Home Blog Page 29

17th National Conference concluded फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ एकता,सृजन और संघर्ष का संकल्प,देश भर से 300 लेखक व संस्कृतिकर्मी एकजुट हुए

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

रॉंची। 17th National Conference concluded जन संस्कृति मंच का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 जुलाई को सोशल डेवलपमेंट सेंटर, रांची (झारखंड) में फासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ सृजन और संघर्ष के संकल्प व आगे की कार्य योजना तथा पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद के चुनाव के साथ संपन्न हुआ। इसमें बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से तीन सौ से अधिक लेखक, कलाकार और बुद्धिजीवी शामिल हुए।

17th National Conference concluded

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सोशल एक्टिविस्ट डॉ नवशरण सिंह ने कहा कि आज फ़ासीवाद का चौतरफा हमला हो रहा है। आज लोगों का साथ में मिलना-जुलना और बैठना भी आपराधिक गतिविधि मानी जा सकती है। यदि कोई शख्स बुद्धि और विवेक से भरा हुआ है तो वह आपराधिक दायरे में आ चुका है। उमर खालिद को फ़ासीवादियों ने पांच साल से जेल में डाल रखा है। दमन और विभाजन के औजारों का बर्बर इस्तेमाल सत्ता के द्वारा हो रहा है।

17th National Conference concluded 

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

नवशरण सिंह ने सीएए के खिलाफ महिलाओं के आंदोलन और किसान आन्दोलन की चर्चा की। इन आंदोलनों में हम जन एकता और संघर्ष की संस्कृति को देखते हैं। हम फ़ासीवादियों की नफ़रत को अपनी विरासत, आपसी मोहब्बत और एकता के सहारे परास्त करेंगे।

सम्मेलन में जसम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविभूषण ने कहा कि 2014 से पहले स्वाधीन भारत में कभी विभाजनकारी शक्तियां इतनी प्रबल नहीं थीं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद इस देश में एक भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्था नहीं बची है। लोकतंत्र के सभी स्तंभ ढह गए हैं।

17th National Conference concluded

17th National Conference concluded
17th National Conference concluded

जाने माने दस्तावेजी फिल्मकार बीजू टोप्पो ने कहा कि झारखंड में विस्थापन विरोधी आंदोलनों का लंबा इतिहास रहा है जो बताता है कि यह संघर्ष की जमीन है। हमने जल जंगल जमीन और भाषा संस्कृति को बचाने की लड़ाई लड़ी है और अपने गीत, कविता और नाटक के माध्यम से फासीवाद से लड़ रहे हैं।

प्रलेस के महादेव टोप्पो ने कहा कि फासीवाद अब कोई अटकल नहीं है, बल्कि नग्न तांडव कर रहा है। जैसा कि मार्क्सवादी एजाज अहमद कहते हैं, हर देश अपने ढंग के फासीवाद का हकदार होता है। भारत में सदियों से महिलाओं, दलितों, आदिवासियों के खिलाफ हिंसा से जो आंख चुराई गई उसने फासीवाद के लिए रेड कार्पेट बिछाया। उमर खालिद से फादर स्टेन स्वामी तक के मामले में निगरानी राज्य का क्रूर चेहरा सामने आया है। फासीवादी के खिलाफ लड़ाई में प्रलेस कंधा से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है।

जम्मू विश्वविद्यालय के प्रो राशिद ने कहा कि आज ऐसी चीजें घटित हो रही हैं जिसके बारे में कुछ साल पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था, जैसे बाजार में पानी बिकना, नदी का प्रवाह रोका जाना। हम लोग बचपन में देशभक्ति का एक गीत सुना करते थे – बारूद के ढेर पर बैठी है ये दुनिया, तुम हर कदम उठाना जरा देख-भाल के। लेकिन आज स्थिति ये हो गई है कि हमारे कदम ठिठक गए हैं। उन्होंने गाजा में इजराइली बर्बरता और ईरान पर साम्राज्यवादी हमले पर भी बात की।

