अम्बिकापुर/(ब्लैकआउट न्यूज़ ) The Ghost Took Revenge : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां 37 वर्षीय मिथलेश कुजूर ने अपने दोस्त 35 वर्षीय बृजलाल अगरिया की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। इस घटना के बाद शुरू हुई असली कहानी ।
The Ghost Took Revenge

पुलिस के अनुसार, घटना 24-25 मार्च की रात हुई। बृजलाल शराब के नशे में मिथलेश के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए दबाव डालने लगा। नवरात्र के चलते शराब पीने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई शुरू हो गई। झूमाझटकी में मिथलेश का मोबाइल टूट गया और गुस्से में आकर उसने पास रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को घर के आंगन में गड्ढे में छुपा दिया और गड्ढे को प्लाईबोर्ड व मिट्टी से ढक दिया।
The Ghost Took Revenge

लेकिन हत्या के बाद मिथलेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसने दावा किया कि उसे अपने मृत दोस्त की आत्मा दिखाई देती थी और वह अंतिम संस्कार करने की बात कहती थी। इसी मानसिक दबाव में वह आखिरकार गांधीनगर थाने गया और अपनी घटना कबूल कर दी। पुलिस की निशानदेही पर गड्ढे से शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद बृजलाल के शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।





