Home Blog Page 52

Today’s horoscope for July 4, 2025 आज इन 5 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 मेष (Aries) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
Today’s horoscope for July 4, 2025  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कुछ बेवजह के कामों को लेकर भी परेशान रहेंगे। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको उनकी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके साथ बिजनेस में कोई धोखा होने की संभावना है, इसलिए आप अपने आंख और कान खुले रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें। आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

 

वृषभ (Taurus) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बढ़िया रहने वाला है। आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपकी कोई अटकी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप अपने रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई करने की सोचेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन (Gemini) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसके लिए आप पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। आपको आज भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शेयर मार्केट में आपके किसी एक्सपर्ट की राय लेना बेहतर रहेगा।

कर्क (Cancer) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमौजी कामों से आपके सहयोगी भी परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी किसी से न उलझें, नहीं तो इससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप कोई फैसला उन पर ना डालें, आपको सिरदर्द और बदनदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि (Leo) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने आप पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति से बचने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

कन्या (Virgo) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। पार्टनरशिप आप थोड़ा देखभाल कर ही करें। आप संतान के लिए कोई लैपटॉप और मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई पुराना प्यार वापस आ सकता है, जिससे आपके गृहस्थ जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य थोड़ा परेशान रहेंगे।

तुला (Libra) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपकी किसी बात से आज माताजी परेशान रहेंगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आज आप सोच समझकर कामों को पूरा करेंगे, लेकिन उस पर आपका खर्चा भी अधिक होगा। जीवनसाथी यदि आपसे नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे ना हटें। आपके परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी भी शुरू हो सकती है। नौकरी के लिए कोई सदस्य घर से दूर जा सकता है। आपको किसी नए वाहन के खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

 

धनु (Sagittarius) Today’s horoscope for July 4, 2025

Today's horoscope for July 4, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी गलत इन्वेस्टमेंट को करने से बच सकते हैं। प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर ही हाथ बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिलने से उनके कुछ विरोधी हो सकते हैं, जो उनके बॉस से चुगली लगा सकते हैं, आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे।

मकर (Capricorn) Today’s horoscope for July 4, 2025
Today's horoscope for July 4, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ ( Aquarius) Today’s horoscope for July 4, 2025
Today's horoscope for July 4, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। शेयर मार्केट में आप थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपनी नौकरी में मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी दूसरी नौकरी के लिए आप ट्राई कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा और आप किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें।

 

मीन (Pisces) Today’s horoscope for July 4, 2025
Today's horoscope for July 4, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। यदि किसी काम को लेकर आपके मन में संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

SECL कॉलोनी में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल, रात 11 बजे जो गुल हुई, सुबह 9 बजे तक नहीं आई

कोरबा। SECL कॉलोनी कोरबा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। मंगलवार की रात जेपी कॉलोनी में 11 बजे जो बिजली गुल हुई, आज सुबह 7.30 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। कॉलोनी के लोग पूरी रात परेशान रहे और रतजगा कर अंधेरे में रात गुजरने मजबूर हुए। उनका कहना है कि यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि पिछले कई हफ्तों से कॉलोनी में बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है। आए दिन कई कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। पर शिकायत के बाद भी प्रबंधन स्थाई समाधान को लेकर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा है।

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) कोरबा एरिया की कॉलोनी में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। ताजा हाल यह है कि जेपी कॉलोनी में बीती रात 11 बजे जो पवार कट हुआ, वह आज सुबह 7.30 बजे तक नहीं आया था। आए दिन बिजली गुल हो जाने से एसईसीएल कॉलोनी के निवासियों को रात अंधेरे में गुजारना पड़ रही है। परेशान और आक्रोशित लोगों का कहना है कि एसईसीएल की लापरवाही के चलते क्षेत्र में यह समस्या आम हो चुकी है। लगभग प्रतिदिन कभी 2 से 3 तो कभी 5 से 7 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रहती है। जिससे लोग परेशान रहे। अफसर भी समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते, जिससे परेशानी बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा प्रदेश का पॉवर हब कोरबा को कहा जाता है। यहां की बिजली से प्रदेश ही नहीं, कई अन्य राज्य भी रोशन होते हैं। लेकिन कोरबा में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। एसईसीएल कॉलोनी कोरबा में बिजली की आंख-मिचौली की समस्या है, जिससे निवासियों को गर्मी के दिनों में काफी परेशानी हो रही है। बार-बार पॉवर कट होने से बत्ती गुल हो रही है। इसका असर लोगों के जनजीवन पर पड़ ही रहा है और सेहत भी प्रभावित हो रही है।

विशेष रूप से जेपी कॉलोनी में रात में बिजली की आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें हैं, जिससे निवासियों को गर्मी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई थी जो आज यानी बुधवार की सुबह 7.30 बजे तक नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि यहां के ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आ जाने के कारण सोमवार को ही उसे सुधार के लिए ले जाया गया था। पर बमुश्किल एक दिन राहत के बाद फिर से वही हाल हो गया और बीते करीब साढ़े नौ घंटे से बिजली गुल है। लोगों का कहना है कि पॉश कॉलोनी होने के बाद भी बिजली कटौती एवं आंख मिचौली का सिलसिला लगातार जारी है। विभाग के अफसरों का ध्यान कई बार दिलाया गया, पर अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका।

कर्मचारियों की कमी, जो हैं वे भी रहते हैं नदारद, अफसर बेपरवाह

बताया जा रहा है कि जरूरत के विपरीत विभागीय कर्मियों की कमी के चलते व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए, कुछ निवासियों ने अधिकारियों से शिकायत की पर अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। बारिश के पूर्व की तैयारियों में कमी के चलते मौसम के बदलते मिजाज का असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर बार बार पड़ा रहा है। शहर के अनेक क्षेत्रों में रात भर बिजली की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा। SECL कॉलोनी में तो पूरी रात ही बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Guru Shani Yog सावन में गुरु शनि योग से बरसेगी इन राशियों पर कृपा, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

Guru Shani Yog
Guru Shani Yog

Guru-Shani Yog: सावन माह की शुरुआत के साथ बृहस्पति और शनि की शुभ दृष्टि कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाली है। ये समय भाग्य, सफलता और मानसिक शांति देने वाला साबित हो सकता है।

 

Guru Shani Yog

सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायक माने जाने वाले सावन मास की शुरुआत इस वर्ष 11 जुलाई से होगी, जो 9 अगस्त तक चलेगा। शिव भक्ति के इस विशेष महीने में ग्रहों की चाल भी काफी शुभ संकेत दे रही है। 7 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे और संपूर्ण सावन माह में अपनी सकारात्मक ऊर्जा से कई राशियों पर कृपा बरसाएंगे। वहीं 13 जुलाई को शनि देव वक्री अवस्था में जाएंगे और इसी अवस्था में रहकर लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।

बृहस्पति और शनि दोनों ही शक्तिशाली ग्रह इस समय एक खास योग बना रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य, पदोन्नति और आकस्मिक धनलाभ के द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां और नई उपलब्धियां इन जातकों की राह में आ सकती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियाँ हैं, जिनके भाग्य को सावन का यह शुभ संयोग रोशन करने वाला है।

वृष राशि Guru Shani Yog

Guru Shani Yog
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

वृष राशि के जातकों के लिए जुलाई महीना विशेष रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। बृहस्पति आपकी कुंडली के धन भाव में उदित हो रहे हैं और शनि आय स्थान पर वक्री हो रहे हैं, जिससे आमदनी बढ़ने के प्रबल योग बनेंगे। पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नए निवेश के लिए भी यह एक उपयुक्त समय है। धन के नए स्रोत खुलेंगे और आप वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ ही, व्यवसाय या नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी हो सकती हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगी।

मिथुन राशि Guru Shani Yog

Guru Shani Yog
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए नए आरंभ और सफलता की राह खोल सकता है। जो जातक अब तक विवाह का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह समय अच्छे प्रस्ताव लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आप अपने साथी के साथ समय बिताकर आत्मिक संतोष पाएंगे। बेरोजगार युवाओं को इस दौरान रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें बेहतर प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और आप अपने हर निर्णय को दृढ़ता से आगे बढ़ाएंगे।

कर्क राशि Guru Shani Yog

Guru Shani Yog
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

इस महीने कर्क राशि के जातकों को ग्रहों का विशेष साथ मिलने जा रहा है। गुरु के उदय और शनि के वक्री प्रभाव से भाग्य पक्ष मज़बूत रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण बना रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर, ये समय आपके जीवन में नयापन और संतुलन लेकर आएगा।

Today’s horoscope for 2 July 2025 इन 3 राशि वालों को मिलेगा भगय का साथ,बिगड़े काम होंगे पुरे

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष (Aries) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
Today’s horoscope for 2 July 2025  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की दी गई जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी।

वृषभ (Taurus) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, लेकिन जल्दबाजी में कोई डिसीजन ना लें। आप अपने घर के लिए कुछ चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान पर थोड़ा संयम रखें।

मिथुन (Gemini) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना पड़ें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कर्क (Cancer) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए अकस्मात धन लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने धन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं। आप किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ आपको कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको सदस्यों में एकजुटता बनाए रखना होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आप अपने बिजनेस में थोड़ा सोच समझकर भी धन लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में कोई नुकसान हो सकता है।

कन्या (Virgo) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको कुछ जरूरी टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर थोड़ा टेंशन ले सकते हैं, लेकिन आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आपका किसी नए घर आदि को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें।

तुला (Libra) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर काम करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहनों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। यदि कोई पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको जीवनसाथी के लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं।

 

धनु (Sagittarius) Today’s horoscope for 2 July 2025 

Today's horoscope for 2 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी बात से परिवार में कहासुनी हो सकती है। आप किसी वरिष्ठ सदस्य से काम को लेकर कोई सलाह लें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, लेकिन आपका कोई मित्र आपके लिए इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप थोड़ा सोच समझकर ही इन्वेस्टमेंट करें, तो ही बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn) Today’s horoscope for 2 July 2025 
Today's horoscope for 2 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है आपको काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपके घर मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील हुई थी तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

 

कुंभ ( Aquarius) Today’s horoscope for 2 July 2025 
Today's horoscope for 2 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर आप विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ले सकते हैं जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। आपको अपने काम को लेकर मनमर्जी चलाने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

 

मीन (Pisces) Today’s horoscope for 2 July 2025 
Today's horoscope for 2 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके घर में मनमुटाव बढ़ेंगे, जिससे सदस्यों के बीच कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है और दूरियां आने की संभावना है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आपको अपने माता-पिता से पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

korba chamber of commerce election result कोरबा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के दोबारा अध्यक्ष बने पप्पू जैन

korba chamber of commerce election result 
korba chamber of commerce election result 

कोरबा। korba chamber of commerce election result जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के प्रतिष्ठापूर्ण और कांटे भरी टक्कर के इस चुनाव वर्ष 2025-27 में योगेश जैन एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर में मात दे दी है और व्यापारियों ने उन पर फिर से अपना भरोसा जताया है।

korba chamber of commerce election result 

korba chamber of commerce election result 
korba chamber of commerce election result

अध्यक्ष पद के लिए गजानन्द अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने भी ताल ठोकी थी। योगेश जैन को 574, गजानन्द को 510 और विनोद अग्रवाल को 66 वोट मिले। 28 वोट रिजेक्ट हुए हैं।

korba chamber of commerce election result 

korba chamber of commerce election result 
korba chamber of commerce election result

इसी तरह महामंत्री पद के लिए सुभाष कुमार केडिया (557 वोट) को परास्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र अग्रवाल (598 वोट) ने 41 वोट से जीत दर्ज कराया है। योगेश का पूरा पैनल चुनकर आया है।

कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश रामानी एक बार फिर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वह विगत कार्यकारिणी में भी कोषाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल मोदी और विशाल सचदेव को मात दी है। ओमप्रकाश रामानी को कुल 582 मत प्राप्त हुए जबकि राहुल मोदी को 340 व विशाल सचदेव को 228 वोट प्राप्त हुए हैं। 31 मत निरस्त घोषित किए गए। सभी परिणामों की घोषणा होते ही समर्थक व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी औऱ विजेताओं को झूमते-नाचते कंधे पर उठा कर, फूल मालाओं से लादकर खुशी जाहिर की।

SECL compensation fraud, SECL मुआवजा मे फर्जीवाडा,कलेक्टर ने करवाई जाँच मे 152 मकान फर्जी निकला

Reference: Nankiram Kanwar case
Ajit vasant(IAS) colector korba

कोरबा 01 जुलाई 2025/ SECL compensation fraud एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना हेतु ग्राम मलगांव में चिन्हाकित भूमि पर स्थिति परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण के दौरान मुआवजे के लिये तैयार सूची में लगभग 152 मकान के काल्पनिक होने का खुलासा हुआ है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह, राजस्व अमला तथा एसईसीएल दीपका के अधिकारियों की टीम द्वारा जांच किये जाने पर 152 मकान काल्पनिक होने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा एसडीएम ने एसईसीएल दीपका के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मलगांव के काल्पनिक मकान के मुआवजा को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

SECL compensation fraud

SECL compensation fraud
SECL

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपका विस्तार परियोजना हेतु कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिनियम 1957 के प्रावधानों की धारा 9 (1) की अधिसूचना क. 3095 दिनांक 24.11.2004 के तहत एस.ई.सी. एल. दीपका द्वारा ग्राम मलगांव की 63.795 हे जमीन का अर्जन किया गया था। उपरोक्त उल्लेखित भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों का सर्वेक्षण वर्ष 2022-23 में इस कार्य हेतु गठित दल ने एस.ई.सी.एल. दीपका में पदस्थ कर्मचारियों के सहयोग से पूर्ण किया गया था। सर्वेक्षण के दौरान कुल 1638 मेजरमेंट बुक तैयार की गई थी, उक्त मेजरमेंट बुक के आधार पर गणना पत्रक तैयार किया गया था।

SECL compensation fraud

SECL compensation fraud
SECL

मई 2025 में ग्राम मलगांव में स्थित परिसम्पत्तियों को हटाकर पूर्णतः विस्थापित किये जाने के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मेजरमेंट बुक के अनुसार भौतिक रूप से परिसंपत्तियां उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में एसईसीएल दीपका के द्वारा 78 ऐसे मकानों की सूची उपलब्ध कराई गई, जो मौके पर स्थित नहीं हैं, अर्थात काल्पनिक मकान है। इसी प्रकार विस्थापन के दौरान मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारी / कर्मचारी द्वारा 74 मकानों की सूची जिसमें वर्ष 2018 से 2022 के गूगल अर्थ की फोटो संलग्न की गई। गूगल अर्थ की फोटो के अवलोकन से स्पष्ट रूप से पाया गया कि उक्त 74 मकान भी मौके पर स्थित नहीं हैं, अर्थात काल्पनिक मकान है।

SECL compensation fraud

SECL compensation fraud
Ajit vasant(IAS) colector korba

1638 मेजरमेंट बुक के आधार पर तैयार किया गया गणना पत्रक में प्रथम दृष्टया कुल 152 मकान काल्पनिक मकान के रूप में पाये गये, जिनकी गणना गलत मेजरमेंट बुक के आधार पर किया गया है।

एसडीएम ने एसईसीएल दीपका के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर 152 काल्पनिक मकानों की परिसम्पत्तियों को भुगतान किसी भी परिस्थिति में नहीं करने और यदि किसी मकान का भुगतान कर दिया गया है तो संबंधितों से वसूली की कार्यवाही प्रारंभ कर 15 दिवस के भीतर राशि वसूल करनें, साथ ही सभी काल्पनिक मकानों की परिसंपत्तियों का मुआवजा निरस्त करने की प्रक्रिया 03 दिवस में पूर्ण कर एसडीएम कार्यालय कटघोरा को निरस्त मुआवजा राशि के साथ अवगत कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है।

CG Principal promotion HC decision came : प्राचार्य पदोन्नति से स्टे हटा,अब 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने सतीश प्रकाश सिंह ने CM को लिखा पत्र

CG Principal promotion HC decision came
CG Principal promotion HC decision came

बिलासपुर-रायपुर/ “CG Principal promotion HC decision came छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का शासन से आदेश जारी करवाने व माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी याचिकाओं का निराकरण किये जाने के लिए विधिसम्मत ढंग से उचित पहल करने तथा काउंसलिंग के माध्यम से “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करवाने के लिए कारगर पहल की हैं।

CG Principal promotion HC decision came

CG Principal promotion HC decision came
CG Principal promotion HC decision came

गौरतलब हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर के डिवीज़न बैंच ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगे स्टे को हटा दिया हैं, इससे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को 1 जुलाई 2025 को माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ द्वारा हटा दिए जाने के बाद प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में अब कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं,

अतः राज्य शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय त्वरित कार्यवाही कर 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूर्ण कर, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में रिक्त प्राचार्य के समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करें।

CG Principal promotion HC decision came

CG Principal promotion HC decision came
CG Principal promotion HC decision came

उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह तथा उनके सहयोगियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य माननीय मंत्रीगणों, माननीय सांसदगणों, माननीय विधायकगणों तथा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात करके अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने तथा प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में बाधित सभी क़ानूनी मामलों का उचित समाधान किए जाने के लिए लगातार पहल किया हैं, इसी का प्रतिफल हैं कि माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के सभी मामलों में सुनवाई के बाद 1 जुलाई 2025 को अपना निर्णय दे दिया हैं।

माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगी हुई स्टे को हटा दिया हैं, तथा अनेकों याचिकाओं को खारिज कर दिया हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय दिए जाने के बाद अब प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं। अब शासन द्वारा निर्बाध ढंग से प्राचार्य पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती हैं।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को हटा दिए जाने के बाद राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर 15 जुलाई 2025 तक निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की हैं।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग की हैं कि विभाग में 35/40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी बिना प्राचार्य पदोन्नति पाएं प्रत्येक माह 150/200 की संख्या में वरिष्ठ नियमित व्याख्याता एवं वरिष्ठ प्रधान पाठक रिटायर्ड हो रहें हैं, अतः वरिष्ठ व्याख्याता,वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा को देखते हुए अविलम्ब प्राचार्य पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर, निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर, पदस्थापना आदेश जारी करें।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि दिनांक 30.04.2025 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए प्राचार्य पदोन्नति के आदेश की सूची में आज की स्थिति में रिटायर्ड हो चुके लोगों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में से वरिष्ठता के अनुसार पात्र लोगों को पदोन्नति सूची में शामिल करने की मांग की हैं।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग कर कहा हैं कि 15 जुलाई 2025 तक प्राचार्य पदोन्नति की नियमानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करके “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी किया जावें। ताकि प्राचार्यविहीन विद्यालयों में पदोन्नति के बाद पूर्णकालिक प्राचार्य के पदस्थ होने से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के साथ शिक्षा का स्तर और ऊँचा हो सकेगा।

celebration on doctor’s day एनकेएच हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 350 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

celebration on doctor's day 
celebration on doctor's day 

कोरबा। celebration on doctor’s day एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 350 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। जिसमें सभी विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

celebration on doctor’s day 

celebration on doctor's day 
celebration on doctor’s day

स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, जोड़ों के दर्द, नाक कान एवं गले, शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस से संबंधित बीमारी, स्त्रियों से संबंधित रोग, दांत व मुंह से संबंधित बीमारियों के अलावा गैस्ट्रोएंटरोलाजी, शिशु एवं नवजात रोग जनरल मेडिसिन, पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ द्वारा जांच व इलाज किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एनकेएच हॉस्पिटल के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने किया।

celebration on doctor’s day 

celebration on doctor's day 
celebration on doctor’s day

इस अवसर पर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स-डे भी मनाया गया। एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी, एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी व उपस्थित अन्य डॉक्टरों ने केक काटकर सभी को नेशनल चिकित्सक दिवस की बधाई दी। डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानकर काम करने का संकल्प लिया। यह दिन स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयास और मेहनत को याद करने का होता है, जो मरीजों का जीवन बचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं।

celebration on doctor’s day 

celebration on doctor's day 
celebration on doctor’s day

डॉ. चंदानी ने कहा कि आज का दिन जितना डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा महत्व एवं चिकित्सा में सेवा का श्रेय नर्सिंग स्टाफ को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से ही कोई भी चिकित्सक किसी मरीज को स्वास्थ्य कर पाता है। डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है। डॉक्टर्स डे समाज में डॉक्टरों की भूमिका को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। मरीज अच्छे से स्वास्थ्य रहें। अपने देश में डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है।

गंभीर बीमारियों से मरीजों को किया जागरूक

डॉ. एस चंदानी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने जोड़ों में दर्द व हड्डियों में कमजोरी संबंधित बीमारी की जांच की। उन्होंने शिविर में उपस्थित मरीजों को उचित सलाह दिया। इस मौके पर डॉ एकता चावरे ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. आस्था वैष्णव डेंटल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी ने दांत व मुंह से संबंधित मरीजों की जांच की । मुंह के अंदर होने वाली गंभीर बीमारियों से मरीजों को जागरूक किया।

इसी तरह जनरल मेडिसिन डॉ. अविनाश तिवारी व डॉ सुदीप्ता साहा, जनरल सर्जरी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, बाल एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र बागरी, न्यूरोलॉजी डॉ. मनीष गोयल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डॉ. हरीश सोनी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण तिवारी व डॉ. नीलेश भट्ट, फिजियो थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. अमन श्रीवास्तव व डॉ यशा मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंदा भट्ट ने भी अपनी सेवाएं दी।

सफल रहा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

डॉ एस. चंदानी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल रहा। कैंप लगाने का मकसद यह है कि हम अपने आसपास के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को भी अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे, इसलिए संस्था द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। एनकेएच के इस सेवाभावी पहल की शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, उनके परिजन और गणमान्य नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Balco Health News बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता,गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि_

Balco Health News
Balco Health News

बालकोनगर, 07 जुलाई 2025।  Balco Health Newsबालको अस्पताल को प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) की मान्यता प्राप्त हुई। यह उपलब्धि रोगी-केंद्रित सेवा और गुणवत्ता युक्त डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत बनाती है। एनएबीएच मान्यता देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक मानी जाती है।

Balco Health News

Balco Health News
Balco Health News

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि बालको अस्पताल प्रयोगशाला परीक्षणों में सर्वोच्च राष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और मरीजों को सटीक, सुरक्षित तथा रोगी-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनएबीएच मान्यता प्राप्त करना अस्पताल की गुणवत्ता, दक्षता और निरंतर सुधार की सोच को दर्शाता है।

Balco Health News

Balco Health News
Balco Health News

चिकित्सक दिवस के अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने अस्पताल के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। साथ ही एनएबीएच उपलब्धि के लिए सीईओ श्री राजेश कुमार ने बालको अस्पताल की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल के माध्यम से कोरबा जिले में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों की शुरुआत होने पर गर्व है। हम क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, उपकरण और सभी तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। श्री कुमार ने कहा कि बालको अस्पताल के जरिए क्षेत्र के जरूरतमंदों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।

बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम के निरंतर प्रयास, सेवा भावना और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है। हम अपने मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चिकित्सा नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने और बालको अस्पताल में अपने रोगियों की देखभाल में विश्वास करते हैं। हम अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण के माध्यम से मरीजों की देखभाल और उपचार को उत्कृष्ट तरीके से कर पाएंगे।

125 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। विशेषज्ञ की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक,  स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं।

इसके साथ ही अस्पताल को 24 चिकित्सक  विशेषज्ञ, 69 नर्स और 126 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।

महिला बाल विकास विभाग मे 7अफसरों का तबादला, कोरबा DPO भेजी गयी कोंडागांव

 

कोरबा। राज्य सरकार ने महिला बाल विकास विभाग के 7 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कोरबा में पदस्थ डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश को कोंडागांव में पदस्थ किया है।