दस्तावेजी फिल्मकार संजय काक ने जनवादी संस्कृति कर्म के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्में पहले चंद लोगों तक सीमित थीं, लेकिन जब जनता के मुद्दों पर फ़िल्में बनने लगीं तो ऑडिटोरियम भरने लगे। लेकिन सत्ताधारी भी इसे देख रहे थे, धीरे धीरे अंकुश लगने लगे, स्क्रीनिंग रोकी जाने लगी। उन्होंने आज की पीढ़ी तक पहुंचने के लिए यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे नए मंचों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इन मंचों पर दक्षिणपंथी सक्रियता की काट जरूरी है।

जलेस के एम जेड खान ने कहा कि हम नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। डर से लब खामोश हैं। पूंजीवाद पोषित सांप्रदायिक फासीवाद का नंगा नाच चल रहा है। गोलवलकर के सपनों का भारत बनाने के क्रम में एक खास समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। धर्म संसद से एक समुदाय के सफाए का खुला आह्वान किया जाता और हर तरफ खामोशी है। उन्होंने कहा कि देश को आज राजनीतिक से ज्यादा सांस्कृतिक आंदोलन की जरूरत है।

इप्टा के शैलेन्द्र ने कहा कि हम एक सुंदर दुनिया के साझे ख्वाब से बंधे हैं। कहीं भी गरीब का खून बहता है तो हमें दर्द होता है। ग्राम्सी के शब्दों में कहें तो यह वैचारिक वर्चस्व का जमाना है। भारत में इसे ब्राह्मणवादी शोषण व्यवस्था से खाद पानी मिला है। बाजार की सत्ता से जुलूस से नहीं, बल्कि संस्कृति से लड़ा जा सकता है। हमारे सोच विचार, व्यवहार को बाजार और कॉरपोरेट तय कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी भी कॉरपोरेट का पॉलिटिकल प्रोड्यूस हैं, जिसे यही है राइट चॉइस बेबी बताकर बेच दिया गया। हमारी मोहब्बत और सौन्दर्यबोध नई दुनिया रचेंगे।

उद्घाटन सत्र का संचालन करते हुए प्रो आशुतोष ने कहा कि फासीवाद सांस्कृतिक प्रतिक्रांति है। आज आजादी की जगह भक्ति और दासता तथा समानता की जगह पितृसत्ता और वर्णव्यवस्था को स्थापित किया जा रहा है। इस प्रतिक्रांति को हमें परास्त करना है। प्रो उमा ने धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही उमर खालिद की रिहाई के लिए एकजुटता का आह्वान किया। प्रो सुधीर सुमन ने शोक प्रस्ताव पढ़ा तथा एक मिनट के मौन के साथ यह सत्र समाप्त हुआ।

सम्मेलन के दूसरे दिन सांगठनिक सत्र था जिसमें महासचिव मनोज कुमार सिंह ने फासीवादी दौर, उसके हमले व चुनौतियां, जसम के कामकाज की समीक्षा तथा आगे के कार्यभार को लेकर प्रतिवेदन विचार के लिए प्रस्तुत किया। इस पर हुई चर्चा में विभिन्न राज्यों से आए दो दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। अनेक सुझाव आए। इस सत्र के अध्यक्ष मंडल की ओर से सियाराम शर्मा (छत्तीसगढ़), अहमद सगीर (बिहार) और कौशल किशोर (उत्तर प्रदेश) ने अपने विचार रखे। इस सत्र का संचालन प्रेम शंकर ने किया। प्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए सदन ने प्रतिवेदन को पारित किया।

सांगठनिक सत्र का दूसरा भाग चुनाव का था। वरिष्ठ रंगकर्मी, कवि-लेखक जहूर आलम को अध्यक्ष तथा लेखक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। शिवमूर्ति, रामजी राय, मदन कश्यप,  भारत मेहता, लाल्टू, सुरेन्द्र प्रसाद सुमन और कौशल किशोर उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं सुधीर सुमन, अनुपम सिंह, रूपम मिश्र, अहमद सगीर और राजकुमार सोनी को सचिव तथा के के पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में 52 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी और 213 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद भी चुनी गई।

