Home Blog Page 141

Horoscope for today 29 October 2024 इन 3 राशि वालो को आज अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope for today 29 October 2024 मेष

Horoscope for today 29 October 2024 आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी राय सोच समझकर देनी होगी। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लंबे समय से करने के प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास सफल रहेंगे। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।

Horoscope for today 29 October 2024 वृषभ

Horoscope for today 29 October 2024
वृषभ
फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको यदि कोई समस्या चली रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी।

Horoscope for today 29 October 2024 मिथुन

Horoscope for today 29 October 2024
मिथुन
फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ टेंशन भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे।

Horoscope for today 29 October 2024 कर्क

Horoscope for today 29 October 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

Horoscope for today 29 October 2024 सिंह
Horoscope for today 29 October 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कारोबार में आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। खानपान पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

कन्या

Horoscope for today 29 October 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, जो जातक नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश ना करें। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

तुला

Horoscope for today 29 October 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। प्रॉपर्टी में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन उभर सकता है।

वृश्चिक

Horoscope for today 29 October 2024
वृश्चिक राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शेयर मार्केट में निवेश करना अच्छा रहेगा।

धनु

Horoscope for today 29 October 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी फाइनल हो सकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। संतान को किसी नई नौकरी के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

मकर

Horoscope for today 29 October 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई धन का लेनदेन सोच समझकर करें। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।

कुंभ

Horoscope for today 29 October 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह फायदा उठा सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए साथी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप कोई जोखिम न उठाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि आपने कोई लोन लेने के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

मीन

Horoscope for today 29 October 2024
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके काम आसानी से पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे।

Ashutosh Pandey became commissioner आशुतोष पाण्डेय कोरबा नगर निगम के नये आयुक्त बनाये गए, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Ashutosh Pandey became commissioner 
Ashutosh Pandey became commissioner 

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) Ashutosh Pandey became commissioner छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। कोरबा जिले में दो रिक्त पदों पर पदस्थापना की गई है। आशुतोष पांडेय नगर पालिक निगम के आयुक्त पदस्थ किए गए हैं.

Ashutosh Pandey became commissioner 

Ashutosh Pandey became commissioner 

 

वहीं कोरबा जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग को जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कौशल प्रसाद तेंदुलकर की संयुक्त कलेक्टर के रूप में कोरबा वापसी हुई है। इनके अलावा अन्य जिलों के अधिकारी भी बदले गए हैं।

Balco Diwali Bazaar स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको में लगाया दिवाली बाजार

Balco Diwali Bazaar 
Balco Diwali Bazaar 

बालकोनगर, 28, अक्टूबर, 2024। Balco Diwali Bazaar बालको, उन्नति परियोजना के अंतर्गत 27 से 29 अक्टूबर 2024 तक बालको टाउनशिप के कोऑपरेटिव परिसर में दिवाली बाजार लगाया गया है। बाजार में दिवाली से जुड़ी सभी सामाग्री विक्रय के लिए उपलब्ध है जो दिवाली की खरीदारी के लिए एक आदर्श स्थान है।

हर खरीदारी एसएचजी महिलाओं की ‘आँगन से आसमान’ तक की प्रेरणादायक यात्रा को प्रोत्साहित करती है। कंपनी की ‘उन्नति’ परियोजना जो महिला स्व-सहायता समूह (एसएचजी) को सशक्त बनाने और संगठित करने का कार्य कर रही है।

Balco Diwali Bazaar

Balco Diwali Bazaar 
Balco Diwali Bazaar

एसएचजी महिलाओं ने अनेक स्टॉल लगाया है। डेकोराती स्टॉल पर छत्तीसगढ़ से जुड़ी कला संस्कृति को दर्शाते हुए म्यूरल, गोंकरा, लिप्पन एवं वारली कला के साथ गणपति और सुसज्जित मग इत्यादि उपलब्ध है। दिवाली के रोशनी भरें त्यौहार को देखते हुए नैनो एंटरप्राइज के स्टॉल पर झालर लाइट, दीया, बाती और रंगोली भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एसएचजी महिलाओं द्वारा बनाएं झाडू, कपड़े के बैग भी देखने को मिलेगे। दिवाली बाजार में उनाटी स्टॉल पर चाय, कॉफी, फ्रेंच फ्राइज, शेक और मोमोज के जायके साथ छत्तीसा स्टॉल पर चॉकलेट, नारियल लड्डू, गुलाब पेड़ा, ड्राई फ्रूट चॉकलेट, सलोनी, खाजा, पपची और ठेठरी भी उपलब्ध है।

फूड स्टॉल पर समोसा और पकौड़े खाने को मिलेगा। बाजार में सबसे आकर्षित मुशएक्स स्टॉल पर मशरूम से बनी पुलाव, रोल, सूप भी पीने के लिए उपलब्ध है।

Balco Diwali Bazaar 

Balco Diwali Bazaar 
Balco Diwali Bazaar

इसी तरह समुदाय की अन्य महिलाएं भी उन्नति परियोजना से जुड़कर राखी, गुलाल तथा लक्ष्मी एवं गणेश की मूर्ति बनाने के कौशल से खुद को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। बालको ने 12 उत्पाद के साथ 7 सूक्ष्म उद्यम इकाइयाँ स्थापित की हैं। कंपनी अपने संयंत्र के साथ सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा महिलाओं को विभिन्न अवसर और कौशल निर्माण में समर्थन के साथ सशक्त बना रहा है जो यह सुनिश्चित करता है कि वे बाधाओं को पीछे छोड़ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरें।

परियोजना के जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में सहायक बना।

Balco Diwali Bazaar 

Balco Diwali Bazaar 
Balco Diwali Bazaar

 

सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) जीपीआर स्ट्रैटेजीज़ एंड सॉल्यूशंस (जीपीआरएसएस) के सहयोग से संचालित होती है। इस परियोजना से कोरबा के 45 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 531 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5768 महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों से लाभ मिल रहा है। बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की मदद से 123 गांवों में सालाना 1.5 लाख से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचा रहा है।

Balco Diwali Bazaar 
Balco Diwali Bazaar

VIDEO fire in firecracker shop VIDEOफटाका दुकान में भीषण आग, आज गाड़ियां जलकर खाक, लाखों का नुकसान

हैदराबाद : fire in firecracker shop VIDEO हैदराबाद की अवैध पटाखा दुकान में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। राहत की बात ये रही कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखा दुकान में आग लगने की घटना सदर बाजार की हैg। हादसे में एक रेस्त्रां भी जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

fire in firecracker shop

fire in firecracker shop
fire in firecracker shop

हैदराबाद के सदर बाजार में एक पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में भयावह मंजर सामने आया है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक दुकान अवैध थी। एक रेस्त्रां को भी नुकसान हुआ है। धमाके के समय मौके पर मौजूद 7-8 वाहन भी जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई।

fire in firecracker shop

fire in firecracker shop
fire in firecracker shop

हैदराबाद में दिवाली से ठीक पहले पटाखा दुकान में भीषण आग लगने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष नितिन नंदिकर की तरफ से मिली वीडियो फुटेज समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जारी की। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच दमकल कर्मी भी नुकसान को रोकने की जद्दोजहद में जुटे दिखे।

fire in firecracker shop

पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी यादवगिरी ने बताया कि वे दिवाली से पहले अपने बेटे के साथ पटाखे खरीदने आए थे… दुकान के अंदर चिंगारी देखते ही हम बाहर कूद पड़े। उन्होंने बताया, ‘मैंने पहले अपने बेटे और एक अन्य महिला को बाहर निकाला और फिर खुद भी बाहर भागा। जैसे ही हम बाहर आए, बहुत तेज धमाका हुआ। दुकान आग की लपटों में घिर गई और धुएं का गुबार उठने लगा।

fire in firecracker shop

हादसे के संबंध में जिला अग्निशमन अधिकारी ए वेंकन्ना ने बताया कि हमें रात 9.18 बजे आग लगने की सूचना फोन पर मिली। आग भीषण थी, इसलिए अधिक संख्या में दमकलकर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

 

3 died due to electric shock करेंट से तीन की मौत, झालर लगाने सीढ़ी लेकर जा रहे 4 में 3की मौके पर मौत

3 died due to electric shock 

मुंगेली।3 died due to electric shock  जिले में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।

3 died due to electric shock

3 died due to electric shock 
जानकारी के मुताबिक पथरिया रोड पर चारों कहीं लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है।

3 died due to electric shock 

 

अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही 3 की मौत हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

korba breaking नहर में डूब रहे अपने बच्चों को बचाने माँ ने नहर में लगाई छलांग, माँ की डूबने से मौत दोनों बच्चों की तलाश जारी

korba breaking 
korba breaking 

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)korba breaking दीपावली त्यौहार की खुशियां आने से पहले एक परिवार में मातम पसर गया है। शहर के मध्य से होकर बहने वाली नहर में नहाने के लिए गई मॉं अपने दो बच्चों के साथ बह गई। माँ की लाश मिली है और बच्चों की तलाश जारी है।

korba breaking माँ की ममता 

korba breaking 

कहते है माँ की ममता का कोई सानी नहीं है एक माँ अपने दो बच्चों को डूबते कैसे देख पाती बच्चों को डूबता देख माँ ने भी नहर में छलांग लग दी और शायद माँ को तैरना भी नहीं आता होगा तभी माँ की लाश तो मिल गयी लेकिन बच्चों की तलाश जारी है

 

बताया गया कि तुलसी नगर रातखार के मध्य निर्मित जोड़ा पुल के समीप वार्ड 14 पम्प हाउस मैगजीनभाठा निवासी सुषमा मानिकपुरी 14 वर्षीय बेटी सिमरन और 8 साल के प्रतीक के साथ नहाने आई थी। सिमरन और प्रतीक नहाते समय पानी में बहने लगे उन्हें बचाने के लिए मां ने भी नहर में छलांग लगा दी। तीन लोगों को बहते देख इन्हें बचाने के लिए दो युवकों ने नहर में छलांग लगाई।

korba breaking 

korba breaking 
korba breaking

करीब 1 किलोमीटर आगे सुषमा की लाश मिली वहीं उसके दोनों बच्चों की तलाश अब तक जारी है। डायल 112 और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है।

बालको क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से घर पर लगाई फांसी

कोरबा/बालको(संतोष कुमार सारथी)बालको के ग्रामीण क्षेत्र केसलपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। बुजुर्ग ने किन कारणों से फांसी लगायी यह स्पष्ट नहीं है, बह्रहाल पुलिस जाँच में जुटी है.

 

मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसलपुर बस्ती का बताया जा रहा है । मृतक का नाम रामसिंह कंवर पिता स्व सदन सिंह कंवर है जिसका शव सोमवार को प्राप्त हुआ है। वही बुजुर्ग व्यक्ति ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। जानकारी अनुसार बालको पुलिस को भी घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से मिलने पहुचे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चीब

रायपुर 28/10/2024/छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नियुक्ति उपरांत उदय भानू चिब जी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन है।

श्री उदय भानु जी सौजन्य मुलाकात हेतु निवास पर पधारे, तिरंगा दुपट्टा एवं गांधी प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास और भरोसा है उदय भानु जी युवक कांग्रेस की माहिती जिम्मेदारी के माध्यम से युवा भारत की आवाज को और भी बुलंद करेंगे।

मेरी शुभकामनायें..

Will Akash Sharma’s nomination be cancelled? रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग, वोटर लिस्ट में 2 जगह नाम होने का दावा

Will Akash Sharma's nomination be cancelled?
Will Akash Sharma's nomination be cancelled?

रायपुर: Will Akash Sharma’s nomination be cancelled? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर की दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहा है। जहां एक ओर सत्ता में बैठी भाजपा उपचुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी जीत के लिए पोरजोर ताकत झोंक रही है। दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं।

लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन रद्द किए जाने की मांग की जा रही है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बृजेश पांडे ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

Will Akash Sharma’s nomination be cancelled?

Will Akash Sharma's nomination be cancelled?
Will Akash Sharma’s nomination be cancelled?

दरअसल भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बृजेश पांडे जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करते हुए दावा किया है कि रायपुर दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नाम दो-दो जगह की वोटर लिस्ट में है। बृजेश पांडे का कहना है कि आकाश शर्मा का नाम रायपुर दक्षिण के साथ-साथ बालोद जिले के अर्जुंदा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक पांच की वोटर लिस्ट में भी है। इसी आधार पर अब आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की जा रही

Will Akash Sharma’s nomination be cancelled? 

Will Akash Sharma's nomination be cancelled?
Will Akash Sharma’s nomination be cancelled?

बता दें रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने नए और युवा चेहरे को मौका देते हुए आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखने वाली बात होगी कि निर्वाचन आयोग ​भाजपा की शिकायत पर क्या फैसला लेती है।

 

Will Akash Sharma’s nomination be cancelled? जाने आकाश शर्मा के बारे में

Will Akash Sharma's nomination be cancelled?
Will Akash Sharma’s nomination be cancelled?

आकाश शर्मा 2014 से 2020 तक एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे और 2018 में वे एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय सचिव भी बने थे। बात उनकी शिक्षा की करे तो वह वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर है। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1989 को रायपुर में ही हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से अर्जुन्दा से है। उनके पिता अरुण शर्मा सरकारी सेवा में है जबकि माता करुणामयी शर्मा गृहणी है। 6 वर्ष पूर्व आकाश शर्मा का विवाह अपूर्वा तिवारी से हुआ था। आकाश शर्मा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य है और रायपुर दक्षिण सीट के हाली होने के बाद से ही वह प्रचार-प्रसार में जुटे गए थे।

2023 के उपचुनाव में भी उन्होंने इस सीट से उम्मीदवारी की थी लेकिन कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास पर अपना विश्वास जताया। कांग्रेस को इस सीट प् ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उप चुनाव में पार्टी क्या कमाल कर पाती है।

SECL job name fraud : SECL में नौकरी हासिल करने के लिए राठौर बना कंवर,हुई शिकायत कार्यवाही की मांग

SECL job name fraud
SECL job name fraud

कोरबा -SECL job name fraud आदिवासी की जमीन पर गैर आदिवासी राठौर द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कंवर बनकर SECL में नौकरी कर रहा है वही मूल भूमि स्वामी नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है.

 

ज्ञात हो की गेवरा निवासी सहेत्तर दास के द्वारा कोरबा जिला पुलिस प्रशासन और एस ई सी एल कोल प्रबंधन के नाम लिखें अपने शिकायत पर सहेत्तर दास ने बताया है की जगन्नाथ राठौर पिता तिलक राठौर ग्राम निवासी रतीजा तहसील थाना हरदी बाजार कोरबा का मूल निवासी है जो की चार सौ बीसी पूर्वक प्रमाणित रूप से शासकीय दस्तांवेज मे जाल साजी तरिके से हेरा फेरी कर नौकरी हासिल किया है जो वर्तमान मे एस ई सी एल रजगामार मे जगन्नाथ पिता आनंद सिंह कवंर के नाम से विगत लम्बे समय से नौकरी कर रहा है जो की ये बात सर्व विधित है रजगामार मे नौकरी करने वाला जगन्नाथ जाति तेली का सरनेम राठौर पिछड़ा वर्ग है.

