कोरबा। korba chamber of commerce election result जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के प्रतिष्ठापूर्ण और कांटे भरी टक्कर के इस चुनाव वर्ष 2025-27 में योगेश जैन एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर में मात दे दी है और व्यापारियों ने उन पर फिर से अपना भरोसा जताया है।
korba chamber of commerce election result
korba chamber of commerce election result
अध्यक्ष पद के लिए गजानन्द अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने भी ताल ठोकी थी। योगेश जैन को 574, गजानन्द को 510 और विनोद अग्रवाल को 66 वोट मिले। 28 वोट रिजेक्ट हुए हैं।
korba chamber of commerce election result
korba chamber of commerce election result
इसी तरह महामंत्री पद के लिए सुभाष कुमार केडिया (557 वोट) को परास्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र अग्रवाल (598 वोट) ने 41 वोट से जीत दर्ज कराया है। योगेश का पूरा पैनल चुनकर आया है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश रामानी एक बार फिर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वह विगत कार्यकारिणी में भी कोषाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल मोदी और विशाल सचदेव को मात दी है। ओमप्रकाश रामानी को कुल 582 मत प्राप्त हुए जबकि राहुल मोदी को 340 व विशाल सचदेव को 228 वोट प्राप्त हुए हैं। 31 मत निरस्त घोषित किए गए। सभी परिणामों की घोषणा होते ही समर्थक व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी औऱ विजेताओं को झूमते-नाचते कंधे पर उठा कर, फूल मालाओं से लादकर खुशी जाहिर की।
कोरबा 01 जुलाई 2025/ SECL compensation fraud एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना हेतु ग्राम मलगांव में चिन्हाकित भूमि पर स्थिति परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण के दौरान मुआवजे के लिये तैयार सूची में लगभग 152 मकान के काल्पनिक होने का खुलासा हुआ है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह, राजस्व अमला तथा एसईसीएल दीपका के अधिकारियों की टीम द्वारा जांच किये जाने पर 152 मकान काल्पनिक होने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा एसडीएम ने एसईसीएल दीपका के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मलगांव के काल्पनिक मकान के मुआवजा को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
SECL compensation fraud
SECL
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपका विस्तार परियोजना हेतु कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिनियम 1957 के प्रावधानों की धारा 9 (1) की अधिसूचना क. 3095 दिनांक 24.11.2004 के तहत एस.ई.सी. एल. दीपका द्वारा ग्राम मलगांव की 63.795 हे जमीन का अर्जन किया गया था। उपरोक्त उल्लेखित भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों का सर्वेक्षण वर्ष 2022-23 में इस कार्य हेतु गठित दल ने एस.ई.सी.एल. दीपका में पदस्थ कर्मचारियों के सहयोग से पूर्ण किया गया था। सर्वेक्षण के दौरान कुल 1638 मेजरमेंट बुक तैयार की गई थी, उक्त मेजरमेंट बुक के आधार पर गणना पत्रक तैयार किया गया था।
SECL compensation fraud
SECL
मई 2025 में ग्राम मलगांव में स्थित परिसम्पत्तियों को हटाकर पूर्णतः विस्थापित किये जाने के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मेजरमेंट बुक के अनुसार भौतिक रूप से परिसंपत्तियां उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में एसईसीएल दीपका के द्वारा 78 ऐसे मकानों की सूची उपलब्ध कराई गई, जो मौके पर स्थित नहीं हैं, अर्थात काल्पनिक मकान है। इसी प्रकार विस्थापन के दौरान मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारी / कर्मचारी द्वारा 74 मकानों की सूची जिसमें वर्ष 2018 से 2022 के गूगल अर्थ की फोटो संलग्न की गई। गूगल अर्थ की फोटो के अवलोकन से स्पष्ट रूप से पाया गया कि उक्त 74 मकान भी मौके पर स्थित नहीं हैं, अर्थात काल्पनिक मकान है।
SECL compensation fraud
Ajit vasant(IAS) colector korba
1638 मेजरमेंट बुक के आधार पर तैयार किया गया गणना पत्रक में प्रथम दृष्टया कुल 152 मकान काल्पनिक मकान के रूप में पाये गये, जिनकी गणना गलत मेजरमेंट बुक के आधार पर किया गया है।
एसडीएम ने एसईसीएल दीपका के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर 152 काल्पनिक मकानों की परिसम्पत्तियों को भुगतान किसी भी परिस्थिति में नहीं करने और यदि किसी मकान का भुगतान कर दिया गया है तो संबंधितों से वसूली की कार्यवाही प्रारंभ कर 15 दिवस के भीतर राशि वसूल करनें, साथ ही सभी काल्पनिक मकानों की परिसंपत्तियों का मुआवजा निरस्त करने की प्रक्रिया 03 दिवस में पूर्ण कर एसडीएम कार्यालय कटघोरा को निरस्त मुआवजा राशि के साथ अवगत कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है।
बिलासपुर-रायपुर/ “CG Principal promotion HC decision came छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा
प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का शासन से आदेश जारी करवाने व माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी याचिकाओं का निराकरण किये जाने के लिए विधिसम्मत ढंग से उचित पहल करने तथा काउंसलिंग के माध्यम से “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करवाने के लिए कारगर पहल की हैं।
CG Principal promotion HC decision came
CG Principal promotion HC decision came
गौरतलब हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर के डिवीज़न बैंच ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगे स्टे को हटा दिया हैं, इससे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को 1 जुलाई 2025 को माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ द्वारा हटा दिए जाने के बाद प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में अब कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं,
अतः राज्य शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय त्वरित कार्यवाही कर 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूर्ण कर, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में रिक्त प्राचार्य के समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करें।
CG Principal promotion HC decision came
CG Principal promotion HC decision came
उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह तथा उनके सहयोगियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य माननीय मंत्रीगणों, माननीय सांसदगणों, माननीय विधायकगणों तथा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात करके अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने तथा प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में बाधित सभी क़ानूनी मामलों का उचित समाधान किए जाने के लिए लगातार पहल किया हैं, इसी का प्रतिफल हैं कि माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के सभी मामलों में सुनवाई के बाद 1 जुलाई 2025 को अपना निर्णय दे दिया हैं।
माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगी हुई स्टे को हटा दिया हैं, तथा अनेकों याचिकाओं को खारिज कर दिया हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय दिए जाने के बाद अब प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं। अब शासन द्वारा निर्बाध ढंग से प्राचार्य पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती हैं।
“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को हटा दिए जाने के बाद राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर 15 जुलाई 2025 तक निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की हैं।
“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग की हैं कि विभाग में 35/40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी बिना प्राचार्य पदोन्नति पाएं प्रत्येक माह 150/200 की संख्या में वरिष्ठ नियमित व्याख्याता एवं वरिष्ठ प्रधान पाठक रिटायर्ड हो रहें हैं, अतः वरिष्ठ व्याख्याता,वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा को देखते हुए अविलम्ब प्राचार्य पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर, निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर, पदस्थापना आदेश जारी करें।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि दिनांक 30.04.2025 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए प्राचार्य पदोन्नति के आदेश की सूची में आज की स्थिति में रिटायर्ड हो चुके लोगों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में से वरिष्ठता के अनुसार पात्र लोगों को पदोन्नति सूची में शामिल करने की मांग की हैं।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग कर कहा हैं कि 15 जुलाई 2025 तक प्राचार्य पदोन्नति की नियमानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करके “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी किया जावें। ताकि प्राचार्यविहीन विद्यालयों में पदोन्नति के बाद पूर्णकालिक प्राचार्य के पदस्थ होने से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के साथ शिक्षा का स्तर और ऊँचा हो सकेगा।
कोरबा। celebration on doctor’s day एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 350 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। जिसमें सभी विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
celebration on doctor’s day
celebration on doctor’s day
स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, जोड़ों के दर्द, नाक कान एवं गले, शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस से संबंधित बीमारी, स्त्रियों से संबंधित रोग, दांत व मुंह से संबंधित बीमारियों के अलावा गैस्ट्रोएंटरोलाजी, शिशु एवं नवजात रोग जनरल मेडिसिन, पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ द्वारा जांच व इलाज किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एनकेएच हॉस्पिटल के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने किया।