दोनों दिन शाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न सत्रों के दौरान झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना आदि राज्यों से आई सांस्कृतिक टीमों व कलाकारों द्वारा गीत-गायन, नृत्य, नाटक, काव्य की संगीतमय प्रस्तुतियां  हुईं जो सम्मेलन का विशेष आकर्षण का केंद्र थीं। ‘हम होंगे कामयाब ‘ के गायन तथा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में फासीवाद के विरुद्ध सांस्कृतिक अभियान को तेज करने की प्रतिबद्धता के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।

snake day special 20 साल, ढाई लाख सांपों का रेस्क्यू, कोरबा के अविनाश यादव का सांपों से प्रेम

snake day special 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) snake day special  हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करना और उनका संरक्षण करना है.इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के कोरबा के अविनाश यादव ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सांपों के प्रति लोगों की सोच को पूरी तरह बदल दिया है.अविनाश अब तक लगभग ढाई लाख सांपों को रेस्क्यू कर उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं.

snake day special 

snake day special 
snake day special

दो दशक पहले तक कोरबा जिले में सांप दिखते ही लोग लाठी-डंडे लेकर उन्हें मारने दौड़ पड़ते थे. लेकिन अविनाश यादव के अथक प्रयासों ने इस धारणा को पूरी तरह बदला दिया है. करीब 20 साल पहले जब अविनाश ने सांपों को बचाने का यह मिशन शुरू किया, तब धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता आई. आज स्थिति यह है कि सांप दिखने पर लोग उन्हें मारने की बजाय तुरंत अविनाश को फोन करते हैं. फोन की घंटी बजते ही अविनाश अपना रेस्क्यू किट लेकर निकल पड़ते हैं.उन्होंने अब तक ढाई लाख से अधिक सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है.

snake day special

snake day special 
अविनाश यादव कोरबा

इतना ही नहीं, अविनाश छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने कोरबा में विश्व के सबसे बड़े विषधर कहे जाने वाले सांपो की प्रजापति किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. उनके इस अनूठे कार्य को देख धीरे-धीरे कारवां बढ़ता गया और रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसायटी की टीम बन गई.आज उनके साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 28 युवा जुड़कर सांपों के रेस्क्यू में लगे हुए हैं, जो उनकी प्रेरणा से इस नेक कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं.

 अविनाश का बचपन और सांपों से मोहब्बत की अनोखी दास्तान snake day special 
snake day special 
स्नेक मेन अविनाश यादव कोरबा

सांपों के प्रति अविनाश का यह गहरा लगाव अचानक विकसित नहीं हुआ, बल्कि इसकी नींव उनके बचपन में ही पड़ गई थी. अविनाश यादव बताते हैं कि उनके माता-पिता ने उन्हें बताया था कि जब वह महज एक साल के थे, तब उनके बिस्तर पर एक सांप चढ़ आया था और उनसे लिपट गया था.अविनाश ने उस सांप को कसकर पकड़ लिया था.घरवालों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें सांप से अलग किया था.

snake day special 
स्नेक मेन अविनश यादव कोरबा

शायद यहीं से उनके और सांपों के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया. स्कूल के दिनों में भी उन्हें जहां कहीं सांप दिखने की सूचना मिलती, वे तुरंत दौड़ पड़ते थे. धीरे-धीरे उन्होंने इन जीवों के बारे में जानना शुरू किया और फिर रेस्क्यू का काम भी शुरू कर दिया.

snake day special 

कोरबा के इस ‘स्नेक मैन’ अविनाश यादव ने ढाई लाख से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर न केवल पर्यावरण संतुलन में अहम योगदान दिया है, बल्कि मानवता की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है.सांपों के प्रति उनका यह समर्पण और लगाव देख हर कोई हैरान रह जाता है.कोरबा जिले के लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें बचाने की अलख जगाने का श्रेय पूरी तरह अविनाश को जाता है, जिन्होंने अकेले शुरू किए गए इस नेक काम को आज एक बड़ी टीम में बदल दिया है.