SECL job name fraud

SECL job name fraud
SECL job name fraud

जो एस ई सी एल मे नौकरी पाने के लालच से जगन्नाथ पिता आनंद सिंह कवंर के नाम पर एस ई सी एल मे अर्जित भूमि के एवज पर एवं शासकीय दस्तावेज मे हेरा फेरी कर संबंधित अधिकारियो के मिली भगत से जगन्नाथ राठौर अपने आप को जगन्नाथ कवंर पिता आनंद सिंह कवंर बता कर विगत लम्बे समय से एस ई सी एल मे चार सौ बीसी पूर्वक नौकरी कर रहा है जबके इस बात की सही सत्य जानकरी एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के अधीनस्थ कोल खदान बलगी और राजगमार कोल प्रबंधन को सहेत्तर दास के तथ्यात्मक शिकायत से इस फर्जी नौकरी की सम्पूर्ण जानकारी तथ्यों के साथ उपलब्ध कराई है इसके बावजूद SECL प्रबंधन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है.

SECL job name fraud

SECL job name fraud
SECL job name fraud

एस ई सी एल कोरबा मुख्य महाप्रबंधक का ढुल मूल रवैया जगन्नाथ राठौर की फर्जी नौकरी को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय कोल प्रबंधन की रवैया अनेको संदेह को जन्म दे रहा है जबकि सहेत्तर दास द्वारा जगन्नाथ राठौर के विरुद्ध किये गए शिकायत को रतिजा ग्राम पंचायत के पंच सरपंच पंचनामा पत्र मे हस्ताक्षर कर बताया है की जगन्नाथ राठौर जगन्नाथ कंवर पिता आनंद सिंह कवंर बन कर शासन प्रशासन व एस ई सी एल के आँखों मे धूल झोंक कर चार सौ बीसी तरिके से फर्जी दास्तांवेज तैयार कर कोरबा बलगी कोल खदान से अपना स्थनांतरण करा कर एस ई सी एल रजगामार मे नौकरी कर रहा है.

SECL job name fraud

SECL job name fraud
SECL job name fraud

जिसे एस ई सी एल प्रबंधन द्वारा आवास सुविधा हेतु रहने के लिए एक क्वाटर सुविधा प्रदान की गई है जबकि इस कर्मचारी का असली नाम जगन्नाथ राठौर पिता तिलक राठौर है जो फर्जी तरिके से एस ई सी एल मे नौकरी पाने की लालच से अपने असली नाम को जगन्नाथ कवंर पिता आनंद कवंर बता कर विधि द्वारा स्थापित सभी नियम कायदे को ताक मे धरकर संबंधित अधिकरियो से मिली भगत कर एक गैर आदिवासी आदिवासी बनकर राजगमार मे नौकरी कर रहा है जो किसी भी दृस्टि मे क़ानूनन रूप से क्षमा योग्य नहीं है.

SECL job name fraud
SECL job name fraud
SECL job name fraud

कोरबा एस ई सी एल मुख्य महाप्रबंधक को अब बिना कोई देरी किये सहेत्तर दास के शिकायत पर जगन्नाथ राठौर पिता तिलक राठौर के विरुद्ध अपने तत्काल प्रभाव से इस दिशा मे उचित जाँच कार्यवाही कर जगन्नाथ का पिता तिलक राठौर है के आंनद कवर है के वास्तव मे गैर आदिवासी है की आदिवासी है इस शिकायत की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इस दिशा मे तत्काल रूप से जाँच कार्यवाही किया जाये ताकि कोई भी दोषी ब्यक्ति एस ई सी एल प्रबंधन के शशक्त प्रसाशनिक छबि को धूमिल न कर पाए

अब देखना होगा के एस ई सी एल प्रबंधन इस शिकायत को कितने गंभीरता से लेती है या नहीं