260 कि.मी. की पैदल यात्रा कर 22 को करेंगे जलाभिषेक, कावड़ के साथ भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति कांधे मे उठाकर पहुंचेंगे बाबाधाम
भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति कावड़ और भोलों का हंसमुख, मधुर और मिलनसार व्यवहार बना मुख्य आकर्षण का केन्द्र
हरिद्वार से भगोट के लिए उठाया जल, 22 जुलाई को शिवलिंग पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करके करेंगे जलाभिषेक
झज्जर, हरियाणा। (विवेक जैन)। जनपद झज्जर के छुछकवास गांव में रहने वाले मोनू और सन्नी नाम के भोले हर की पौड़ी से जल भरकर 260 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए झज्जर के बेरी पहुॅंचे। भोले अपने कंधे पर जल के साथ-साथ भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति कावड़ साथ लेकर चल रहे है जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बन रही है। इसके साथ-साथ भोलों का मधुर और मिलनसार व्यवहार सहज ही लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है।
भोलो ने बताया कि उन्होने 11 जुलाई को हरिद्वार से भगौट के लिए हर की पौड़ी से जल उठाया है। बीच में कई शिविरों में विश्राम किया। बताया कि उत्तराखण्ड़, यूपी और हरियाणा के कावड़ सेवकों का व्यवहार बहुत ही मिलनसार रहा। बम-बम भोले और ओम नम शिवाय का जाप करते हुए मंजिल की और बढ़ रहे है। भगवान शिव के आर्शीवाद से रास्ते में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। बताया कि वे शिवलिंग पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए 22 जुलाई को जलाभिषेक करेंगें।
बालको (संतोष कुमार सारथी) BALCO NEWS कोरबा में सुने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है, घर से नगदी रकम समेत अन्य सामान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया है।
BALCO NEWS
मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर का है जहां चमन सारथी के घर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की गई हैं, धनीराम सारथी अपनी परिजनों के साथ बाहर काम करने गए हुए थे, घर पर चमन सारथी रहा करता है जो कनकी महादेव के दर्शन करने रात में गया हुआ था जब सोमवार को वह घर वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए, घर का सामान बिखरा हुआ था घर पर रखे 15,000 रुपए नगदी रकम, स्मार्ट टीवी, पायल समेत अन्य सामनों की चोरी हुई है।
BALCO NEWS
मामले की जानकारी बालको पुलिस को दे दी गई, ए एस आई माखन पात्रे अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है।
home treatment for prostate प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि है जो पुरुषों के प्रजनन तंत्र का हिस्सा होती है। यह मूत्राशय के नीचे और मलाशय के सामने स्थित होती है, और मूत्रमार्ग (urethra) को घेरती है। इसका आकार अखरोट के बराबर होता है। प्रोस्टेट का मुख्य कार्य वीर्य (semen) का हिस्सा बनाने वाला तरल पदार्थ उत्पन्न करना है, जो शुक्राणुओं को पोषण और गतिशीलता प्रदान करता है।
प्रोस्टेट से संबंधित सामान्य समस्याएं:home treatment for prostate
home treatment for prostate
1. **बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH)**: प्रोस्टेट का गैर-कैंसरस बढ़ना, जो उम्र बढ़ने के साथ आम है। इससे पेशाब करने में दिक्कत, बार-बार पेशाब आना, या पेशाब में रुकावट हो सकती है।
2. **प्रोस्टेटाइटिस**: प्रोस्टेट में सूजन या संक्रमण, जो दर्द, पेशाब में जलन, या बुखार का कारण बन सकता है।
3. **प्रोस्टेट कैंसर**: प्रोस्टेट में कैंसर कोशिकाओं का विकास, जो शुरुआती चरणों में लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन बाद में गंभीर हो सकता है।
लक्षण (आम तौर पर): home treatment for prostate
– बार-बार पेशाब, खासकर रात में।
– पेशाब की धारा में कमजोरी या रुकावट।
– पेशाब करने में दर्द या जलन।
– पेल्विक क्षेत्र में दर्द।
जोखिम कारक: home treatment for prostate
home treatment for prostate
– उम्र (50 वर्ष से अधिक)।
– पारिवारिक इतिहास।
– अस्वास्थ्यकर आहार या मोटापा।
यदि आपको प्रोस्टेट से संबंधित कोई लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। क्या आप प्रोस्टेट की किसी खास समस्या या लक्षण के बारे में और जानना चाहते हैं?