 

BALCO News बालको के सामुदायिक विकास पहल द्वारा कृषि में नवाचार को मिला बढ़ावा,ऑटोमेटेड वेदर एंड वाटर स्टेशन की स्थापना

BALCO News 
BALCO

बालकोनगर, 15 जुलाई 2025। BALCO News  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्मार्ट और सस्टेनेबल कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अपने प्रमुख सीएसआर प्रोजेक्ट ‘मोर जल मोर माटी’ के अंतर्गत कंपनी ने एक ऑटोमेटेड वेदर एंड वाटर स्टेशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूएस) स्थापित किया है। पायलट चरण में यह स्टेशन पांच किलोमीटर के दायरे में चयनित गांवों के 200 से अधिक किसानों को कवर कर रहा है। भविष्य में इसे विस्तार देते हुए और अधिक किसानों तक पहुंचाने की योजना है।

BALCO News 

BALCO News 

यह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप है, जो डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ अंतिम छोर तक सशक्तिकरण प्रदान करती है। जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन और तकनीक कृषि पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं, वैसे-वैसे आधुनिक तकनीकों तक पहुंच किसानों के लिए पानी और बीज जितनी ही जरूरी होती जा रही है। इस प्रकार की सूचना एवं संचार तकनीक (आईसीटी) आधारित समाधान जैसे कि एडब्ल्यूडब्ल्यूएस इस डिजिटल खाई को कम कर रहा है और सीएसआर प्रयास इस बदलाव को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा हैं। बालको द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इन स्मार्ट समाधानों को एकीकृत करने से कृषि-बुद्धिमत्ता का प्रवाह मजबूत हो रहा है और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

BALCO News 

BALCO News 
BALCO

एडब्ल्यूडब्ल्यूएस के माध्यम से किसानों को स्थानीय स्तर पर मौसम की पूर्वानुमान और कृषि परामर्श की जानकारी प्राप्त होती है। उन्हें सिंचाई की योजना बनाने, बुवाई और कटाई का समय तय करने और मौसम की घटनाओं के लिए तैयारी करने में सहायता मिली है। यह जानकारी रीयल टाइम में ग्राम विकास समितियों, व्हाट्सएप चैनलों और जमीनी जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रदान की जाती है।

साथ ही सिस्टम मिट्टी की नमी, कीट और रोग पूर्वानुमान तथा फसल सुरक्षा रणनीतियों की जानकारी भी देता है। इससे किसान नुकसान को कम, पैदावार की रक्षा और उत्पादकता बढ़ा सकेंगे। इस पहल के माध्यम से बालको ग्रामीण कृषि समुदायों में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रहा है, साथ ही उन्हें जलवायु चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बना रहा है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम तकनीक को औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ-साथ समुदाय के सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली माध्यम मानते हैं। ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के तहत एडब्ल्यूडब्ल्यूएस की स्थापना किसानों के लिए सटीक जानकारी के माध्यम से कृषि को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एक डिजिटल-प्रथम संगठन के रूप में हम नवाचार को अपनी सामाजिक पहल में एकीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि हम एक सक्षम और भविष्य के लिए बेहतर समुदाय का निर्माण कर सकें।

BALCO News 

BALCO News 
BALCO

‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के तहत बालको किसानों को सतही जल प्रबंधन के बेहतर उपयोग, सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि और बहुफसली खेती को बढ़ावा देने जैसे उपायों के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रहा है, ताकि वे वर्षा पर निर्भरता को कम कर सकें। इसके साथ ही यह परियोजना लाख की खेती, पशुपालन, बागवानी और गैर-वनोपज जैसे नए आय के स्रोतों से भी किसानों को जोड़ रही है

जिससे उन्हें सालभर आय मिल सके। इस परियोजना के अंतर्गत वेदांता एग्रीकल्चर एंड रिसोर्स सेंटर की स्थापना भी की गई है, जो प्रशिक्षण और इनपुट सपोर्ट के माध्यम से इन प्रयासों को सशक्त बना रहा है। अब तक यह परियोजना 5700 से अधिक किसानों को लाभ पहुंचा चुका है और सस्टेनेबल कृषि प्रथाओं व आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है।

Horoscope for today 16 July 2025 इन 3 राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी,अधूरे काम होंगे पुरे

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष (Aries) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंग
शुभ रंग: लाल

Horoscope for today 16 July 2025 आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बजट पर ध्यान देकर खर्च करें, क्योंकि आप शौक और मौज की चीजों में अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप अपने घर के कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है।

 

वृषभ (Taurus) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने अनुभवों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित यदि कोई काम अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। संतान को किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

 

मिथुन (Gemini) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपको अपने कामों को थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से बिल्कुल जी ना चुराए और आपको अपने आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कर्क (Cancer) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप दोस्तों और सगे संबंधियों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपनी जरूरी खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा।

कन्या (Virgo) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से कामों को करेंगे। किसी से बेवजह सलाह लेने से आपको बचना होगा। आप अपनी आय के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। संतान को करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

तुला (Libra) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छे कामों से सम्मान मिलेगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपकी अपने बॉस से कहासुनी हो सकती है, तो आप उसमें थोड़ा चुप रहें।

धनु (Sagittarius) Horoscope for today 16 July 2025

Horoscope for today 16 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम से जी बिल्कुल ना चुराएं। आपको आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मकर (Capricorn) Horoscope for today 16 July 2025
Horoscope for today 16 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर सहयोगियों से बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी विरोधी की बातों में आए तो आप अपने कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

कुंभ ( Aquarius) Horoscope for today 16 July 2025
Horoscope for today 16 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दान और धर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी संतान में करियर को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खर्चों को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मीन (Pisces) Horoscope for today 16 July 2025
Horoscope for today 16 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका बोलबाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

The benefits and harms of beets चुकुन्दर जितना फायदेमंद है उतना नुक्सान भी है,जाने चुकुन्दर कैसे नुक्सान पहुंचाता है

The benefits and harms of beets 
चुकंदर beetroot 

The benefits and harms of beets चुकंदर (beetroot) का सेवन सामान्य रूप से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे *अत्यधिक मात्रा* में या *लगातार* बिना संतुलन के खाया जाए, तो कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं। नीचे इन नुकसानों का विवरण दिया गया है:

1. पेट संबंधी समस्याएँ :The benefits and harms of beets 

The benefits and harms of beets 
चुकंदर beetroot

– चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अत्यधिक सेवन से पेट फूलना, गैस, दस्त, या पेट में ऐंठन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
– इसमें मौजूद ऑक्सलेट्स (oxalates) किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकते हैं, खासकर उन लोगों में जो पहले से इस समस्या से ग्रस्त हों।

2. किडनी स्टोन का जोखिम :The benefits and harms of beets 

The benefits and harms of beets 
chukundar

– चुकंदर में ऑक्सलेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी में पथरी बना सकती है। अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो चुकंदर का सेवन सीमित करना चाहिए।

3. ब्लड प्रेशर में कमी :The benefits and harms of beets 

– चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप पहले से लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं या ब्लड प्रेशर की दवाएँ ले रहे हैं, तो अत्यधिक चुकंदर का सेवन ब्लड प्रेशर को खतरनाक स्तर तक कम कर सकता है, जिससे चक्कर आना या बेहोशी हो सकती है।

4. मूत्र और मल का रंग बदलना :The benefits and harms of beets 
The benefits and harms of beets 
beetroot (chukundar)

– चुकंदर में मौजूद बेटालेन (betalains) पिगमेंट के कारण मूत्र (पिंक या लाल रंग का) और मल का रंग बदल सकता है, जिसे *बीट्यूरिया* (beeturia) कहते हैं। यह सामान्य है, लेकिन कुछ लोगों को यह चिंताजनक लग सकता है।

