Home Blog Page 81

बिलासपुर मे सौगाते मोदी का आयोजन, महापौर पूजा विधानी रही मौजूद

बिलासपुर/ शनिवार को बिलासपुर मे स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में सौगाते मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जयसवाल जी, नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन प्रवीण दुबे जी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली जी उपस्थित थे।


मोदी की सौगात किट माननीय प्रधानमंत्री जी के तरफ से अल्पसंख्यक समाज के गरीब भाई बहनों को प्रदान किया गया है इस किट में एक सलवार सूट का कपड़ा, सेवई व ड्राई फ्रूट तथा राशन प्रदान किया गया। यह आयोजन करने के मंशा यह है कि हमारे मुस्लिम समाज के लोग ईद का त्योहार अच्छे से मना सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली जी ने कहा कि यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप किया गया है। इस कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है कि अल्पसंख्यक समाज के हमारे भाई बहन अपना ईद का त्यौहार अच्छे से बना सके।


महापौर पूजा विधायक ने कहा कि मोदी जी का सौगाते मोदी कार्यक्रम आपसी भाई चारे का प्रतीक है तथा समाज को एक साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाने का संदेश देता है। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जयसवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादब, पूर्व एल्डरमेन प्रवीण दुबे , भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली जी, महामंत्री नवीन मसीह  , हनीफ खान , जावेद खान , डॉ. सबा सम्स  ,निशा बाजी  , हाजी जुबेर , राजू सिंह क्षत्री , इम्तियाज खान अब्दुल खान , सिकंदर खान , एजाज अशरफ़ी , हफीज मोहम्मद , नाजीम खान, शानुल खान , शाहिल खान ,वसी खान , शाहिद रजा  , युसूफ खान , सराफत भाईजान तथा भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित भी थे मंच संचालन का कार्य युसूफ रजा बरकती  ने किया |

BALCO News बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित

BALCO News 
BALCO News 

बालकोनगर, 29 मार्च, 2025। BALCO News वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए। सीईओ ने आपाकालिन परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

BALCO News 

BALCO News 
BALCO News

बड़ा खाना का आयोजन सुरक्षा टीम की एकता और ताकत का उत्सव है। यह आयोजन उनके अटूट समर्पण और हमेशा मुस्तैद डटे रहने के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इस अवसर पर सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सदैव तत्पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रोत्साहन से सुरक्षा और सतर्कता की संस्कृति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीता। साथ ही नाटक के माध्यम से सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया गया।

BALCO News 

BALCO News 
BALCO News

कार्यक्रम एवं सुरक्षा कर्मचारियों की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन सभी लोगों के सामूहिक प्रयास और सहयोग को दर्शाता है। हम एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी प्रगति के महत्व पर जोर दिया। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ नियमों का पालन करना नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य करने के तरीके में समाहित है। कंपनी अपने संयंत्र के साथ-साथ समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

BALCO News 

BALCO News 
BALCO News

कंपनी संयंत्र में परिसर के साथ-साथ बालको टाउनशिप में एक सुरक्षित वातावरण बनाने में भी योगदान दे रहा है। आकास्मिक आग की दुर्घटनाओं से निपटने तथा रोकथाम के लिए कर्मचारियों एवं समुदाय के लोगों को प्रशिक्षित करता है। वित्तीय वर्ष में अग्निशमन विभाग ने बालसदन स्कूल, पुलिस स्टेशन, डीपीएस स्कूल, शासकीय स्कूल, गोढ़ी, बेलगरी बस्ती और आईओसीएल गोपालपुर आदि स्थानों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें कुल 656 व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्र संचालन, सीपीआर, एलपीजी आधारित आग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया है। अग्निशमन विभाग ने बालको संयंत्र के बाहर 137 अग्नि कॉल का जवाब दिया है।

 यह भी पढ़े : korba murder case update ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल हत्याकांड के मामले में भाजपा के पाली मंडल अध्यक्ष सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

कंपनी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंपनी ने विभिन्न पहल का आयोजन किया है। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने थर्मोप्लास्टिक मार्किंग सहित विभिन्न मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और 40 रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड तैनात किय हैं। कंपनी निरंतर जागरूकता और शैक्षिक पहल के माध्यम से समुदाय के भीतर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।

 यह भी पढ़ें : Gangwar update in Korba कोयला खदान में गेंगवार सब एरिया मैनेजर सहित 16 के खिलाफ मामला दर्ज थानेदार सस्पेंड

सुरक्षा क्षेत्र में बालको अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) की मदद से यातायात एवं सड़क सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला सहित विभिन्न सुरक्षा कार्यों में बेहतर निर्णय लेने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस और डेटा अंतर्दृष्टि का लाभ उठा रहा है। रियल टाइम डेटा की निगरानी, कोयला यार्ड में हॉट स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम जैसी परियोजनाओं सहित एंड-टू-एंड डिजिटल डैशबोर्ड की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थर्मल निरीक्षण का उपयोग करना शामिल है।

कंपनी के सीएसओसी ने अत्याधुनिक समाधानों के साथ सभी समस्याओं एवं चुनौतियों को दूर किया है जो सुरक्षा और नवाचार के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

korba murder case update ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल हत्याकांड के मामले में भाजपा के पाली मंडल अध्यक्ष सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

korba murder case update 
korba murder case update 

कोरबा। korba murder case update कोयला परिवहन को लेकर कोरबा जिले के सरायपाली खदान के समीप शुक्रवार रात हुई गैंगवार में कोल ट्रांसपोर्टर और बीजेपी नेता रोहित जायसवाल की जघन्य हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोप में प्रतिद्वंदी कोल ट्रांसपोर्टर और बीजेपी पाली के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर सहित कुल 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें सम्बंधित खबरKORBA MURDER BREAKING : कोयला खदान मे वर्चस्व की लड़ाई ने रोहित जायसवाल की ले ली जान, विरोध मे आज नगर बंद का एलान

थाना प्रभारी लाइन अटैच korba murder case update

korba murder case update 
korba murder case update

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाली थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल कुल 16 आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी रहीं, जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही थी ।

पढ़ें सम्बंधित खबर : Gangwar update in Korba कोयला खदान में गेंगवार सब एरिया मैनेजर सहित 16 के खिलाफ मामला दर्ज थानेदार सस्पेंड

यह भी पढ़ें : Wakf Board Amendment Bill वक्फ बोर्ड बील की निकली हवा नायडू ने कहा वह बिल पास नहीं होने देंगे, क्या बील पास हो पायेगा या नायडू चलेंगे दोहरी चाल: देखे VIDEO

excise department fraud आबकारी विभाग का फर्जीवाड़ा रिटायर होने के बाद भी आबकारी अमले के साथ मिलकर कर रहे हैं छापामारी कलेक्टर से हुई शिकायत

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र की शराब दुकान हटाने की मुहिम तेज मध्य नगरी व्यापारी संघ में लखन देवांगन को सोपा ज्ञापन

कोरबा। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हो गई है। मध्य नगरी व्यापारी संघ कोरबा ने इसको लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को पत्र सौंपा है और दुकान के स्थान परिवर्तन की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शराब दुकान के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

महिलाओं और राहगीरों को हो रही परेशानी

व्यापारियों के अनुसार, शराब दुकान के चलते क्षेत्र में दिन-रात नशे में धुत लोग गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। सड़क से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उनका आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Gangwar update in Korba कोयला खदान में गेंगवार सब एरिया मैनेजर सहित 16 के खिलाफ मामला दर्ज थानेदार सस्पेंड

Gangwar update in Korba 
Gangwar update in Korba 

कोरबा ब्लैकआउट न्यूज़ Gangwar update in Korba कोरबा पाली थाना क्षेत्र में कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर हुई खूनी झड़प में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच गैंगवार की बड़ी घटना के मामले में 16 लोगो के ख़िलाफ नामजद हुआ मामला दर्ज किया गया है.

Gangwar update in Korba 

Gangwar update in Korba 
Gangwar update in Korba

आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर,वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ हुआ मामला दर्ज एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

Gangwar update in Korba 

Gangwar update in Korba 
Gangwar update in Korba

वही इस घटना के बाद थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को भी किया गया लाइन अटैच कर दिया गया है ,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी अभी भी पाली में तनाव की स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. पाली मे आज नगर बंद का भी एलान किया गया है इसे देखते हुए पाली मे पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है.

KORBA MURDER BREAKING : कोयला खदान मे वर्चस्व की लड़ाई ने रोहित जायसवाल की ले ली जान, विरोध मे आज नगर बंद का एलान

Gangwar update in Korba 
Gangwar update in Korba 

कोरबा-पाली (ब्लैकआउट न्यूज़) KORBA MURDER BREAKING कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत संचालित एसईसीएल की कोरबा परियोजना क्षेत्र के सरायपाली बुड़बुड़ खदान में लंबे समय से चली आ रही कोयला के वर्चस्व की लड़ाई में आखिरकार एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की जान चली गई। धीरे-धीरे सुलग रही रंजिश की यह चिंगारी एकाएक इतना भयानक रूप लेकर भड़क जाएगी कि किसी को अपनी जान गंवानी पड़ेगी.

इसका अंदाजा तो नहीं था। लेकिन यह बात सत्ता से लेकर संगठन के बीच पहुंचकर जरूर चर्चा में थी कि समय रहते अगर दोनों गुटों के विवाद को नहीं रोका गया तो भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है।

KORBA MURDER BREAKING

KORBA MURDER BREAKING
KORBA MURDER BREAKING

बताया गया कि एमटीसी कंपनी ग्रुप के रोहित जायसवाल व अन्य लोगों के साथ दूसरे ग्रुप के लोगों का पहले लोडिंग को लेकर सरायपाली परियोजना के गेट पर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आपस में जमकर मारपीट हो गई। इस गैंगवार के दौरान हथियार के रूप में कत्ता, तलवार और बंदूक का इस्तेमाल करने की भी बातें सामने आई है।

KORBA MURDER BREAKING

KORBA MURDER BREAKING
KORBA MURDER BREAKING

रोहित जायसवाल के सीने पर चाकूनुमा हथियार के साथ-साथ बंदूक से गोली मारने की भी बात सामने आई है। जानकारी मिल रही है की गोली पेट मे लगी है हालाकी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो को अस्पताल पहुंचाया जा सका और इसमें से रोहित जायसवाल की मौत हो गई जबकि घटनास्थल से तीन लोग कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं। कथित तौर पर लापता बताए जा रहे ये लोग एमटीसी कंपनी ग्रुप के बताए जा रहे हैं लेकिन उनके बारे में समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका है।

KORBA MURDER BREAKING

KORBA MURDER BREAKING
KORBA MURDER BREAKING

घटना को लेकर पाली नगर सन्न है, लोगों में नाराजगी भी है, शोक भी और इस बात की चिंता भी है कि शुरू हुआ यह खूनी गैंगवार भविष्य में क्या रूप ले सकता है? पाली में बनते- बिगड़ते और तनावपूर्ण हालातों के बीच पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी थाना में डटे हुए हैं। उन्होंने अपनी टीम को एक्टिव कर दिया है,सायबर टीम सक्रिय हो गई है और घटना से जुड़े लोगों व संदेहियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। कुछ प्रमुख लोगों के घर के सामने पुलिस तैनात है।

 

घटना की जानकारी के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा पाली पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय जायसवाल भी थाना में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज लोगों ने आज शनिवार को नगर बंद रखने का आव्हान किया है।

SP सिद्दार्थ तिवारी की अपील
KORBA MURDER BREAKING
Korba SP in action mode
पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने पाली के प्रमुख गणमान्यजनों व नगरजनों से इस बात की अपील की है कि पुलिस इस घटनाक्रम के आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है। घटना दुःखद है किंतु लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखते हुए पुलिस की जांच में सहयोग प्रदान करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

Wakf Board Amendment Bill वक्फ बोर्ड बील की निकली हवा नायडू ने कहा वह बिल पास नहीं होने देंगे, क्या बील पास हो पायेगा या नायडू चलेंगे दोहरी चाल: देखे VIDEO

Wakf Board Amendment Bill 
Wakf Board Amendment Bill 

दिल्ली (ब्लैकआउट न्यूज़)Wakf Board Amendment Bill  केंद्र में बैठी मोदी की अगुवाई वाली सरकार सदन में वक्फ अमेंडमेंट बिल लाने की तैयारी पूरी कर ली है बिल पेश होने के पूर्व सरकार ने कमेटी बनाकर इस पर विचार विमर्श तो किया लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ के मेम्बरों दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से इस अमेंडमेंट बिल का मासोदा तैयार कर सदन में रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है इस बिल के विरोध में देश के कोने कोने में आंदोलन धरना प्रदर्शन चल रहा है.

Wakf Board Amendment Bill

Wakf Board Amendment Bill 
Wakf Board Amendment Bill

इस सिलसिले में बिहार और आंध्र प्रदेश में भी व्यापक आंदोलन की तैयारी की जा रही थी इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एक रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे जहां वक्फ बिल के विरोध में खुलकर बात की चंद्रबाबू नायडू ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह वक्फ बिल हम पास नहीं होने देंगे और अगर हो भी जाता है तो हमसे कैंसल कर देंगे इस बयान से एक बात तो साफ हो गया है कि वक्फ अमेंडमेंट बिल पेश होता है और कहीं मतदान की स्थिति निर्मित होती है तो यह तय हो गया है की चंद्रबाबू नायडू इस बिल के खिलाफ मतदान करेंगे.

Wakf Board Amendment Bill

Wakf Board Amendment Bill 
Wakf Board Amendment Bill
रही बात बिहार की तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बिल के खिलाफ बोल चुके और अगर दोनों इस बिल के खिलाफ मतदान करते हैं तो निश्चित थी यह बिल भरभरा कर गिर जाएगा इस संबंध में 4:00 पीएम न्यूज नेटवर्क में यूट्यूब पर एक बुलेटिन अपलोड किया है देखें पूरा video

excise department fraud आबकारी विभाग का फर्जीवाड़ा रिटायर होने के बाद भी आबकारी अमले के साथ मिलकर कर रहे हैं छापामारी कलेक्टर से हुई शिकायत

कोरबा। excise department fraud जिले में आबकारी विभाग में सेवारत रहते हुए शिकायतों के कारण चर्चा में रहने वाले अजय तिवारी रिटायर होने के बाद भी चर्चा में हैं। वे विभागीय टीम की कार्रवाई में न जाने किस हैसियत से शामिल हो रहे हैं लेकिन उनकी खास मौजूदगी में गुरुवार को बुधवारी बाजार क्षेत्र में की गई कार्रवाई पर शिकायत हो गई है। (क्या उन्हें स्थानीय आबकारी अधिकारी ने अनुमति दी थी या वे मलाईदार दखल रखना चाहते हैं)। आरोप है कि अजय तिवारी व साथियों के द्वारा 1 लाख रुपये की मांग की गई तथा घर में घुसकर पीड़ित व भतीजे के साथ जातिगत गाली- गलौच, मारपीट कर झूठे मामले का केस बनाया गया है।

excise department fraud 

excise department fraud 
excise department fraud

कलेक्टर सहित आबकारी अधिकारी व अन्य स्तर पर शिकायतकर्ता विजय सिंह सारथी निवासी बुधवारी बाजार, सब्जी मंडी के पास, ने बताया कि 27/03/2025 की सुबह लगभग-11:15 बजे मेरे फोन पर अजय तिवारी नामक व्यक्ति जो आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त है, का फोन आया और मुझे अपने घर बुधवारी बुलवाया।मै जब अपने निवास स्थान बुधवारी गया तो देखा कि आबकारी टीम के कुछ व्यक्ति जिसमें 03 स्टार के आबकारी अधिकारी तथा कुछ लोग सिविल ड्रेस में थे कुल 08-10 लोग मेरे घर के अंदर घुसकर खड़े थे।

excise department fraud 

जब मै उनसे पूछा कि क्या बात है तब अजय तिवारी जिसको मैं पूर्व से जानता हूँ के द्वारा कहा गया कि, तुम गांजा बेचने का काम करते हो और इस छापा से बचना चाहते हो 1,00,000/- रू नगद् देना होगा, नही तो तुमको हम कंट्रोल रूम ले जायेंगे। मै डर गया, उसी समय मै अपने मोबाईल से तथा मेरा भतीजा मोबाईल से उक्त सभी घटना का विडियो बनाये लगने लगे, तब मै कहा कि, मेरे पास तो पैसे नहीं है और मैं कोई गलत काम नही करता हूँ तो किस बात का पैसा दूंगा परंतु उपरोक्त व्यक्ति मेरे घर के सामने खड़े थे, तब मेरे साथ खड़े मोनू चौहान नामक व्यक्ति को कंट्रोल रूम ले गये.

 

और कहे कि रकम 1,00,000/-रू लेकर आ जाना और अपने साथी को छोड़ा लेना। उसी बीच मेरे मना करने पर मुझसे गाली गलौच करते हुए कहा गया कि तू ….. नीच जात डोम……. कहकर अपमानित किया गया व मेरे भतीजे बजरंग सारथी के साथ भी उपरोक्त गाली करते हुए उसके मोबाईल को लूट लिया गया एवं मेरा कॉलर पकड़कर धमकी दिया गया एवं उसी दिन फर्जी तरीके से मोनू चौहान के खिलाफ 05 ग्राम गांजा का प्रकरण बनाकर शाम को कोरबा के न्यायालय में 5:30 बजे प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है।

excise department fraud 

उक्त घटना मोहल्ले के मनीष दुबे, समीर खान के सामने का घटना है। आबकारी विभाग के द्वारा गलत तरीके से फर्जी मामला बनाने के संबंध में व गाली गलौच,मारपीट धक्का मुक्की तथा मोबाईल छीनने का संपूर्ण विडियो शिकायतकर्ता द्वारा बनाया गया है जिसका फुटेज उसजे पास उपलब्ध है।
कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध जो फर्जी तरीके से जिसमें से अजय तिवारी नामक व्यक्ति जो सेवानिवृत्त हो चुका है, के साथ मिलकर किये गये फर्जी कृत्य पर जॉच करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

Encroachment in balco बालको में ताबड़तोड़ अतिक्रमण, सुरक्षा कर्मी और अतिक्रमणकारी  के बीच ये ऐसा सेटलमेंट एक को तोड़ा बाकी को छूट

Encroachment in balco 
Encroachment in balco 

कोरबा (संतोष कुमार सारथी) Encroachment in balco जिले के बालको नगर में पहले आओ पहले पाओ के तर्ज में अतिक्रमण जोरो शोरों से जारी है, पूरा मामला बालको नगर के सिविक सेंटर के पीछे डेली मार्केट का है जहां कुछ दिनों पहले तक अस्थाई रूप से बाजार लगते थे। मगर नगर अतिक्रमण में का ऐसा सैलाब आया जिसमें खाली पड़ी ज़मीन देखते ही देखते दूकानों और गुमटियों में बदल गई.

Encroachment in balco 

Encroachment in balco 
Encroachment in balco

हैरान करने वाली बात यह है कि इतना सब कुछ होता देखने के बाद भी न बालको प्रबंधन हरकत में आरा रहा न ही कोई विभाग। अतिक्रमण का खेल तीव्र गति से जारी है जहां लगातार लोग दुकानें बनाने में लगे हुए है, जल्दबाजी ऐसी की जिन लोगों के पास साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा वह लोग बांस की बल्लियों के साथ जगह का चिन्हांकित कर ज़मीन को घेर रहे है।

तमाशा देखते रहे बालको के सुरक्षा कर्मी Encroachment in balco 

Encroachment in balco 
Encroachment in balco

बालको में बड़े पैमाने में अतिक्रमण का खेल इस कदर जारी है कि चंद घंटों में खाली जमीन पर लोहे टीन के दुकान बनाए जा रहे है, बावजूद इसके बालको के सुरक्षा कर्मी इस अवैध अतिक्रमण को रोकने में असफल नजर आए, लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बालको के सुरक्षाकर्मी गरीब लोग जब कोई व्यापार करने अस्थाई रूप से दुकान लगाते है तो उनपर त्वरित कार्यवाही की जाती है, मगर इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण पर बालको प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

दुकान स्थापित करने मची होड Encroachment in balco 

Encroachment in balco 
Encroachment in balco

सिविक सेंटर के पीछे जिस स्थान में यह अतिक्रमण का खेल जारी है वहां नजारा देखते ही बनता है, लोगों में होड मची हुई है कि जैसे तैसे वह अपनी दुकान वहां डाल सके, मौके पर लोगो में इस बात को लेकर आपसी विवाद भी उत्पन्न हुआ।

बहरहाल बात जो भी हो तेजी से हो रहे अतिक्रमण पर बिल्कुल कार्यवाही न होने से नगरवासियों ने संबंधित विभाग एवं बालको प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई है।

Lockout at SECL headquarters 1 अप्रैल को SECL मुख्यालय में आक्रोश रैली और तालाबंदी का ऐलान, विधायक प्रेमचंद पटेल सहित 52 निर्वाचित प्रतिनिधि होंगे शामिल

Lockout at SECL headquarters 
Lockout at SECL headquarters 

कोरबा।Lockout at SECL headquarters  ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति द्वारा खदान क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एसईसीएल के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र के प्रभावित गांवों के 7 जनपद सदस्य, 35 सरपंच, 10 पार्षद, उपसरपंच और पंचों को हरा गमछा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Lockout at SECL headquarters 

Lockout at SECL headquarters 

विधायक प्रेमचंद पटेल ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के आंदोलनों से भूविस्थापित परिवारों को लाभ मिला है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा कि ऊर्जाधानी एकमात्र ऐसा संगठन है जो भूविस्थापितों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।

समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने 1 अप्रैल को एसईसीएल मुख्यालय में आक्रोश रैली और तालाबंदी का प्रस्ताव रखा। सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

Lockout at SECL headquarters 

Lockout at SECL headquarters 

विधायक पटेल ने बताया कि एसईसीएल प्रभावित क्षेत्र में लोगों के अधिकारों का हनन करता है। इसलिए आए दिन आंदोलन होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे और एसईसीएल प्रबंधन को ग्रामीणों के अधिकारों का हनन करने से रोकेंगे।