Mahtari Vandan Yojana छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी से महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरना शुरू हुआ। पहले दिन ही 33 जिलों में कई जगह लोड बढ़ने से सर्वर डाउन हो गया। जिसके कारण कर्मचारी ऑफलाइन फॉर्म भरते दिखे। हालांकि इसके बाद भी 1 लाख 80 हजार आवेदन पहले दिन भरे गए।
Mahtari Vandan Yojana
सरकार के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने ऑनलाइन पोर्टल बना है और उसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को मिली है। सर्वर डाउन होने से ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड पार्षद कार्यालय और चॉइस सेंटर संचालक और आवेदनकर्ता जूझते दिखे।

ऑनलाइन फॉर्म ना भरने के कारण पूर्व निर्देश के मुताबिक, आवेदनकर्ताओं को फॉर्म ऑफलाइन भराया गया। सर्वर में दिक्कत आने की समस्या पर दैनिक भास्कर की टीम ने अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि, तकनीकी समस्या को दूर करने की कोशिश की जा रही है।
रायपुर में ऑप्शनल दस्तावेजों के इस्तेमाल से भरे गए फॉर्म Mahtari Vandan Yojana
रायपुर के घड़ी चौक स्थित चॉइस सेंटर में सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। चॉइस सेंटर संचालक के अनुसार जानकारी के अभाव में आरंग की महिलाएं वहां के राशन कार्ड को फॉर्म में अटैच करवा रही थी।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने मैरिज सर्टिफिकेट नहीं होने की भी बात कही। इसके बाद शपथ पत्र लेकर उनकी समस्या का समाधान किया गया। चॉइस सेंटर संचालक के अनुसार, इसके लिए अधिकारियों को पहले पूरी जानकारी देनी चाहिए थी।

निराश लौटना पड़ा महिलाओं को, गिनती के फॉर्म भरे
सरगुजा संभाग में महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने के पहले दिन गिनती के फार्म आंगनबाडी केंद्रों में पहुंचे थे। फॉर्म भराने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की कोई तैयारी नहीं हुई थी। वहीं ऑनलाइन फॉर्म का पोर्टल ही नहीं खुला।
महिलाएं सैकड़ों की संख्या में चॉइस सेंटर में पहुंची, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार को संभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरने की ट्रेनिंग दोपहर को बाद अधिकारियों ने दी। सरगुजा संभाग के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर एवं एमसीबी में भी पहले दिन गिनती के ही फॉर्म भरे जा सके।