5. शुगर का स्तर बढ़ना :The benefits and harms of beets 

– चुकंदर में प्राकृतिक शर्करा (sugar) होती है। अत्यधिक मात्रा में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

6. एलर्जी या असहिष्णुता :

The benefits and harms of beets 
चुकंदर beetroot

– कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है, जिसके लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, खुजली, या साँस लेने में तकलीफ शामिल हो सकती है।

7. आयरन का अत्यधिक संचय :

– चुकंदर में आयरन होता है, जो सामान्य मात्रा में फायदेमंद है। लेकिन अगर आप आयरन सप्लीमेंट ले रहे हैं या हेमोक्रोमैटोसिस (iron overload disorder) जैसी स्थिति है, तो अत्यधिक चुकंदर का सेवन आयरन के स्तर को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है।

8. पाचन तंत्र पर प्रभाव :

– चुकंदर में मौजूद कुछ यौगिक पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर अगर इसे कच्चा या अधिक मात्रा में खाया जाए। इससे मतली या अपच की समस्या हो सकती है।

सलाह:The benefits and harms of beets 

– *मॉडरेशन में खाएँ*: चुकंदर को संतुलित मात्रा में (हफ्ते में 2-3 बार या 1 छोटा चुकंदर/दिन) खाना सुरक्षित और फायदेमंद है।
*चिकित्सक से परामर्श*: अगर आपको किडनी, ब्लड प्रेशर, या डायबिटीज की समस्या है, तो चुकंदर का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
– *विविधता*: चुकंदर को अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाएँ ताकि पोषक तत्वों का संतुलन बना रहे।

यदि आप चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करने की योजना बना रहे हैं और कोई विशेष स्वास्थ्य स्थिति है, तो अपने डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लें।

Horoscope of 15 July 2025 इन 2 राशि वालों को करियर में मिल सकती है कामयाबी,व्यापार में तरक्की का योग बन रहा है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष (Aries) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

Horoscope of 15 July 2025 आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का भी पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में सदस्यों की जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पाने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

वृषभ (Taurus) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझता दिख रहा है। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।

मिथुन (Gemini) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में किसी के प्रति आज ईर्ष्या की भावना ना रखें।

कर्क (Cancer) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। आपका महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के लिए आप कोई सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। माताजी आपको को काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

सिंह राशि (Leo) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और आपकी काम को लेकर वाहवाही होगी। आप अपनी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंखों और कान खुले रखें, क्योंकि आपको आज धोखा मिलने की संभावना है। आवश्यक कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या (Virgo) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपना कामों को समय से निपटाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। काम को लेकर आपकी मेहनत अधिक रहेगी।

तुला (Libra) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी और रक्त संबंधी रिश्तों में भी आपको तालमेल बनकर चलना होगा। आप घर के साथ-साथ बाहर के कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपके आलस्य के कारण कुछ काम लटक सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
vrishchk rashi (वृश्चिक राशि) fफोटो blackout news.in

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपको किसी अजनबी से कोई पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।

धनु (Sagittarius) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी और आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरे कोशिश करेंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।

मकर (Capricorn) Horoscope of 15 July 2025

Horoscope of 15 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। आप किसी सरकारी योजना में धन का इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को एक्सपर्ट की सलाह से इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। आप अपने संतान की पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार आएंगे।

कुंभ ( Aquarius) Horoscope of 15 July 2025
Horoscope of 15 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपकी महत्वपूर्ण कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ें बढ़ सकते हैं। आपको किसी काम को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें और यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मीन (Pisces) Horoscope of 15 July 2025
Horoscope of 15 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप अपने खर्चो को नियंत्रण में कोशिश करने की कोशिश करें, जिनके लिए आपको बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। घर आदि की कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।

CG suspended two officers माह भर पहले CM साय ने किया था जिस भवन का लोकार्पण,उसका छज्जा गिरने के बाद कार्यपालन व सहायक अभियंता निलंबित

CG suspended two officers
CG suspended two officers

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)CG suspended two officers कोरबा में करोड़ों के भवन की छत हाल ही में निर्मित “पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशनल हॉल” की फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG suspended two officers