celebration on doctor’s day
celebration on doctor’s day
इस अवसर पर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स-डे भी मनाया गया। एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस.चंदानी, एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी व उपस्थित अन्य डॉक्टरों ने केक काटकर सभी को नेशनल चिकित्सक दिवस की बधाई दी। डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि मानकर काम करने का संकल्प लिया। यह दिन स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयास और मेहनत को याद करने का होता है, जो मरीजों का जीवन बचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं।
celebration on doctor’s day
celebration on doctor’s day
डॉ. चंदानी ने कहा कि आज का दिन जितना डॉक्टरों के लिए महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा महत्व एवं चिकित्सा में सेवा का श्रेय नर्सिंग स्टाफ को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से ही कोई भी चिकित्सक किसी मरीज को स्वास्थ्य कर पाता है। डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है। डॉक्टर्स डे समाज में डॉक्टरों की भूमिका को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। मरीज अच्छे से स्वास्थ्य रहें। अपने देश में डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है।
गंभीर बीमारियों से मरीजों को किया जागरूक
डॉ. एस चंदानी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने जोड़ों में दर्द व हड्डियों में कमजोरी संबंधित बीमारी की जांच की। उन्होंने शिविर में उपस्थित मरीजों को उचित सलाह दिया। इस मौके पर डॉ एकता चावरे ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. आस्था वैष्णव डेंटल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी ने दांत व मुंह से संबंधित मरीजों की जांच की । मुंह के अंदर होने वाली गंभीर बीमारियों से मरीजों को जागरूक किया।
इसी तरह जनरल मेडिसिन डॉ. अविनाश तिवारी व डॉ सुदीप्ता साहा, जनरल सर्जरी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, बाल एवं नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र बागरी, न्यूरोलॉजी डॉ. मनीष गोयल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डॉ. हरीश सोनी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण तिवारी व डॉ. नीलेश भट्ट, फिजियो थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. अमन श्रीवास्तव व डॉ यशा मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंदा भट्ट ने भी अपनी सेवाएं दी।
सफल रहा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
डॉ एस. चंदानी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफल रहा। कैंप लगाने का मकसद यह है कि हम अपने आसपास के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को भी अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे, इसलिए संस्था द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। एनकेएच के इस सेवाभावी पहल की शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, उनके परिजन और गणमान्य नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
बालकोनगर, 07 जुलाई 2025। Balco Health Newsबालको अस्पताल को प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) की मान्यता प्राप्त हुई। यह उपलब्धि रोगी-केंद्रित सेवा और गुणवत्ता युक्त डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत बनाती है। एनएबीएच मान्यता देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक मानी जाती है।
Balco Health News
Balco Health News
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि बालको अस्पताल प्रयोगशाला परीक्षणों में सर्वोच्च राष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और मरीजों को सटीक, सुरक्षित तथा रोगी-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनएबीएच मान्यता प्राप्त करना अस्पताल की गुणवत्ता, दक्षता और निरंतर सुधार की सोच को दर्शाता है।
Balco Health News
Balco Health News
चिकित्सक दिवस के अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने अस्पताल के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। साथ ही एनएबीएच उपलब्धि के लिए सीईओ श्री राजेश कुमार ने बालको अस्पताल की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल के माध्यम से कोरबा जिले में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों की शुरुआत होने पर गर्व है। हम क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, उपकरण और सभी तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। श्री कुमार ने कहा कि बालको अस्पताल के जरिए क्षेत्र के जरूरतमंदों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।
बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम के निरंतर प्रयास, सेवा भावना और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है। हम अपने मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चिकित्सा नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने और बालको अस्पताल में अपने रोगियों की देखभाल में विश्वास करते हैं। हम अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण के माध्यम से मरीजों की देखभाल और उपचार को उत्कृष्ट तरीके से कर पाएंगे।
125 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। विशेषज्ञ की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं।
इसके साथ ही अस्पताल को 24 चिकित्सक विशेषज्ञ, 69 नर्स और 126 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।
कोरबा। राज्य सरकार ने महिला बाल विकास विभाग के 7 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कोरबा में पदस्थ डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश को कोंडागांव में पदस्थ किया है।
home remedies for lump in body शरीर में गांठ (गांठ जैसे लिपोमा, सिस्ट, या अन्य गैर-कैंसरयुक्त गांठ) के लिए घरेलू इलाज की सलाह दी जा सकती है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि गांठ का कारण और प्रकार जानने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना सबसे महत्वपूर्ण है। कुछ गांठें गंभीर हो सकती हैं, और उनका सही निदान जरूरी है। यदि गांठ हानिरहित है (जैसे लिपोमा या छोटी चर्बी की गांठ), तो निम्नलिखित घरेलू उपाय सहायक हो सकते हैं। लेकिन इन्हें आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें:
घरेलू इलाज के उपाय: home remedies for lump in body
sharir me ganth lump in body
1. **हल्दी का उपयोग**:
– हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन और गांठ को कम करने में मदद कर सकते हैं।
– **उपाय**: 1 चम्मच हल्दी पाउडर को पानी या शहद के साथ मिलाकर रोजाना सेवन करें। या हल्दी का पेस्ट बनाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं (यदि त्वचा पर गांठ है)।
– **सावधानी**: त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, क्योंकि कुछ लोगों को हल्दी से एलर्जी हो सकती है।
2. **सेब का सिरका**:
– सेब का सिरका शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और चर्बी की गांठ को कम करने में मदद कर सकता है।
– **उपाय**: 1-2 चम्मच सेब का सिरका एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
– **सावधानी**: इसे ज्यादा मात्रा में न लें, क्योंकि यह अम्लीय होता है और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. **अरंडी का तेल (Castor Oil)**:
– अरंडी का तेल कुछ प्रकार की गांठों (जैसे सिस्ट या लिपोमा) को कम करने में मदद कर सकता है।
– **उपाय**: प्रभावित क्षेत्र पर अरंडी के तेल से हल्की मालिश करें और गर्म सिकाई करें। इसे रोजाना 2-3 बार करें।
– **सावधानी**: त्वचा पर जलन होने पर तुरंत उपयोग बंद करें।
4. **गर्म सिकाई**:
– गर्म सिकाई से रक्त संचार बढ़ता है, जो छोटी गांठों को कम करने में मदद कर सकता है। – **उपाय**: एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर प्रभावित क्षेत्र पर 10-15 मिनट तक रखें। इसे दिन में 2-3 बार करें। – **सावधानी**: बहुत गर्म सिकाई से बचें, ताकि त्वचा न जले।
5. **आहार में सुधार**:
– चर्बी या सूजन से संबंधित गांठों को कम करने के लिए स्वस्थ आहार महत्वपूर्ण है।
– **उपाय**:
– ताजे फल, सब्जियां, और साबुत अनाज खाएं।
– प्रोसेस्ड फूड, तला-भुना, और चीनी से परहेज करें।
– ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे अलसी, मछली) शामिल करें।
– खूब पानी पिएं ताकि शरीर डिटॉक्स हो सके।
6. **एलोवेरा**:
– एलोवेरा में सूजन कम करने और त्वचा को शांत करने के गुण होते हैं।
– **उपाय**: ताजा एलोवेरा जेल को गांठ पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इसे रोजाना करें। – **सावधानी**: एलर्जी की जांच के लिए पहले थोड़ा जेल त्वचा पर आजमाएं।
7. **त्रिफला**:
– आयुर्वेद में त्रिफला शरीर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने के लिए उपयोगी है। – **उपाय**: त्रिफला पाउडर (1 चम्मच) को गुनगुने पानी के साथ रात को सोने से पहले लें। – **सावधानी**: अधिक मात्रा में न लें, क्योंकि यह पेट को प्रभावित कर सकता है।
महत्वपूर्ण सावधानियां: home remedies for lump in body
sharir me ganth lump in body
– **डॉक्टर से परामर्श**: गांठ का आकार, दर्द, या रंग बदल रहा हो, या उसमें कोई असामान्य लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह कैंसर या अन्य गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।
– **स्व-निदान से बचें**: बिना चिकित्सीय जांच के गांठ को सामान्य न मानें।
– **एलर्जी की जांच**: कोई भी घरेलू उपाय आजमाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट करें।
– **सीमित उपयोग**: ये उपाय छोटी और गैर-गंभीर गांठों के लिए हैं। अगर गांठ बढ़ रही हो या लंबे समय तक रहे, तो बायोप्सी या अन्य टेस्ट करवाएं।
कब जाएं डॉक्टर के पास: home remedies for lump in body
sharir me ganth lump in body
– गांठ में दर्द, लालिमा, या गर्मी हो।
– गांठ का आकार तेजी से बढ़ रहा हो।
– गांठ त्वचा के नीचे गहरी हो या हिलती न हो।
– बुखार, वजन घटना, या अन्य असामान्य लक्षण हों।
**नोट**: यह जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है और चिकित्सीय सलाह का स्थान नहीं लेती। सही निदान और उपचार के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। आपको अपने बिजनेस को लेकर भाई-बहनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
वृषभ (Taurus) Today’s horoscope for 1 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने हुनर को तराशेंगे, जो आपकी आय के सोर्स को बढाएगा। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।
मिथुन (Gemini) Today’s horoscope for 1 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज आप किसी काम को लेकर कोई जोखिम न उठाएं। बिजनेस में भी आप थोड़ा सोच समझकर ही धन लगाएंु, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।
कर्क (Cancer) Today’s horoscope for 1 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी भाई बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो कार्यक्षेत्र में उसे पूरा करने के लिए आपका सहयोगी आपकी मदद कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) Today’s horoscope for 1 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और आप अपने कामों को आज किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी मेहनत में तेजी लाने की आवश्यकता है, लेकिन आप इनकम के हिसाब से खर्च करें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर का रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्रेम भरे पल व्यतीत करेंगे।
कन्या (Virgo) Today’s horoscope for 1 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने परिवार में अपनी जिम्मेदारियां से बिल्कुल पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपको अपने खर्चो पर थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको कोई काम को लेकर बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
तुला (Libra) Today’s horoscope for 1 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने खाने में बदलाव लाएं, जिससे कि आपकी सेहत भी ठीक होगी, लेकिन ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) Today’s horoscope for 1 July 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जानकारी किसी दूसरे से शेयर ना करें। आपको अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करने की आवश्यकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
धनु (Sagittarius) Today’s horoscope for 1 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: पीला
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप यदि करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को भी उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे।
मकर (Capricorn) Today’s horoscope for 1 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी लापरवाही बरतने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
कुंभ ( Aquarius) Today’s horoscope for 1 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे और किसी जरूरी कामों को लेकर आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ कोई पुरस्कार भी मिलने की संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
मीन (Pisces) Today’s horoscope for 1 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। सरकारी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निपटना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी सकती है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में आपको कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा।
home remedies for elephantiasis हाथी पाँव” (elephant foot) या यम रूट (elephant yam) के उपयोग और घरेलू नुस्खों के बारे में यदि आप बात कर रहे हैं, तो यह एक सब्जी है जिसे विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप “हाथी पाँव” से किसी बीमारी या स्थिति (जैसे पैरों में सूजन) का जिक्र कर रहे हैं, तो कृपया स्पष्ट करें ताकि मैं सटीक जानकारी दे सकूँ। यहाँ यम रूट (हाथी पाँव) से संबंधित कुछ सामान्य घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं:
यम रूट (हाथी पाँव) के घरेलू नुस्खे:home remedies for elephantiasis
हाथी पाँव” elephant foot
पाचन सुधारने के लिए:
नुस्खा: यम रूट को अच्छी तरह धोकर, छीलकर और उबालकर सब्जी या सूप के रूप में खाएं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।
उपयोग: इसे नमक, जीरा पाउडर और थोड़े से घी के साथ पकाएं। कब्ज और अपच में राहत मिल सकती है।
सूजन और गठिया के लिए:
नुस्खा: यम रूट को पीसकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जोड़ों पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
लाभ:
इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
त्वचा के लिए:
नुस्खा:
यम रूट का पेस्ट बनाकर उसमें थोड़ा शहद या हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
लाभ:
यह त्वचा को नमी देता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए:नुस्खा: home remedies for elephantiasis
हाथी पाँव” (elephant foot
यम रूट को उबालकर या भूनकर कम मसाले के साथ खाएं। इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करें।
लाभ: इसका निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
सावधानियाँ:
एलर्जी: यम रूट कुछ लोगों में त्वचा में खुजली या एलर्जी पैदा कर सकता है। इसे छीलते या पकाते समय दस्ताने पहनें।
पकाने का तरीका: कच्चा यम रूट विषाक्त हो सकता है, इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह पकाकर खाएं।
मात्रा: अधिक मात्रा में खाने से पेट में गैस या भारीपन हो सकता है।
यदि आप “हाथी पाँव” से सूजन या अन्य समस्या की बात कर रहे हैं:
यदि आप पैरों में सूजन (जैसे फाइलेरिया या लिम्फैटिक सूजन) की बात कर रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे इस प्रकार हैं:
अदरक और हल्दी का काढ़ा: home remedies for elephantiasis
हाथी पाँव” elephant foot
1 चम्मच अदरक और 1/2 चम्मच हल्दी को पानी में उबालकर पीएं। यह सूजन को कम करने में मदद करता है।
पैरों को ऊपर उठाएं: दिन में 15-20 मिनट के लिए पैरों को तकिए पर रखकर ऊपर उठाएं, जिससे रक्त प्रवाह बेहतर हो।
नमक का कम उपयोग: खाने में नमक की मात्रा कम करें, क्योंकि यह सूजन बढ़ा सकता है।
डॉक्टर की सलाह: गंभीर सूजन के लिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें, क्योंकि यह फाइलेरिया या अन्य गंभीर स्थिति हो सकती है।
Horoscope for today 30th June 2025 आज का दिन आपके लिए किसी नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने डिसीजन मेकिंग को मजबूत करने की आवश्यकता है। जॉब कर रहे लोग अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है।
वृषभ (Taurus) Horoscope for today 30th June 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको अपने किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन (Gemini) Horoscope for today 30th June 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती हैं, जो आपकी परेशानियों को थोडा बढ़ा सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क (Cancer) Horoscope for today 30th June 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन उधार लेने से बचना होगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से खुशी होगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 30th June 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: पीला
आज आपको सोच समझकर कामों को करने की आवश्यकता है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले। आपको कामो में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे जातकों को अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे।
कन्या (Virgo) Horoscope for today 30th June 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन यदि पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका अपने परिवार में किसी बात के लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आप किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
तुला (Libra) Horoscope for today 30th June 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें और अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी से आप परिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर कोई सलाह मशवरा ले सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 30th June 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी बात को लेकर आपके सहयोगी आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
धनु (Sagittarius) Horoscope for today 30th June 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी, लेकिन आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।
मकर (Capricorn) Horoscope for today 30th June 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर सहयोगी परेशान हो सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 30th June 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जल्दबाजी में आपको अपने निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में किसी वाद-विवाद की स्थिति को उत्पन्न होने से आप बचा सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं।
मीन (Pisces) Horoscope for today 30th June 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधा बढे़गी जो आपको खुशी देगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी परोपकार के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।