प्रोस्टेट की समस्याओं (जैसे प्रोस्टेट वृद्धि या BPH – Benign Prostatic Hyperplasia) के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं। हालांकि, गंभीर लक्षणों के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।
घरेलू उपाय: home treatment for prostate
home treatment for prostate
1. **स्वस्थ आहार लें**:
– **फल और सब्जियां**: टमाटर (लायकोपीन से भरपूर), ब्रोकोली, पालक और अन्य हरी सब्जियां प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए अच्छी हैं।
– **ओमेगा-3 युक्त भोजन**: मछली, अलसी, और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थ सूजन कम करने में मदद करते हैं।
– **जस्ता (Zinc)**: कद्दू के बीज, नट्स, और बीन्स में जस्ता प्रोस्टेट के लिए लाभकारी होता है।
2. **पर्याप्त पानी पिएं**:
– नियमित रूप से पानी पीने से मूत्राशय स्वस्थ रहता है और मूत्र संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
3. **कैफीन और शराब से बचें**:
– ये मूत्राशय को उत्तेजित कर सकते हैं और लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।
4. **नियमित व्यायाम**:
– रोजाना 30 मिनट की सैर, योग, या हल्का व्यायाम रक्त संचार को बेहतर बनाता है और प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
– **केगल व्यायाम**: पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, जो मूत्र नियंत्रण में सुधार करता है।
5. **वजन नियंत्रित करें**:
– मोटापा प्रोस्टेट समस्याओं को बढ़ा सकता है। स्वस्थ वजन बनाए रखें।
6. **हर्बल उपाय**:
– **सॉ पाल्मेटो (Saw Palmetto)**: यह हर्ब प्रोस्टेट वृद्धि के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
– **प्याज और लहसुन**: इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।
7. **गर्म सिकाई**:
– पेट के निचले हिस्से या पेल्विक क्षेत्र में गर्म पानी की बोतल से सिकाई करने से दर्द या असहजता में राहत मिल सकती है।
8. **तनाव प्रबंधन**:
– ध्यान, योग, या गहरी सांस लेने की तकनीकें तनाव को कम करती हैं, जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
सावधानियां:
– बार-बार पेशाब, पेशाब में रुकावट, दर्द, या खून दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
– कोई भी हर्बल सप्लीमेंट या घरेलू उपाय शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, खासकर अगर आप अन्य दवाएं ले रहे हैं।
– प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ने पर (आयु 50 से अधिक, पारिवारिक इतिहास) नियमित जांच जैसे PSA टेस्ट और DRE करवाएं।
**नोट**: ये उपाय सामान्य प्रोस्टेट समस्याओं के लिए सहायक हो सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में चिकित्सीय उपचार जरूरी है।
एमजेएम हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन शहर को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल
कोरबा। MJM Hospital inaugurated शहर और जिले की जनता को अपना ‘एम्स’ जैसा पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिल गया है। एमजेएम हॉस्पिटल का रविवार को भव्य उद्घाटन पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में, मुख्य अतिथि अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने किया। समारोह की अध्यक्षता लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा) रहीं।
नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया।फीता काटकर शुभारंभ के उपरांत उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक और यादगार है। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन जैसे नाम ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना काल में जान की परवाह किए बिना रात-रात भर मरीजों की सेवा की। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” — इस भावना को जीते हुए, उन्होंने अपनी माता मीना जैन की स्मृति में यह सर्वसुविधायुक्त अस्पताल जनसेवा हेतु समर्पित किया है।
श्री साव ने कहा कि मां के प्रति इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि बेटा हजारों-लाखों लोगों की सेवा का बीड़ा उठाकर ऐसा अस्पताल खोले। हमारी सरकार बनने के बाद कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन सेवा भाव से काम कर रहे हैं। कोरोना काल में डॉक्टरों ने जो सेवा दी, उसे देखते हुए सरकार ने अस्पतालों को उद्योग का दर्जा दिया ताकि उन्हें सरकारी सुविधाएं और रियायतें मिल सकें।
डॉ. जैन परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता सर्वमंगला का आशीर्वाद इस अस्पताल और परिवार पर बना रहे और यह जनसेवा का मिशन आगे बढ़ाता रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, व चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
किफायती दर पर उपचार और दवा की सुविधा MJM Hospital inaugurated
MJM Hospital inaugurated
उद्घाटन के पश्चात उपमुख्यमंत्री अरुण साव व अन्य अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि यहां मरीजों को मेडिकल में 10%, आईपीडी में 10% तक की छूट के साथ स्पेशल ट्रीटमेंट और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा दी जाएगी।
गुणवत्तापूर्ण इलाज, खर्च में राहत MJM Hospital inaugurated
MJM Hospital inaugurated
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल उनका सपना रहा है – एक ऐसा अस्पताल जहां इलाज की गुणवत्ता हो और आम आदमी को खर्च में राहत भी मिले। यह मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल बनने जा रहा है।
हाईटेक पैथोलॉजी लैब और आधुनिक मशीनें MJM Hospital inaugurated
MJM Hospital inaugurated
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि एमजेएम हॉस्पिटल की खासियत यह है कि रायपुर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च में मिलेंगी।
यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे निम्न सुविधाएं प्रदान करेगा :
स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
Today’s horoscope for 21 July 2025 आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को लेकर अनदेखी न करें। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृषभ (Taurus) Today’s horoscope for 21 July 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: धैर्यवान राशि स्वामी: शुक्र शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।
मिथुन (Gemini) Today’s horoscope for 21 July 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: जिज्ञासु राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आपको समानता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने समय का सदुपयोग करें। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा।
कर्क (Cancer) Today’s horoscope for 21 July 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: भावुक राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार में आपको समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी लगा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) Today’s horoscope for 21 July 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: आत्मविश्वासी राशि स्वामी: सूर्य शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन प्रशासन का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे ले जाने के लिए योजना बनानी होगी और किसी के साथ आप पार्टनरशिप करने से बचें। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनको आपको पहचान की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और वह जी तोड़ मेहनत करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कन्या (Virgo) Today’s horoscope for 21 July 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मेहनती राशि स्वामी: बुध शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। धार्मिक कामों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।
तुला (Libra) Today’s horoscope for 21 July 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप जीवनसाथी से वाद-विवाद में ना पड़ें।
वृश्चिक (Scorpio) Today’s horoscope for 21 July 2025
स्वभाव: रहस्यमय राशि स्वामी: मंगल शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप न करें, बहुत ही देखभाल कर करें। माताजी से आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि वह आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।
धनु (Sagittarius) Today’s horoscope for 21 July 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: दयालु राशि स्वामी: गुरु शुभ रंग: पीला
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन उसमें किसी के कहने में आकर कोई जोखिम भरा काम ना करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका यदि कोई पहले का लेनदेन चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते है।
मकर (Capricorn) Today’s horoscope for 21 July 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: अनुशासित राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आपका विश्वास काफी गहरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
कुंभ ( Aquarius) Today’s horoscope for 21 July 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: मानवतावादी राशि स्वामी: शनि शुभ रंग: लाल
आज आपको किसी वाद-विवाद को करने से बचना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है, जिसमें आप अपनी बात अधिकारियों के सामने अवश्य रखें। आप कुछ नया सीखने के बाद पूरा ध्यान देंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी बात पर बहुत ही सोच विचारकर बोलने की आवश्यकता है। संतान के करियर को लेकर आप महत्वपूर्ण डिसीजन ले सकते हैं। आप जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन (Pisces) Today’s horoscope for 21 July 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
स्वभाव: संवेदनशील राशि स्वामी: बृहस्पति शुभ रंग: हरा
आज आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। बड़ों के प्रति आदर व सम्मान बना रहेगा। आपको वाहनों के तरफ से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कोरबा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा शहर में निगम द्वारा किसी प्रकार की अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई न करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए गए। उद्योग मंत्री स्वयं महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। तब तक के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई न करने कहा गया है।
शनिवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया, कोरबा स्थित कार्यालय में महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन, अन्य पदाधिकारी गण के साथ शहर के व्यापारियों ने मुलाकात की।
इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से फोन पर चर्चा की। मंत्री देवांगन ने कहा की शहर के विकास में व्यापारी गणों का शुरू से ही बहुत बड़ा योगदान रहा है।
व्यापारी प्रतिष्ठानों को बगैर किसी तरह की समस्या हुए शहर का विकास कराया जाए। शहर के व्यापारी खुद शहर के विकास के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग के लिए खड़े हैं। मंत्री देवांगन ने कहा कि वे खुद महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गो के व्यावसायिक कम्प्लेक्सो का अवलोकन करेंगे। तब तक के लिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाए।
मंत्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ उनके विकास के लिए तत्परता से खड़ी है। कोरबा शहर का हर व्यापारी बंधु और आम नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है। उनके हर सुख दुख में उनके साथ हमेसा खड़ा रहूंगा।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जाकर मिला आपको समस्याओं से अवगत कराया मंत्री ने समस्याओं को समझते हुए आयुक्त से फोन में बात की और कहा कि शहर के विकास में व्यापारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता शहर के विकास में व्यापारियों का काफी योगदान रहा है योगेश जैन ने बताया की कि मंत्री जी ने आयुक्त से कहा कि मैं स्वयं महापौर और नगर पालिका निगम की टीम के साथ शहर में व्यापारियों से मुलाकात कर इसका समाधान करेंगे तब तक कोई भी तोड़फोड़ की कार्यवाही नहीं होनी चाहिए.
कोरबा | Grand inauguration of MJM today शहर की जनता को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रायपुर या बिलासपुर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। 20 जुलाई 2025 को कोरबा को मिलेगा अपना ‘एम्स सरीखा’ पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल — मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल।
Grand inauguration of MJM today
Grand inauguration of MJM today
मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.एम.) हॉस्पिटल का उद्घाटन समारोह पूज्य गुरूमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण साव उप मुख्यमंत्री – छत्तीसगढ़ शासन होंगे। समारोह की अध्यक्षता लखन लाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन करेंगे।
Grand inauguration of MJM today
Grand inauguration of MJM today
विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिका निगम, कोरबा होंगी।नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, कोरबा हॉस्पिटल का शुभारम्भ कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से निश्चित किया गया है। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन ने इस अवसर के लिए स्नेह आमंत्रण प्रेषित किया है।
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि मीना जैन मेमोरियल (MJM) हॉस्पिटल से स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक क्रांति आएगी। वर्षों से इंतजार था एक ऐसे अस्पताल का जो इलाज में गुणवत्ता भी दे और खर्च में राहत भी। अब यह इंतजार खत्म हो रहा है, क्योंकि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM) का शुभारंभ कोरबा में हो रहा है। एक ऐसा मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जो न सिर्फ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल भी साबित होने जा रहा है।
अब रायपुर-बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा Grand inauguration of MJM today
Grand inauguration of MJM today
एमजेएम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रायपुर जैसी सुविधाएं, अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च पर उपलब्ध करा रहा है। यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे 100 बेड, 22 बेड आईसीयू, 5 बेड एनआईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे इमरजेंसी, सोनोग्राफी, एक्सरे, सी.टी. स्कैन और हाईटेक पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं देगा।
कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन Grand inauguration of MJM today
कोरबा/बालको : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट तक ड्रेनेज सुधार कार्य के दौरान 21 जुलाई से 24 जुलाई तक सड़क मार्ग अवरूद्ध रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ड्रेनेज कार्य के चलते मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होगा। जिला परिवहन, कोरबा की अनुमति अनुसार मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बालको प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि सभी शर्तों का पालन करते हुए ड्रेनेज सुधार कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूरा किया जाएगा तथा कार्य उपरांत मार्ग का तत्काल पुनर्निर्माण किया जाएगा।
बालको हमेशा क्षेत्रीय विकास, अधोसंरचना सुधार और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करता रहा है। नागरिकों से अनुरोध है कि कार्य अवधि के दौरान असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
कोरबा Nanki Ram episode विगत दिवस छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका एक दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने कोरबा जिले में सरकार और शासन की तरफ से लिए गए नीतिगत निर्णय सहित आदिवासी बहुल जिला होने के नाते विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा है कि नहीं एवं अन्य शासकीय कार्य निर्बाध रूप से क्रियान्वयन हो रहा है अथवा नहीं इस संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Nanki Ram episode
Nanki Ram episode
यह सर्वत्र विदित है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य एवं कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला के अंतर्गत आता है। सर्व आदिवासी समाज को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि महामहिम के प्रवास के दौरान विशेष अतिथि कक्ष में जिला प्रशासन जिसमें कोरबा जिला के कलेक्टर अजीत वसंत सहित और भी अधिकारीगण मौजूद रहे जिसमें कोरबा जिला से आदिवासी समाज के वयोवृद्ध नेता ननकी राम कंवर जो कि कई बार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सरकारों में विधायक एवं मंत्री रहे साथ ही अपने पूरे नेतृत्व के कार्यकाल में बेवाक छवि स्पष्ट वादिता एवं असाधारण व्यक्तित्व के सदैव धनी रहे।
निःसंदेह वो एक राजनैतिक दल के माध्यम से सरोकार रखते थे लेकिन उनकी कार्यशैली दलगत राजनीति से पृथक होकर वह सबों के लिए कार्यों का निष्पादन में अपनी महती भूमिका सदैव निभाई जाती रही है।
Nanki Ram episode
Nanki Ram episode
उपरोक्त संदर्भ में गैर राजनीतिक दृष्टिकोण रखते हुए एक सामाजिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते और जिले में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक के नाते उपरोक्त वायरल तस्वीर एवं मीडिया में ननकीराम कंवर के बयान ने साबित कर दिया कि कोरबा जिले के कलेक्टर ने माननीय राज्यपाल के समक्ष जब वह ज्ञापन देने गए तो कलेक्टर के व्यवहार से और उपरोक्त समय में घटित उस कालखंड से उन्होंने अपने आपको अपमानित महसूस किया।
Nanki Ram episode
Nanki Ram episode
सर्व आदिवासी समाज कोरबा के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी फिलहाल उनसे किसी भी राजनीतिक दल में उनसे वरिष्ठ एवं उम्र दराज अनुभवी नेता मौजूद नहीं है। उक्त कलेक्टर के संबंध में खुद ननकीराम कंवर ने बयान दिया है। जो यह साबित करता है कि आदिवासी बहुल जिला में हमारे कलेक्टर का आदिवासियों के प्रति एवं सरकार के योजनाओं की क्रियान्वयन के प्रति कितना जिम्मेदाराना रवैया होगा।
जब इतने वरिष्ठ आदिवासी नेता का जो आज भी प्रोटोकॉल के अंदर आते हैं उनके साथ ऐसे व्यवहार से आदिवासी समाज हैरान है और पूरा आदिवासी समाज उम्मीद करता है कि कलेक्टर समाज के शून्य से शिखर तक के व्यक्तियों का सम्मान हेतु अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।
इस आदिवासी बाहुल्य जिले को देश के पैमाने पर रोशन करने में ननकी राम कंवर ने अपने जल जंगल जमीन सभी कुछ दान कर दिया है और उम्मीद तो रहेगी ही शासन की जितनी योजनाएं आदिवासियों के लिए हैं उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वन जिले में हो। आज देश की आजादी के बाद भी हम अमृत काल महोत्सव मना रहे हैं लेकिन आज भी सुदूर वनांचल में रहने वाले आदिवासी भाई बहन एवं बहन बेटियों को अपने घर और स्कूल जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि करोड़ों रुपया खर्च करके विकास की गंगा कोरबा जिले में बह रही है।
वायरल फोटो एवं मैसेज वायरल किए जाने के कारण पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर के द्वारा उपरोक्त वायरल मैसेज को डिलीट करने हेतु पत्र लिखा गया है, इसके संदर्भ में पूरी जानकारी मुझे उपलब्ध नहीं है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अगर सोशल मीडिया पर और मीडिया में आकर पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने ही अपना बयान जारी कर दिया कि जब मैं ज्ञापन देने गया तो कलेक्टर के द्वारा जो मुझसे व्यवहार किया गया उससे मैं स्वयं अपमानित महसूस कर रहा हूं और उन्होंने बहुत सारी बातों का भी जिक्र किया है।
अगर उस संदर्भ में सोचेंगे तो कलेक्टर द्वारा दिया गया पत्र स्वमेव निरस्त हो गया है, कोरबा जिले की तासीर कभी भी धार्मिक सामाजिक जातिगत भेदभाव या उन्माद फैलाने वाली नहीं रही है। यहां की तासीर सदैव अनेकता में एकता को मजबूत करने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली एक ताकतवर सामाजिक व्यवस्था की रही है। भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण से अलग-अलग विचारधारा के लोग अपना काम करते हैं लेकिन सभी ने यहां की तासीर को बिगड़ने नहीं दिया। यह कोरबा को और भी अव्वल दर्जे का बनाता है।
