Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना में फिर लिए जाएंगे आवेदन, CM साय बोले- यह वन-टाइम स्कीम नहीं

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)के लिए आवेदन करने की 20 फरवरी यानी आज अंतिम तारीख थी। इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना वन टाइम स्कीम नहीं होगी। ये आने वाले समय में चलती रहेगी।

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana:
Mahtari Vandan Yojana:

रायपुर में मीडिया से CM साय ने कहा कि, योजना के आवेदन लिए जाते रहेंगे और महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, अभी तक का 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आज आखिरी दिन है। एक बार सभी के आवेदन आने के बाद जांच होगी।

- Advertisement -

साय ने कहा कि, दवा-आपत्ति का भी समय रहेगा। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। फिर महतारी वंदन योजना में लाभ मिलेगा। यह योजना सतत आगे भी चालू रहेगी। कोई पात्र अगर छूट जाएंगे तो वह फिर से आवेदन करेंगे। उनको योजना का लाभ दिया जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -