Home Blog Page 147

Surajpur double murder case सूरजपुर के दोहरे हत्या कांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार

Surajpur double murder case
Surajpur double murder case

सूरजपुर ।Surajpur double murder case  सूरजपुर में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर पुलिस ने झारखंड की ओर से आ रही एक यात्री बस से उसे पकड़ा। फिलहाल कुलदीप से बलरामपुर सायबर सेल में पूछताछ की जा रही है।

Surajpur double murder case

Surajpur double murder case
Surajpur double murder case

रविवार की रात कुलदीप साहू ने तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की तलवार और चाकू से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की अर्धनग्न लाशों को घर से पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।

Surajpur double murder case शहर में फैला आक्रोश

Surajpur double murder case
Surajpur double murder case

रविवार की सुबह हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची की लाश नहर के पास खेतों में मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली लोग आक्रोशित हो गए। शहरवासियों ने हत्या के विरोध में आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि SDM को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। घटना के बाद पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

Surajpur double murder case पहले भी कर चुका है कई हमले

 

कुलदीप पहले भी कई अपराधों में

लिप्त रहा है। उसने हाल ही में एक पुलिसकर्मी पर खौलता तेल फेंककर उसे घायल किया था।

Land scam of MLA कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा के नाम की भूमि का पंजीयन निरस्त, कुटरचना कर अपने व पुत्र के नाम कराई थी रजिस्ट्री

Land scam of MLA
Land scam of MLA

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़) Land scam of MLA पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा और उसके बेटे के नाम की गई देश कीमती जमीन का नामांतरण निरस्त कर दिया गया है मोहित राम केरकेट्टा ने ईसाई समाज के कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन की खरीदी बिक्री कर जमीं अपने और बेटे के नाम रजिस्ट्री कराई थी इस मामले में पूर्व में ही मोहित राम केरकेट्टा उसके बेटे और 10 लोगों के खिलाफ कुटरचना और धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया जा चुका है.

Land scam of MLA

Land scam of MLA
Land scam of MLA

इधर बिलासपुर कलेक्टर अविनाश शरण की पहल पर जमीन की रजिस्ट्री निरस्त कर फिर से चर्च के नाम पर रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिया गया है शिकायतकर्ता के मुताबिक 5 करोड़ की जमीन को 99 लख रुपए खरीदा गया जबकि खरीद बिक्री का अधिकार किसी को नहीं है साल 2018 में चुनाव जीत कर विधायक मनमोहित राम को मुख्यमंत्री आधोसंरचना, उन्नयन और विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था.

Land scam of MLA

Land scam of MLA
Land scam of MLA

मोहित राम केरकेट्टा पर आरोप है कि उसने पद का दुरुपयोग करते हुए बिलासपुर के कुडूदंड के चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया के कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्टा के नाम से की थी मिली भगत कर उसे ऑने पौने दाम में खरीदी जमीन संस्था के कथित पदाधिकारी ने तत्कालीन विधायक मोहित राम केरकेट्टा और उसके बेटे के पास एक एकड़ का सौदा 99 लाख 22 हजार ₹500 में किया इसमें गवाह के रूप में वाहन चालक अरुण टोप्पो को बनाया गया था बेची गई जमीन संस्था के रिकॉर्ड में ईसाई कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है.

 

शिकायतकर्ता के मुताबिक जमीन की कीमत करीब 5 करोड रुपए है जिसका सौदा इसी कीमत पर हुआ है लेकिन आपसी सौदा में जमीन की कीमत 99 लख रुपए बता कर बाकी के पैसों का बंदर बाँट किया गया है जबकि संस्था के सदस्यों को कब्रिस्तान की जमीन बेचने का अधिकार नहीं है और ना ही क्रेता को भी कब्रिस्तान की जमीन खरीदने का अधिकार है

कोर्ट के आदेश के बाद हुई FIR

Land scam of MLA
Land scam of MLA

विद्यानगर निवासी आलोक विल्सन ने कूटरचना और षडयंत्र कर जमीन को धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी उसे बताए गए थे कि चर्च ऑफ मिशन इन इंडिया के सदस्य है तीन राज्यों में धार्मिक शैक्षणिक और ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन किया जाता है संस्था के पदाधिकारी का हर 3 साल में चुनाव होता है चुने हुए सदस्यों की जानकारी पंजीयन फॉर्मेशन संस्थाओं को दी जाती है साल 2009-10 के बाद से संस्था का चुनाव नहीं हुआ है.

उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि इसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और वाद दायर कर FIR करने की मांग की गई थी इस पर न्यायालय ने आदेश करते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया था इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने बैरन और वरंग सहाय कुजूर पिता बुढ़वा उम्र 52 वर्ष चर्चा क्राइस्ट मिशन कंपाउंड कुदुदंड सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

कलेक्टर ने जमीन का नामांतरण कराया निरस्त रिकार्ड दुरुस्त करने के आदेश

कलेक्टर अविनाश शरण ने भी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री और नामांतरण कराकर कब्रिस्तान की एक एकड़ जमीन हड़पने की शिकायत की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने केस के पुनर अवलोकन की निर्देश दिए थे उसके बाद बिलासपुर ADM में धारा 51 के तहत सुनवाई किया इस दौरान मोहित राम केरकेट्टा के पुत्र ने ओनारावलोकन का विरोध की लेकिन अंततः ADM ने रजिस्ट्री निरस्त कर चर्च के नाम पुनः दर्ज करने का आदेश दिया है.

साभार दैनिक भास्कर 

Meaningful effort by BALCO बालको एवं बिहान के संयुक्त प्रयास से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

Meaningful effort by BALCO
Meaningful effort by BALCO

बालकोनगर, 14 अक्टूबर 2024।Meaningful effort by BALCO कोरबा कलेक्ट्रेट में मुख्य अतिथि श्रीमती रीना अजय जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कोरबा और श्री चिराग ठक्कर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने टी एवं कॉफी आउटलेट ‘उनाटी’ का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ में संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के सहयोग से बालको की उन्नति परियोजना के माइक्रो एंटरप्राइज ‘उनाटी’ के स्टॉल की शुरूआत की गई। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं कलेक्ट्रेट में विभिन्न फ्लेवर की चाय, कॉफी और नाश्ता बेचेंगी। बिहान और बालको द्वारा एसएचजी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके बेहतर जीवनशैली को सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है।

Meaningful effort by BALCO

Meaningful effort by BALCO
Meaningful effort by BALCO

कलेक्ट्रेट परिसर में उन्नति परियोजना के अंतर्गत आउटलेट ‘उनाटी’ को ग्राम नकटीखार की मातृ भूमि स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जाएगा। यहां जसपूर एवं बस्तर से उत्पादित चाय तथा कॉफी के विभिन्न फ्लेवर के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक कलेवा का स्वाद भी ग्राहक ले सकेंगे। उन्नति परियोजन के छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज द्वारा निर्मित सलोनी, खाजा और चॉकलेट भी यहां पर विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे। महिलाओं के द्वारा संचालित इस उद्यम का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है, इसीलिए बालको एवं बिहान मंच के संयुक्त प्रयास से ऐसे अन्य उद्यम इकाइयों की स्थापना और प्रोत्साहन की योजना है।

Meaningful effort by BALCO

Meaningful effort by BALCO
Meaningful effort by BALCO

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उन्नति परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से हम समुदाय में सकारात्मक बदलाव के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने तथा समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करें। श्री कुमार ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार, समाज और देश को बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान दे रही हैं।

Meaningful effort by BALCO

 

श्री चिराग ठक्कर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने एसएचजी महिलाओं को संबोधित किया और बिहान कार्यक्रम की ओर से सक्रिय सहभागिता के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि यह सूक्ष्म उद्यम महिलाओं के स्वावलम्बन और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास है। छत्तीसगढ़ में मिशन बिहान एक महत्वाकांक्षी योजना हैं जो एसएचजी महिलाओं को रोजगार के लिए एक निश्चित प्लेटफ़ार्म उपलब्ध कराता है। जहां वो अपने निर्मित सामग्रियों को आसानी से बिक्री कर सकें।

‘उनाटी’ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली नकटीखार की रामबाई ‘मातृ भूमि’ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बालको के सहयोग से आज मैं खुद के पैरों पर खड़ी हूं। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने मुझे एक नया आत्मविश्वास दिया है। अब मैं घर के खर्च में भागीदारी निभाने में सक्षम हूं।

बालको की उन्नति परियोजना एसएचजी की महिलाओं के लिए लक्षित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करती है। ‘छत्तीसा’ के अंतर्गत एसएचजी महिलाओं को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाना का प्रशिक्षण दिये गए हैं। उन्नति परियोजना सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) जीपीआर स्ट्रेटजीज एंड सॉल्यूशंस (जीपीआरएसएस) के साथ साझेदारी से चल रही है।

 

जीपीआरएसएस के सहयोग से महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जिससे उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में मदद मिली है। कोरबा के 45 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 531 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5768 महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों से लाभ मिल रहा है.

Revenue Court राजस्व न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारी अब न्यायधीश कहलाएंगे, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश 

Revenue Court 
Revenue Court 

रायपुर/(ब्लैकआउट न्यूज़)Revenue Court राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर और संभागायुक्तों को पत्र जारी कर सूचित किया है कि, राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम 1985 के तहत संरक्षण है। छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सचिव अविनाश चंपावत ने यह पत्र जारी किया है।

Revenue Court पत्र में लिखा है 

Revenue Court 
Revenue Court

पत्र में उल्लेखित है कि, जज प्रोटेक्शन एक्ट 1985 के अधिनियम की धारा 2(9) के तहत न्यायालय की परिधि में वे सभी व्यक्ति आएँगे जिन्हें विधि द्वारा किसी न्यायायिक कार्यवाही में निर्णायक आदेश या ऐसा आदेश जिसके विरुद्ध अपील नहीं की जाए तो वह निर्णायक हो जाएगा जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है। इसी प्रकार धारा 3 (1) के अंतर्गत कोई भी न्यायालय किसी ऐसे व्यक्ति को जो कि न्यायाधीश के रुप में कार्य कर रहा था, उनके द्वारा न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान किए कृत्यों के लिए किसी भी प्रकार से सिविल या दांडिक वाद पर विचार नहीं करेगा।

पत्र में लिखा गया है-“जज प्रोटेक्शन एक्ट 1985 की धारा 2 के प्रावधान के अनुसार राजस्व न्यायालय की कार्यवाहियों के लिए राजस्व पदाधिकारी निर्णायक आदेश पारित करने के लिए सक्षम हैं, क्योंकि पारित आदेश के विरुध्द संहिता की धारा 44 (1) के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में अपील का प्रावधान उपलब्ध है.

Revenue Court सरकार ने कहा राजस्व पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश हैं

Revenue Court 
Revenue Court

राज्य सरकार ने इस पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि, राजस्व न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारी जो छत्तीसगढ़ भी राजस्व संहिता की धारा 31 अथवा किसी विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अर्ध न्यायिक/न्यायिक कार्यवाही कर रहे हैं, न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम 1985 की धारा 2 के अंतर्गत न्यायाधीश हैं, और उन्हें ऐसी अर्ध न्यायिक/न्यायिक कार्यवाही के दौरान किये गए किसी कार्य के विरुध्द सिविल अथवा दांडिक कार्यवाही से अधिनियम की धारा 3 के अधीन रहते हुए संरक्षण प्राप्त है।

Revenue Court पत्र के मायने सरल शब्दों में

Revenue Court 
Revenue Court

पत्र के मायने यह हैं कि, यदि कोई रेवेन्यू कोर्ट कोई निर्णय देती है तो कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के आदेश से खिलाफ अपील की जा सकती है, रिवीज़न किया जा सकता है लेकिन एफ़आइआर या परिवाद दायर नहीं किया जा सकता है। इस पत्र के ज़रिए सरकार ने याद दिलाया है कि, जैसे न्यायालय में न्यायाधीश के द्वारा प्रतिकूल निर्णय दिए जाने पर जज के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही नहीं की जा सकती.

 

रेवेन्यू कोर्ट का मतलब हुआ भू अभिलेख अधिकारी से लेकर रेवेन्यू बोर्ड तक की व्यवस्था। इसमें नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, अपर कलेक्टर, कलेक्टर, संभाग कमिश्नर और रेवेन्यू बोर्ड शामिल है।

 

2 died due to hunter’s electric shock शिकारी करेंट से 2 की मौत,जंगल में जानवरों का शिकार करने के लिये लगाए गए विद्युत तार

2 died due to hunter's electric shock
2 died due to hunter's electric shock

कोरबा/(संतोष कुमार सारथी)2 died due to hunter’s electric shock अपना काम ख़त्म करने के बाद अपने घर लौट रहे दो ग्रामीणों की करेंट से मौत हो गयी जंगली जानवरो के लिए बिछाये गए करेंट से ग्रामीणों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है.

2 died due to hunter’s electric shock

2 died due to hunter's electric shock
2 died due to hunter’s electric shock

मृतकों की पहचान टिकेश्वर राठिया के रुप में हुईं है जो बालकों टाउनशिप में कार्य करता था। वहीं दूसरा मृतक की पहचान नारायण कंवर के रुप में हुईं है। सोमवार को दोनों बाइक में सवार होकर जंगल के रास्ते घर लौट रहें थे इस बिच पुरा हादसा घटित हुआ है।

2 died due to hunter’s electric shock जंगल में शिकार करने बिछाया गया था तार

2 died due to hunter's electric shock
2 died due to hunter’s electric shock

घटना स्थल के लगभग 2 की मि दुर तक 11 केवी विद्युत तार से सप्लाई लेकर जंगल में जाल की तरह बिछाया गया है। रात के अंधेरे में मार्ग में तार की चपेट में आने से दोनों मृतक बुरी तरीके से झुलस गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्रतिबंध के बावजूद हो रहे जानवरों के शिकार

 

ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ग्रामीण करेंट का इस्तेमाल कर शिकार करने के तरीके आजमाते है, ऐसा ही मामला बेला क्षेत्र में देखने को मिला, अब सवाल यह बनता है कि जब वन विभाग निगरानी करते हैं फिर ये शिकारी उनकी पकड़ से दूर क्यों हो जाते है.?  घटना स्थल के समीप पूरे जंगल में तारों का जाल बिछा हुआ था , जिसके वजह से दो निर्दोष जाने चली गई।

PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation अगर आपको सरकारी योजना अंतर्गत लोन चाहिए तो तत्काल करें आवेदन, सब्सिडी भी देगी सरकार

PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation
PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation

कोरबा 14 अक्टूबर 2024/PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम के लिए हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना में सभी प्रकार के खाद्य सामग्री उदाहरण के तौर पर वनोपज पर आधारित निर्मित उत्पाद, चना-मुर्रा, भुजिया, पेठा, पापड़, आचार, बड़ी नमकीन, मिक्चर, बेकरी का निर्माण, राईस मिल, कोदो मिल, पोहा मिल, आटा चक्की, मसाला उद्योग इत्यादि को योजना के तहत् लाभ प्रदान किया जाएगा।

PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation

PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation
PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation

महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण एकल उद्यमी, एफपीओ, स्वसहायता समूह एवं सहकारिता को बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिक्ड पूंजी सब्सिडी दिया जाना है, जिसके तहत् नवीन एवं मौजूदा दोनों उद्यमी को पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिक्ड पूंजी सब्सिडी परंतु अधिकतम 10 लाख रूपए दिये जाने का प्रावधान है। हितग्राही का स्वयं का योगदान 10 प्रतिशत होगा और शेष राशि बैंक से ऋण दिया जाएगा। परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं उद्यमी का अंशदान होगा। उद्यमियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी।

PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation

PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation
PM Micro Food Processing Enterprises Upgradation

योजनांतर्गत आवेदन करने के लिए उद्यमी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसमें हितग्राही आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक के साथ वेबसाइट http://pmfme-mofpi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

New chairman of wakf board सलीम राज बने वक्फ बोर्ड के नये अध्यक्ष

CG Salim Raj received threat  
सलीम राज अध्यक्ष वक्फ बोर्ड

रायपुर। New chairman of wakf board छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सभापति / अध्यक्ष गुलाम मिन्हाजुद्दीन के विरूद्ध सदस्यगण इमरान मेमन, मोहम्मद फिरोज खान, फैसल रिजवी एवं डॉ. सलीम राज के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव राज्य शासन को वक्फ अधिनियम 1995 यथासंशोधित 2013 की धारा 20(क) के अंतर्गत प्रेषित किया गया था।

New chairman of wakf board 

New chairman of wakf board 
सलीम राज अध्यक्ष वक्फ बोर्ड

जिसके परिपालन में वक्फ अधिनियम 1995 यथासंशोधित 2013 की धारा 20 ( क ) के अंतर्गत विचार किये जाने हेतु राज्य शासन द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी श्री मार्टिन लकड़ा, अवर सचिव, छ.ग. शासन, पशुधन विकास विभाग द्वारा कार्यालय छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर में आज सुबह 10:30 बजे बैठक आयोजित की गई जिसमें गुलाम मिन्हाजुद्दीन को सर्वसम्मति/बहुमत के आधार पर सभापति / अध्यक्ष के पद से हटाने का संकल्प पारित किया गया। इसके उपरांत डॉ.सलीम राज को माननीय सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति / बहुमत से छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

New chairman of wakf board 

नवनिर्वाति सभापति / अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के सभापति / अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के माननीय सदस्यगण, कर्मचारीगण द्वारा नवनिर्वाचित सभापति / अध्यक्ष को बधाई दी गई।

 

complaint against patwari जनदर्शन में हुई पटवारी की शिकायत, ग्रामीण 25 हजार लेने के बाद भी काम नहीं करने का लगा आरोप, जाँच के आदेश

complaint against patwari
complaint against patwari

कोरबा 14 अक्टूबर 2024/complaint against patwari अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज ग्राम तिलकेजा के ग्रामीण बसंत राव शिंदे ने फौती नामांतरण, ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी द्वारा पैसा मांगने और 25 हजार रूपए दिए जाने के पश्चात् भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने की शिकायत करते हुए संबंधित पटवारी के विरूद्ध कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की।

complaint against patwari

complaint against patwari
complaint against patwari

अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवेदन प्रेषित कर इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में राजस्व अभिलेख, विद्युत विभाग, ट्राइसाइकल की मांग, जमीन विवाद तथा अपनी जमीन अन्य लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। रूमगरा की श्रीमती फूलबाई कंवर ने जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत की है कि उनके खसरा नंबर 813/5 रकबा 0.53 को गैर आदिवासी द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में नंदकिशोर, बाबूचंद, मतिबाई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कब्जा धारियों द्वारा उनके हक की ज़मीन पर कब्जा कर अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।

complaint against patwari

complaint against patwari
complaint against patwari

इसी तरह जनदर्शन में ग्राम बोकरदा तहसील करतला के अजय कुमार ने वनभूमि को साठगांठ कर पट्टे प्राप्त करने और निरस्त करने, सरस्वती सोनी ने अभिलेख में नामांतरण, ग्राम कोथारी की सुकुत राम ने उनकी जमीन को अन्य व्यक्ति के नाम पर कराने की शिकायत की। इसके साथ ही जनदर्शन में केसला भिलाईबाजार में सबस्टेशन और कर्मचारी की मांग, सरईसिंगार से धरमपुर तक सड़क डामरीकरण की मांग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

 

सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कबाड़ दुकान पर बालको पुलिस ने जड़ा ताला, राजेश साहू खरीदता था अवैध कबाड़

कोरबा/बालको(संतोष कुमार सारथी)अवैद्य कबाड़ दूकान पर कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने रविवार को देर शाम साहू कबाड़ दुकान को सील कर दिया है, जिसके बाद से ही अवैद्य कबाड़ का काम करने वालो की बिच हड़कंप मच गया है।

 

प्रभारी पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा अवैद्य कबाड़ के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, इसी कड़ी में थाना बालको प्रभारी अभिनव कांत सिंह के मार्गदर्शन में बालको पुलिस ने बालको नगर में संचालित राजेश साहु के कबाड़ दूकान को मौके पर पहुंच सील कर दिया है, इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैद्य कारोबार में लिप्त लोगों के बिच हड़कंप मच गया है।

गौरतलब हो की राजेश साहु द्वारा बालको में कबाड़ दुकान का संचालन किया जाता रहा है, जिसपर अवैद्य कबाड़ के खरीद बिक्री के मामले में कई बार कार्यवाही की गई थीं, एक बार फिर पुलिस ने दुकान को ही सील करने की कार्यवाही की है, जिससे अवैद्य कारोबारियों के हौसले पस्त होते नजर आरहे है।

संतोष कुमार सारथी बालको

फुटामुडा पिकनीक स्पॉट में डूबे यूवक का मिला शव, रविवार की शाम दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था यूवक

कोरबा/बालको/(ब्लैकआउट न्यूज़)रविवार को फूटामुड़ा पिकनीक स्पॉट में डूबे यूवक का शव सोमवार को प्राप्त कर लिया गया है, जिसके बाद से मौके पर बालको पुलिस पहुंच कर पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई है। रविवार शाम युवक अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था, इसी बिच वह पानी में डूब गया था, जहां रविवार को मृतक हरीश बरगे पिता निरंजन लाल बरगे की तलाश की गई, मगर अंधेरा हो जाने एवं पानी की गहराई अधीक होने के कारण शव को प्राप्त नहीं किया जा सका था।

सोमवार को डीडीआरफ के नगर सेना के जवान टिम इंचार्ज गेंदलाल के नेतृत्व में सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचें एवं शव की खोजबीन प्रारंभ की गई, सुबह 10 बजे के करीब डीडीआरएफ़ की टिम ने शव को पानी के भीतर से बाहर निकाल लिया जिसके बाद मौके पर पहुंचीं बालको पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

शव को बाहर निकालने में डीडीआरए से नगर सेना के जवानों में संतोष पटेल, अनवर, कमलेश, सुधीर, घनश्याम खूंटे, समार सिंह की विशेष भूमिका रही। साथ मे पिकनिक मनाने आए दोस्तो ने बताया की रविवार को दोपहर को 1:30 बजे के करीब सभी दोस्त पिकनिक मनाने आए हुए थे जहा लौटते वक्त शाम 5 बजे के करीब मृतक हरीश पानी में नहाने के लिए छलांग लगाया, मगर वह बाहर न आ सका, जिससे उसकी पानी में डूबने से ही मौत हो गई।

संतोष कुमार सारथी बालको