CG suspended two officers
CG suspended two officers

बिलासपुर प्रक्षेत्र के अपर आयुक्त द्वारा 11 जुलाई 2025 को जारी जांच प्रतिवेदन के अनुसार, भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूर्ण किया गया था, लेकिन मात्र 14 महीनों के भीतर ही 8 जुलाई 2025 को फॉल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी खामियां और गुणवत्ता में भारी कमी रही है।

CG suspended two officers

CG suspended two officers
CG suspended two officers

इस गंभीर लापरवाही से मण्डल की साख को गहरा आघात पहुंचा है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्यपालन अभियंता (सिविल) आर. के. दंदेलिया और सहायक अभियंता (सिविल) कांशी प्रकाश पैकरा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दोनों अधिकारियों का निलंबन काल में मुख्यालय गृह निर्माण मण्डल, संभाग-जगदलपुर नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। संबंधित प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में की जा रही है।

CG High Court कोर्ट के फैसले पर अधिवक्ता की कोर्ट के बाहर टिप्पणी पर भड़का न्यायपालिका अवमानना का नोटिस जारी

death in police custody case
CG High Court

बिलासपुर। CG High Court छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां खुले कोर्ट में अधिवक्ता की विवादित टिप्पणी को अवमानना माना गया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस विभूदत्त गुरु की डिवीजन बेंच ने अधिवक्ता को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

CG High Court

CG High Court 
CG High Court

मामला कोरबा निवासी अधिवक्ता श्यामल मलिक की याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने फैमिली कोर्ट द्वारा डीएनए टेस्ट के आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि इसी मुद्दे पर पूर्व में 8 अप्रैल 2024 को याचिका खारिज हो चुकी थी।

CG High Court 

CG High Court 
CG High Court

जब कोर्ट ने याचिका खारिज की, तो अधिवक्ता सैमसन सैमुल मसीह ने कथित रूप से कहा, “मुझे पता था कि मुझे इस बेंच से न्याय नहीं मिलेगा।” अदालत ने इस टिप्पणी को न्यायपालिका की निष्पक्षता और गरिमा पर सीधा हमला मानते हुए गंभीरता से लिया और इसे अवमाननापूर्ण बताया।

डिवीजन बेंच ने यह स्पष्ट किया कि अदालत की निष्पक्षता पर सवाल उठाना न केवल न्यायिक प्रक्रिया को अपमानित करता है, बल्कि वकीलों की आचरण संहिता का उल्लंघन भी है। अब अगली सुनवाई में वकील को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा.

KORBA BREAKING : सफाई कर्मी को जातिगत गाली देने वाले नगर निगम के सब इंजिनियर हुए नतमस्तक,माफ़ी के बाद सफाई कार्य शुरू देखें VIDEO

KORBA BREAKING
KORBA BREAKING

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) KORBA BREAKING नगर पालिका निगम कोरबा के सभी इंजीनियर पीयूष राजपूत ने सफाई कर्मी धर्मेंद्र कलसे के साथ जाति का गाली-गलौज के मामले में सफाई कर्मियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी के बाद उसे राजपूत में आज सभी सफाई कर्मियों के सामने माफी मांग कर मामले का पटाक्षेप किया.

KORBA BREAKING

बता दे की कोरबा जिले में एक सफाईकर्मी ने कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज का शिकार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। करन कलशे (28), पिता मेवालाल कलशे, निवासी प्रगति नगर दर्री डेम के नीचे, कोरबा, ने आज कोतवाली थाना में एक आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने पीयूष राजपूत नामक व्यक्ति पर उन्हें जातिसूचक गालियाँ देने और अपमानित करने का आरोप लगाया था.

KORBA BREAKING

KORBA BREAKING
पीयूष राजपूत

करन कलशे ने अपने आवेदन में बताया कि वे ठेकेदार बरून गोस्वामी के अधीन सफाई का कार्य करते हैं। आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को जब वे बजरंग टाकीज़ के पास अपना दैनिक कार्य कर रहे थे, तभी पीयूष राजपूत अपनी गाड़ी से उनके पास आए। कलशे के अनुसार, राजपूत ने उनसे “यहाँ का कचरा उठाओ” कहा, जिसके बाद वे अपना कार्य करने लगे।

शिकायत में आगे कहा गया है कि पीयूष राजपूत अचानक उनसे अकड़ कर बात करने लगे। जब करन कलशे ने उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और आश्वासन दिया कि वे काम कर देंगे, तो राजपूत कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज पर उतर आए। कलशे के बयान के अनुसार, राजपूत ने उन्हें “नीच जाति के माँ की गाली देते हुवे तुम मुझसे बहस करोगे तुम्हारी औकात क्या है” जैसे अपशब्द कहे और मां-बहन की गालियाँ भी दीं। उन्होंने करन कलशे के कार्य से संबंधित भी गंदी-गंदी गालियाँ दीं।कलसे ने आवेदन देकर शख्त कार्यवाही की मांग की.

KORBA BREAKING

KORBA BREAKING
करण कलसे

इसके बाद भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर कुशल वर्षा ने मामले में सभी सफाई कर्मियों की बैठक बुलाकर निर्णय लिया गया कि जब तक सब इंजीनियर माफी नहीं मांगेगा तब तक सफाई कार्य बंद रखा जाएगा इस पर सभी इंजीनियर ने सफाई ठेकेदार वरुण गोस्वामी की माध्यस्ता में सभी सफाई कर्मियों के समक्ष पुराने बस स्टैंड में माफी मांगी.

KORBA BREAKING
KORBA BREAKING

तब जाकर सफाई कार्य शुरू हो पाया इससे एक बात पर स्पष्ट होगी नगर निगम का सब इंजीनियर होने के नाते सफाई कर्मियों को दबाने और हिन् दृष्टि से देखने वाले पीयूष राजपूत की अकड़ धरी की धरी रह गई और अंततः सफाई कर्मियों के आगे उन्हें नतमस्तक होना पड़ा.

 

home remedies for heart attack अगर हार्ट अटैक से बचना है तो यह घरेलु नुस्खे का करें इस्तेमाल,सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें

home remedies for heart attack 
home remedies for heart attack 

 

हार्ट अटैक से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं:

1. स्वस्थ आहार लें : home remedies for heart attack 

home remedies for heart attack 

– home remedies for heart attack  ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और नट्स का सेवन करें।
– तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
– ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अलसी के बीज और अखरोट खाएं।

2. नियमित व्यायाम :

– रोजाना 30-40 मिनट तक तेज ход, योग या हल्का व्यायाम करें।
– व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

3. वजन नियंत्रित करें : home remedies for heart attack 

home remedies for heart attack 
– मोटापा हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ाता है। संतुलित आहार और व्यायाम से वजन नियंत्रण में रखें।

4. तनाव प्रबंधन : home remedies for heart attack 

– ध्यान, प्राणायाम और गहरी सांस लेने की तकनीक तनाव कम करने में मदद करती हैं।
– पर्याप्त नींद लें और सकारात्मक सोच अपनाएं।

5. धूम्रपान और शराब से बचें :
– धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन हृदय के लिए हानिकारक है। इन्हें पूरी तरह छोड़ दें।
6. हल्दी और लहसुन का उपयोग : home remedies for heart attack 
home remedies for heart attack 
Aama haldi

– हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
– लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त को पतला करने में मदद करता है।

7. नियमित स्वास्थ्य जांच : home remedies for heart attack 

– ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की नियमित जांच करवाएं।
– डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें।

8. पानी और हर्बल चाय : home remedies for heart attack 

– पर्याप्त पानी पिएं और ग्रीन टी या हर्बल चाय का सेवन करें, जो एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं।

नोट : यदि आपको हृदय संबंधी कोई लक्षण (जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ) दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये उपाय केवल निवारक हैं, चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं ले सकते।