कोरबा/बालको – ब्लैक आउट न्यूज/( संतोष कुमार सारथी) Accident Braking शहर के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बुलेट बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Accident Braking
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट बाइक तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूटी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह एवं लक्ष्मी खरसन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोरबा:Demolition at Korba NKH न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में मंगलवार की शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल में बकाया बिल का भुगतान किए बिना ही उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। प्रबंधन के अनुसार, मरीज के इलाज का लगभग ढाई लाख रुपये का बिल बकाया था, जिसे चुकाने से मरीज के परिजन बचना चाह रहे थे। इस मुद्दे को लेकर हंगामा बढ़ा और इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Demolition at Korba NKH
Demolition at Korba NKH
एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि मरीज को 21 अक्टूबर को कटघोरा में एक सड़क हादसे के बाद गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के बाद से ही मरीज की हालत नाजुक थी, क्योंकि उसे बार-बार उल्टियां हो रही थीं, जिसके कारण फेफड़ों में पानी (एस्पिरेशन) चला गया था। ऐसी स्थिति में यदि उसे तुरंत इलाज न मिलता, तो जान जाने का खतरा था। एनकेएच में भर्ती होने के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार हुआ था, और उसका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका था।
Demolition at Korba NKH
Demolition at Korba NKH
डॉ. चंदानी के अनुसार, मरीज के परिजन अब उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग कर रहे थे, और अस्पताल प्रबंधन उनकी इस मांग को मानने के लिए तैयार था। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि रेफर करने की प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और पहले बकाया राशि का भुगतान करना जरूरी है, तो वे उग्र हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ की। इसके बाद वे मरीज और उसकी इलाज संबंधी फाइलें लेकर चले गए।
Demolition at Korba NKH
Demolition at Korba NKH
_प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि मरीज को हरसंभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई थी और उसके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। डॉ. चंदानी ने कहा, “हम हर मरीज को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मरीज की जान बचाने के लिए हमने तत्काल इलाज किया, जिससे उसकी हालत में अब तक सुधार हो चुका है। लेकिन इस प्रकार की घटनाएं हमारे काम में बाधा डालती हैं और हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती हैं।”_
अस्पतालों पर हमलों की प्रवृत्ति
Demolition at Korba NKH
भारत में निजी अस्पतालों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अक्सर देखने में आया है कि मरीज के परिजन इलाज के खर्च से बचने के लिए अस्पताल पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत और अचानक आने वाली आर्थिक तंगी के चलते परिवारों के लिए बिल चुकाना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में, कई बार लोग हिंसक हो जाते हैं और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगते हैं ताकि अस्पताल प्रशासन डर के कारण बिल माफ कर दे।
कानूनी सुरक्षा और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट
Demolition at Korba NKH
सरकार ने अस्पतालों और चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। ‘मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट’ के तहत, अस्पतालों पर हमला करने या स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। कानून के अनुसार, दोषियों को जेल और जुर्माने की सजा दी जा सकती है। हालांकि, कई मामलों में यह देखा गया है कि कानून का सख्ती से पालन नहीं होता या लोगों में इसकी जागरूकता की कमी होती है। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि यदि कानून को सख्ती से लागू किया जाए, तो ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है।
प्रबंधन का संदेश
_*डॉ. चंदानी ने कहा, “हम जिला वासियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। लेकिन इस प्रकार की घटनाएं न केवल हमें मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल भी गिराती हैं। हम हर मरीज का इलाज जिम्मेदारी से करते हैं और चाहते हैं कि लोग इसका सम्मान करें।”*_
इस प्रकार की घटनाएं न केवल चिकित्सा सेवाओं के प्रति नकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता के लिए भी खतरा पैदा करती हैं। एक ओर जहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें हिंसा और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अगर किसी को बिल चुकाने में कठिनाई हो रही है, तो बातचीत और कानूनी माध्यमों से समाधान निकाला जा सकता है।
कोरबा की इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को अस्पतालों और चिकित्सा कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रह सकें।
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2024: Vedanta Breast Cancer Awareness Month भारत के अग्रणी कैंसर अस्पतालों में से एक वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर ने स्तन कैंसर जागरुकता माह के दौरान व्यापक जागरुकता अभियान “शर्म छोड़ो, गाँठों पे बोलो” चलाया।
जिसका लक्ष्य था स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाना तथा इस मर्ज से जुड़े कलंक को हटाना। इस पहल के तहत बीएमसी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए जैसे स्वास्थ्य जांच, बाईक रैली, निशुल्क मैमोग्राफी स्क्रीनिंग व शैक्षिक पॉडकास्ट ताकी इस रोग का समय रहते पता लगाया जा सके और समुदाय के लोगों में इस विषय पर जागरुकता बढ़े।
स्तन कैंसर जागरुकता माह के दौरान बीएमसी ने इस पर ध्यान केन्द्रित किया की जनता को इस बारे में शिक्षित किया जाए और इसकी रोकथाम व जांच हेतु सक्रिय उपायों को प्रोत्साहन दिया जाए।
Vedanta Breast Cancer Awareness Month
Vedanta Breast Cancer Awareness Month
इस पूरे महीने बीएमसी ने निशुल्क मैमोग्राफी जांच की सुविधा प्रदान की ताकी महिलाओं को इस बीमारी के बारे में सचेत किया जाए और समय रहते पता लगाने की निवारक जांच को बढ़ावा दिया जाए। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बीएमसी की मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन ने आसपास के गांवों में 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए जांच शिविर आयोजित किए। इन शिविरों ने नियमित जांच की अहमियत को समझाया और स्वयं स्तन परीक्षण सिखाया जिससे महिलाओं ने सक्रिय स्तन स्वास्थ्य के महत्व को जाना।
Vedanta Breast Cancer Awareness Month
Vedanta Breast Cancer Awareness Month
समुदाय को और अधिक इस अभियान से जोड़ने के लिए ब्रैस्ट कैंसर अवेयरनेस बाइक रैली निकाली गई जिसमें 10 बाइकिंग समूहों ने हिस्सा लिया, जिनमें 270 के लगभग राइडर थे, तत्पश्चात् वृक्षारोपण किया गया जो आशा एवं वृद्धि का प्रतीक बना; इस प्रकार समुदाय ने स्तन कैंसर जागरुकता को सहयोग देने तथा सभी के लिए एक स्वास्थ्यकर भविष्य पोषित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बीएमसी ने इन गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित किया, जहां इस अभियान की मुख्य झलकियां, एक जागरुकता हिंडोला और विशेषज्ञों के वीडियो साझा किए गए।
Vedanta Breast Cancer Awareness Month
बालको मेडिकल सेंटर के प्रयासों को रेखांकित करते हुए बीएमसी की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भावना सिरोही ने कहा, ’’स्तन कैंसर जागरुकता माह स्तन स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा निगरानी, वक्त पर हस्तक्षेप और खुली बातचीत को बढ़ाने का बेहद अहम समय है। ’शर्म छोड़ो, गाँठों पे बोलो’ के साथ हमारा लक्ष्य है स्तन स्वास्थ्य के आसपास चुप्पी को तोड़ना, महिलाओं को शुरुआती लक्षणों को पहचानने के काबिल बनाना और बिना संकोच के कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।
खुली चर्चा को बढ़ावा देकर और जांच उन तक पहुंचा कर हमारा इरादा है समुदायों को यह समझने में मदद करना कि वक्त पर स्तन कैंसर का पता लगाकर जीवन बचाया जा सकता है और स्तन कैंसर से प्रभावित महिलाओं के उपचार परिणाम बेहतर होते हैं।’’
इस शिक्षा को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए डॉ भावना सिरोही ने स्तन कैंसर जागरुकता के महत्व पर पॉडकास्ट चर्चा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बीएमसी कर्मचारियों को टाउनहॉल चर्चा में शामिल किया, जहां उन्होंने मरीजों व परिवारों को सपोर्टिव केयर देने में उनकी भूमिका के बारे में बात की। गुलाबी कपड़े पहने कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर अपना समर्थन प्रदर्शित किया तथा अर्थपूर्ण चर्चाओं में शिरकत की जो इस पर केन्द्रित थी कि उनके मुख्य कार्य के अलावा वे जागरुकता एवं रोगी सहयोग में किस प्रकार योगदान कर सकते हैं।
2018 में अपनी स्थापना के बाद से वेदांता एल्यूमिनियम का अत्याधुनिक कैंसर उपचार केन्द्र भारती ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय लीडर की पहचान बना चुका है। दुनिया में स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर है, हर साल इसके 23 लाख नए मामले सामने आते हैं, ऐसे में बीएमसी की पहलकदमियां जागरुकता बढ़ाने और समुदाय को साथ जोड़ने में बेहद अहम हैं। हैल्थ स्क्रीनिंग कैम्पों ने महिला कर्मचारियों एवं ग्रामीण महिलाओं को बड़े महत्व की सेवाएं दी हैं
जबकि बाइक रैली कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में एकता का प्रतीक बनी। ज्ञानवर्धक शैक्षिक सामग्री के माध्यम से बीएमसी ने लोगों को रोकथाम व उपचार के विकल्पों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त किया और सम्पूर्ण कैंसर केयर हेतु अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुख्ता किया।
इन सब पहलकदमियों ने न केवल बीमारी के बारे में सामुदायिक बातचीत को सुदृढ़ किया बल्कि लोगों को अपनी सेहत को प्राथमिकता देने हेतु सशक्त भी किया। ज्ञान एवं सहयोग के माहौल को बढ़ावा देकर बीएमसी स्तन कैंसर के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, प्रत्येक को उनकी खुद की स्वास्थ्य यात्रा में एक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
रायपुर, 31 अक्टुबर 2024। Happy Diwali छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।
माँ लक्ष्मी जी की कृपा, सुख-समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो – डॉ. महंत
Happy Diwali
Happy Diwali
डॉ. महंत ने कहा कि दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब भीतर का अंधकार दूर हो। डॉ. महंत ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।
बिलासपुर(ब्लैकआउट न्यूज़)4 GRP police arrested बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई में गांजा तस्करी के गंभीर मामले का पर्दाफाश हुआ है । इस मामले में चार जीआरपी (रेलवे पुलिस) के जवान और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब एसीसीयू को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर को एसीसीयू ने 20 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया, जिससे इस रैकेट का खुलासा हुआ।
4 GRP police arrested तस्करी का तरीका और जवानों की संलिप्तता
4 GRP police arrested
जीआरपी के चार जवान – मुन्ना प्रजापति, सौरभ नागवंशी,लक्ष्मण गाइन, और संतोष राठौर – गांजा तस्करी में लिप्त पाए गए। ये जवान ओडिशा में रहने वाले अपने साथी योगेश सौंधिया के माध्यम से गांजा मंगवाते थे। योगेश ही गांजे की खेप को बिलासपुर में छिपाकर रखता था और फिर खरीदारों की तलाश कर उसे मोटी रकम में बेचता था। इस अवैध धंधे से जो भी रकम मिलती थी, उसे सभी जवान और उनके साथी आपस में बांट लेते थे।
गांजा तस्करी का यह धंधा पिछले एक साल से चल रहा था। इन चारों जवानों की गतिविधियों पर पहले से ही अधिकारियों की नजर थी, क्योंकि उनकी संदिग्ध हरकतों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू ने कड़ी पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ नागवंशी और मुन्ना प्रजापति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर और योगेश सौंधिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
4 GRP police arrested तस्करी का व्यापक नेटवर्क
4 GRP police arrested
जांच में यह भी पता चला है कि जीआरपी के इन जवानों का गांजा तस्करी का नेटवर्क बहुत व्यापक था। उनका नेटवर्क ओडिशा से लेकर नागपुर, कटनी, और कोरबा तक फैला हुआ था। वे न केवल ओडिशा से गांजा मंगवाते थे, बल्कि इसे बिलासपुर और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेचते थे। ये जवान ट्रेनों में छोटी-मोटी तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ते थे, लेकिन गांजे का एक हिस्सा अपने पास रख लेते थे और बाद में इन तस्करों को अपना ग्राहक बना लेते थे।
4 GRP police arrested पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
4 GRP police arrested
यह पहली बार नहीं है जब इन जवानों में से किसी का नाम नशे के कारोबार में आया है। इनमें से एक जवान पहले भी रायपुर पुलिस द्वारा नशे के व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था। उसे निलंबित भी किया गया था, लेकिन न्यायालय के आदेश पर छूटने के बाद उसे फिर से जीआरपी की स्पेशल टीम में बहाल कर दिया गया। इससे उसे नशे के कारोबार से फिर से जुड़ने का मौका मिला।
4 GRP police arrestedACCU की सतर्कता और कार्रवाई
4 GRP police arrested
बिलासपुर में लगातार हो रही गांजा तस्करी की घटनाओं को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक जीआर ठाकुर ने एंटी क्राइम टीम का गठन किया था। इस टीम में शामिल चारों आरोपित जवानों ने पहले तस्करों को पकड़ने का काम किया, लेकिन बाद में वे खुद इस अवैध धंधे में लिप्त हो गए। जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी इनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और मिली जानकारी के आधार पर एसीसीयू ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार किया।
एसीसीयू की इस कार्रवाई ने न केवल बिलासपुर में चल रहे एक बड़े गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया, बल्कि यह भी उजागर किया कि कानून की रक्षा करने वाले कुछ लोग खुद ही कानून तोड़ने में संलिप्त थे। इस मामले से साफ होता है कि ड्रग्स और नशे का कारोबार अब सिर्फ सीमांत क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर हिस्से में इसकी जड़ें फैल रही हैं, जिसे रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को और सतर्क होने की जरूरत है।
Today’s Horoscope 30 October 2024 आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी राय सोच समझकर देनी होगी। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लंबे समय से करने के प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास सफल रहेंगे। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।
Today’s Horoscope 30 October 2024वृषभ
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको यदि कोई समस्या चली रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी।
Today’s Horoscope 30 October 2024मिथुन
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कुछ टेंशन भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे।
Today’s Horoscope 30 October 2024 कर्क
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
Today’s Horoscope 30 October 2024सिंह
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी राय सोच समझकर देनी होगी। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लंबे समय से करने के प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास सफल रहेंगे। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।
Today’s Horoscope 30 October 2024 कन्या
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, जो जातक नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश ना करें। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
Today’s Horoscope 30 October 2024 तुला
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। प्रॉपर्टी में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन उभर सकता है।
Today’s Horoscope 30 October 2024 वृश्चिक
वृश्चिक राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शेयर मार्केट में निवेश करना अच्छा रहेगा
धनु
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी फाइनल हो सकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। संतान को किसी नई नौकरी के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
मकर
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई धन का लेनदेन सोच समझकर करें। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।
कुंभ
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह फायदा उठा सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए साथी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप कोई जोखिम न उठाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि आपने कोई लोन लेने के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
मीन
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके काम आसानी से पूरे होंगे, जो आपको खुशी देंगे।
मैनपुरी। Goat raped and then killed उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बकरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। बेजुबान जानवर भी दरिंदगी का शिकार बन रहे हैं। इस प्रकार के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सुर तेज हो गए। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक बकरी पालने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरी के साथ रेप किया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मनु सागर को अरेस्ट कर लिया है। आजाद नगर इलाके में एक बकरी के साथ रेप और उसके बाद गला दबाकर हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
Goat raped and then killed
Goat raped and then killed
आरोप ई-रिक्शा चालक मनु सागर पर लगा। इस मामले में पुलिस ने मनु सागर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक बकरी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनु सागर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह नशेरी है। नशे की हालत में उसने बकरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मनु सागर के खिलाफ रेप का आरोप पहले भी लगा है। उस पर उसकी मां के साथ ही रेप का आरोप लगा था। इसके बाद उसने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बकरी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Goat raped and then killed
प्रतिकात्मक तस्वीर
मनु सागर की अश्लील हरकतों के चलते आरोपी की मां और अंधे पिता किसी आश्रम में अपना जीवन काट रहे हैं। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी के साथ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस मामले में डेढ़ साल की सजा काट चुका है। बकरी के मालिक शेर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ गलत हुआ है। हमने घटना होते नहीं देखा, लेकिन उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद उसे मार दिया गया। उदास शेर सिंह ने कहा कि हमारी बकरी तीन माह की प्रेग्नेंट थी। उसके साथ मनु ने ठीक नहीं किया। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
Goat raped and then killed
Goat raped and then killed
मनु सागर की अश्लील हरकतों के चलते आरोपी की मां और अंधे पिता किसी आश्रम में अपना जीवन काट रहे हैं। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी के साथ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस मामले में डेढ़ साल की सजा काट चुका है। बकरी के मालिक शेर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ गलत हुआ है। हमने घटना होते नहीं देखा, लेकिन उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद उसे मार दिया गया। उदास शेर सिंह ने कहा कि हमारी बकरी तीन माह की प्रेग्नेंट थी। उसके साथ मनु ने ठीक नहीं किया। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सीपत/लूतरा(ब्लैकआउट न्यूज़)CG journalist Tanzim प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ पत्रकार तंजीम ग्रुप अपने 5 साल पूरे कर लगातार बुलंदियों को छूते हुए अपने पत्रकार समाजसेवक प्रेस क्लब अध्यक्षो से जुड़े साथियों का 27 अक्टूबर रविवार को दादी अम्मा दरगाह खम्हरियां सीपत में एक शानदार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर प्रदेश भर से पहुंचे पत्रकार, समाजसेवक साथियों का फूल साल दस्तार मोमेंटो से सम्माननीय किया गया.
CG journalist Tanzim
CG journalist Tanzim
बाबा इंसान अली शाह लुतरा व दादी अम्मा दरगाह खम्हरियां में जियारत कर अमन-चैन शांति की मांगी दुआएं
इस कार्यक्रम के पूर्व बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ़ एवं दादी अम्मा दरगाह खम्हरियां में सभी पत्रकारों के द्वारा चादर पेश कर देश प्रदेश में अमन-चैन शांति की दुआं मांगी वहीं इस समारोह में प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे पत्रकार समाजसेवक प्रेस क्लब अध्यक्ष, दरगाह खादीम सभी को सम्मानित किया गया.
CG journalist Tanzim
CG journalist Tanzim
इस मौके पर मोहम्मद रफीक मेमन कोरबा, अनीस लाला दानी बसना, मोहम्मद शमीम रायपुर,मोहम्मद जावेद कोटा, याहया मेमन खैरागढ़, प्रदीप पांडेय अध्यक्ष सीपत प्रेस क्लब, मोहम्मद अजहर, फारूक रज़ा, मोहम्मद दुन्ना ,अहमद अली दंतेवाड़ा, मोहम्मद अख्तर हुसैन रायपुर,मो मुकीम रायपुर, मोहम्मद तनवीर भिलाई,मो इज़हार भिलाई,सैय्यदा सलमा समाजसेविका, अब्दुल वहाब खान खादीम जौहर अली, महावीर कश्यप समाजसेवक, अपने अपने पोर्टल चेनल के ब्यूरो चीफ संपादक पत्रकार आदि मौजूद रहे.
CG journalist Tanzim
CG journalist Tanzim
आयोजक गण नजीर हुसैन, क़ासिम अंसारी, और मो शमीम का प्रयास तारीफे काबिल
कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद नज़ीर हुसैन साथ में मो शमीम, कासीम अंसारी ने विगत कई दिनों की मेहनत से कार्यक्रम को अपार सफलता मिली इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रदेश से आये पत्रकार साथी समूचे परिवार के साथ एक दूसरे से रूबरू हुए वही आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के अन्य जिलों में किये होने का प्रस्ताव भी आया है जिस पर आपसी समंजस्य से अम्लीजामा पहनाने की दिशा में कम किया जाना है आयोजको की मेहनत और इस कामयाबी के लिए ब्लैकआउट न्यूज़ सभी को मुबारक बाद पेश करता है.
(ब्लैकआउट न्यूज़)WEB DESK : Importance of broom in Dhanteras अक्टूबर 2024 मंगलवार को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन कुबेरदेव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन के अलावा झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व माना गया है।
Importance of broom in Dhanteras
झाड़ू
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते है धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदे और उसका क्या करें।
धनतेरस के दिन मंदिरों में झाड़ू दान करना शुभ माना गया है। इससे घर में वास कर रही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर-परिवार में धन-धान्य और वैभव का आगमन होता है। ऐसे घरों में आर्थिक तंगी झेलनी नहीं पड़ती है।
Importance of broom in Dhanteras धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का मुहूर्त
बर्तन
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन दोपहर बाद या सूर्यास्त से पहले झाड़ू खरीदना चाहिए। रात्रिकाल में झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है। आपको धनतेरस पर कम से कम 2 झाड़ू खरीदने चाहिए, इनमें से एक झाड़ू को अपने घर में रखें और दूसरे को मंदिर में दान करें।
Importance of broom in Dhanteras धनतेरस पर कैसी झाड़ू खरीदें?
Happy Diwali
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन फूल झाड़ू या सींक वाली झाड़ू ही खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन भूलकर भी प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदें। साथ ही ध्यान रखें कि, झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें बल्कि उसे आड़ा करके रखें।
कोरबा। Soft ball competition concludes सॉफ्टबॉल एशोसिएशन कोरबा के सचिव मानस केशरवानी ने बताया कि सॉफ्टबॉल एशोसिएशन कोरबा के तत्वाधान में आयोजित ऊर्जा नगरी सॉफ्टबॉल लीग प्रतियोगिता जोकि विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 कोरबा के खेल प्रांगण पर आयोजित की जा रही थी। प्रतियोगिता के समापन सोमवार 28 अक्टूबर को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूषण एक्का नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबाबू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सिविल लाइन कोरबा के प्रभारी प्रमोद डडसेना थे।
स्वागत भाषण विद्युत गृह के शिक्षक राजेश पांडे ने दिया एवं सॉफ्टबॉल खेल की जानकारी संगठन के सचिव एवं नेशनल प्लेयर मानस केसरवानी ने दी। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, ममता मन्नेवार, शर्मिष्ठा शर्मा, आशा ठाकुर, दीपा नायर, दिव्येंदु मृधा, विवेकानंद गोपाल, अजीत शर्मा, वेद शर्मा,रितेश शाह आदि ने किया।
Soft ball competition concludes
Soft ball competition concludes
इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। सब जूनियर वर्ग में ड्रीम टीम “दुर्ग ए” प्रथम स्थान, अचीवर्स द्वितीय स्थान “दुर्ग बी” की टीम रही। सीनियर वर्ग में वॉरियर्स टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर फाइटर की टीम रही। अतिथियों ने सभी टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सब जूनियर कैटेगरी में बेस्ट बैटर सूरज प्रसाद, बेस्ट पिचर गणेशु, बेस्ट फील्डर प्रेम, सीनियर कैटेगरी में बेस्ट बैटर मयंक सिंह राजपूत, बेस्ट पिचर नीलेंद्र पटेल, बेस्ट कैचर सुशांत सिंह राजपूत, बेस्ट फील्डर शशांक सिंह राजपूत, इमर्जिंग प्लेयर वासु वर्मा अवार्ड पाने में सफल हुए।
Soft ball competition concludes
Soft ball competition concludes
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास के लिए नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है । सॉफ्टबॉल, खेल देश ही नही अपितु पूरे विश्व में चल रहा है और कई अवार्ड इस खेल ने प्राप्त कर लिए हैं और आगे भी इस खेल को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
अंत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन राजेश पांडे ने किया एवं आभार प्रदर्शन संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने किया।