श्री प्रधान ने कहा कि मुझको लगता है कि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जो बयान पेपर और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ उसमें उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी संस्कार और शिष्टाचार की बात कही है। इसमें आपत्तिजनक वाली कोई बात नहीं है। यहां पर बुजुर्गों के सम्मान को सदैव प्राथमिकता दिया गया है चाहे वह जिस रूप में हो और इस तारतम्य में एक मानवीय दृष्टिकोण इंसानी दृष्टिकोण गैर राजनीतिक दृष्टिकोण रखते हुए उपरोक्त बातें जो सामने आई तस्वीर के माध्यम से उस पर अपनी टिप्पणी की है।
दोनों दलों के पूर्व मंत्री कोरबा जिले से ही प्रदेश में अलग-अलग नेतृत्व कर जिले की पहचान को बनाने में कामयाब रहे इसलिए बड़े ही दुख का विषय है कि जिला कलेक्टर कोरबा के द्वारा आदिवासी समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर के साथ किए गए व्यवहार को सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा कड़ी निंदा करता है, और उम्मीद करता है कि भविष्य में आदिवासी समाज के कोई भी नेतृत्वकारी सामाजिक बन्धु अपनी समस्याओं को लेकर मिले तो उनसे ससम्मान अपने व्यवहार में परिवर्तन करते हुए सहज रूप से उपलब्ध हो।
इस तरह का प्रकरण कोरबा जिले की इतिहास में आदिवासियों के साथ या उनके नेतृत्वकारी साथियों के साथ या नेताओं के साथ जिला प्रशासन के द्वारा कभी भी नहीं हुआ है जबकि कोरबा जिला आदिवासी जिला है।
श्री प्रधान ने कोरबा कलेक्टर की ओर इंगित करते हुए कहा कि आपने प्रश्न किया है कि आदिवासी समाज उपरोक्त प्रकरण में क्या कहना चाहता है। लिहाजा संरक्षक होने के नाते हमारा कहना है कि कलेक्टर कोरबा जिले के प्रथम नागरिक हैं और प्रशासनिक सारी ताकत संविधान सम्मत उनके पास मौजूद है।
हम चाहेंगे कि जो व्यवहार श्री ननकी राम कंवर के साथ हुआ, इसकी पुनरावृत्ति दोबारा ना हो अन्यथा संपूर्ण आदिवासी समाज दलगत राजनीति से अलग होकर भविष्य में अपने स्वाभिमान बचाने की लड़ाई भी अपने स्तर पर लड़ने हेतु मजबूर होगा।
कोरबा: Semi-nude demonstration of women in SECL, एसईसीएल कुसमुंडा में शुक्रवार को महिलाओं ने विस्थापन को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसईसीएल के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की साथ ही अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन अधिग्रहित कर उन्हें विस्थापित कर दिया है। लेकिन उसके बदले नौकरी नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाए एसईसीएल की कुसमुंडा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गई। वहां भीतर घुसकर महिलाओं अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उनकी जमीन पहले एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित कर ली गई थी, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया है।
पहले भी किया है हड़ताल Semi-nude demonstration of women in SECL
Semi-nude demonstration of women in SECL
भू-विस्थापितों का रोजगार प्रकरण काफी लंबे अरसे से रुका हुआ हैं जिस पर आवेदन करते कई वर्ष गुजर गए है किंतु भू-विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने खदान में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की थी।
महिलाओं ने लगाए कई आरोप Semi-nude demonstration of women in SECL
Semi-nude demonstration of women in SECL
भू-विस्थापित रोजगार एकता महिला किसान कुसमुंडा के अध्यक्ष का कहना है कि असली भू विस्थापित के स्थान पर फर्जी तरीके से लगे हुए व्यक्तियों को हटाया जाय। साथ ही असली वारिस को रखने हेतू बार बार आवेदन किया गया था।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा ठोस उचित जवाब नहीं दिया गया। बल्कि कंपनी प्रबंधन ने 25 लोगों को जेल भेज दिया था। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।