BJP’s New State President Soon CG में BJP प्रदेश अध्यक्ष की कमान इन 3 नेताओं को मिल सकती है जाने ये 3 नेता कौन है

- Advertisement -

BJP’s New State President Soon छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम बनाकर भाजपा ने नया दांव खेला है। वहीं, OBC कोटे से अरुण साव और ब्राह्मण समाज से विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाकर सभी वर्ग को साधने की कोशिश की है। साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। माना जा रहा है कि एक बार फिर OBC वर्ग से ये जिम्मेदारी दी जा सकती है।

BJP’s New State President Soon

BJP's New State President Soon
vijay baghel

2024 में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में संगठन के साथ जनता के बीच छवि बनाए रखने के लिए OBC वर्ग से नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम चल रहा है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष रहे नारायण चंदेल और अजय चंद्राकर का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है।

- Advertisement -

भाजपा में अब होगी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति।

BJP's New State President Soon
ajay chandrakar

 

इसी महीने तक हो सकती है नियुक्ति BJP’s New State President Soon

सूत्रों का कहना है कि, मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों के हिसाब से नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की जाएगी। यह भी चर्चा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य मंत्रिमंडल से वंचित OBC वर्ग के विधायक को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सैट किया जा सकता है।

BJP's New State President Soon
narayan chandel

इसमें धरमलाल कौशिक जैसे चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन के बाद इस महीने के अंत तक नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। ताकि, लोकसभा चुनाव के लिहाज से आगे की रणनीति बनाकर तैयारी की जा सके।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -