rape with dead body 23 साल की महिला को मारकर लाश से रेप,सरगुजा में पड़ोसी युवक ने की हत्या, बोला- संबंध बनाने से इनकार कर रही थी

- Advertisement -

rape with dead body सरगुजा में 23 साल की महिला की हत्या कर पड़ोसी युवक ने शव से दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को एक ढोढ़ी (छोटे कुएं) में फेंककर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जानकारी मिलने पर मंगलवार को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने NH-43 पर जाम लगा दिया।

rape with dead body

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का शव 21 दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर मिला था। परिजनों ने डूबकर मौत होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला से दुष्कर्म किया गया है और ढोढ़ी में डूबने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

सीतापुर थाने के सामने प्रदर्शन करते लोग
rape with dead body
सीतापुर थाने के सामने प्रदर्शन करते लोग

 

कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस  rape with dead body

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है। कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की (25) के बीच लगातार बात होती थी। पुलिस ने सोमवार को सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

वारदात वाले दिन महिला ने कॉल कर बुलाया rape with dead body

आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में उसने एक-दो बार महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान महिला से बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर बातें किया करते और मिलते थे। 20 दिसंबर की रात महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था।

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो हत्या कर दी rape with dead body

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील खेत में महिला से मिलने के लिए पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने की धमकी दी। इससे आरोपी ने महिला का मुंह और नाक दबाया तो वह थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर पड़ी।

बेहोश समझकर दुष्कर्म किया rape with dead body

सुनील तिर्की ने अपने बयान में बताया कि विवाहिता को बेहोश समझकर वह उसे घसीटकर थोड़ी दूर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। वहां उसे अहसास हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को उठाकर पास की ढोढ़ी में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

वारदात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने एनएच-43 पर मंगलवार को जाम लगा दिया। वे दोषी सुनील को फांसी देने की मांग करने लगे। वहीं महिला के पति ने और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। कहा कि अभी मामले में पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -