नई दिल्ली:One country one election bill got approval एक देश, एक चुनाव के विधेयक को गुरुवार को मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि अब सरकार इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है. ये विधेयक अगले सप्ताह इसी शीतकालीन सत्र में लाए जाने की संभावना है.
One country one election bill got approval
One country one election bill got approval
सबसे पहले जेपीसी की कमेटी का गठन किया जाएगा और सभी दलों के सुझाव लिए जाएंगे. अंत में यह विधेयक संसद में बिल लाया जाएगा और इसे पास करवाया जाएगा. इससे पहले रामनाथ कोविंद की कमेटी ने सरकार को एक देश, एक चुनाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.
सूत्रों का कहना है कि लंबी चर्चा और आम सहमति बनाने के लिए सरकार इस विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की योजना बना रही है. जेपीसी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी और इस प्रस्ताव पर सामूहिक सहमति की जरूरत पर जोर देगी.
One country one election bill got approval
One country one election bill got approval
देश में अभी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं. यह विधेयक कानून बनने के बाद देश में एक साथ चुनाव कराए जाने की तैयारी है. सूत्रों ने बताया कि सभी राज्य विधानसभाओं के अध्यक्षों को बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों और सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ अपने विचार साझा करने के लिए कहा जाएगा.
इसके अतिरिक्त, आम जनता से भी सुझाव मांगे जाएंगे, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में समावेशिता और पारदर्शिता को बढ़ाएंगे. विधेयक के प्रमुख पहलुओं में इसके लाभ और देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए जरूरी कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
One country one election bill got approval
One country one election bill got approval
संभावित चुनौतियों का समाधान किया जाएगा और विविध दृष्टिकोणों को एकत्रित किया जाएगा. ‘एक देश, एक चुनाव’ को बार-बार होने वाले चुनावों से जुड़ी लागत और व्यवधानों को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि सरकार चाहती है कि इस विधेयक को लेकर व्यापक समर्थन हासिल किया जाए. हालांकि, इस प्रस्ताव पर राजनीतिक बहस भी बढ़ सकती है. विपक्षी दल इसकी व्यवहार्यता के बारे में सवाल उठा सकते हैं.
कोरबा 12 दिसम्बर 2024 /CG CM’s visit to Korba मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
श्री साय विभिन्न विभागों के 284 विकास कार्यों का भूमिपूजन/ शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।
CG CM’s visit to Korba
CG CM’s visit to Korba
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 34 लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत कुल 02 निर्माण कार्य शामिल हैं। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी (सेतु) द्वारा कटघोरा ब्लॉक में दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग में सलिहा नाला पर 04 करोड़ 85 लाख 56 हजार की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पाली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपलवा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन अंतर्गत 62 लाख 83 हजार राशि की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन शामिल हैं।
CG CM’s visit to Korba
CG CM’s visit to Korba
इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की लागत से बालको से गढ़उपरोड़ा व्हाया सतरेंगा मार्ग के आर.डी. 15.7 कि.मी. में 01 वृहद पुल का निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 02 करोड़ 63 लाख 65 हजार राशि की लागत से एकल ग्राम योजना, रेट्रो फिटिंग योजना व सोलर आधारित योजना के 06 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय मदों से 01 करोड़ 93 लाख 25 हजार राशि की लागत से वृहद वृद्धाश्रम का नवीनीकरण कार्य,
CG CM’s visit to Korba
CG CM’s visit to Korba
एन.सी.ए.पी. योजनांतर्गत 04 विभिन्न स्थानों में फब्वारे का निर्माण कार्य व वार्ड क्र. 16 में भवानी मंदिर कोहड़िया नया पुल से प्रगति नगर मोड़ तक प्रदाय व्यवस्था के 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 करोड़ 87 लाख 92 हजार की लागत से जिला चिकित्सालय के स्टाफ क्वार्टर, पब्लिक हैल्थ लैब (हमर लैब), जिला क्षय नियंत्रण भवन व बर्न वार्ड निर्माण के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफ मद से 02 करोड़ 54 लाख 35 हजार राशि की लागत से प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला भवन व सीसी रोड निर्माण, नवीन माध्यमिक व प्राथमिक शाला भवन (पुराना भवन विनष्टीकरण सहित) अन्य निर्माण के कुल 16 कार्य, वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत 19 लाख 30 हजार राशि की लागत से समिति कार्यालय भवन निर्माण के कुल 02 कार्य शामिल हैं।
CG CM’s visit to Korba
CG CM’s visit to Korba
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व कटघोरा में डीएमएफ, अधोसंरचना, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 176 करोड़ 80 लाख 54 हजार लागत के 88 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 130 करोड़ 16 लाख 93 हजार की लागत कोरबा में 33 एमएलडी (अमृत मिशन) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गार्डन विकास, सीसी रोड, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य विकास कार्य स्वीकृत हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 145 करोड़ 70 लाख 50 हजार राशि के 112 विकास कार्य शामिल हैं। जिनमें पीएम जनमन अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़कों का सतह नवीनीकरण कार्य सहित जिले के सभी विकासखण्डों के अनेक स्थानों में नवीन विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी भवन रेसिडेंसियल हॉस्टल, उच्च शिक्षा के विकास हेतु नए शैक्षणिक भवन, अधोसंरचना निर्माण, गुणात्मक सुधार, गोदाम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत हैं।
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 74 करोड़ 14 लाख 97 हजार की लागत से सुनालिया अंडर ब्रिज निर्माण सहित पुल-पुलिया, महत्वपूर्ण सड़कों में रंबल स्ट्रीप, संकेतक सहित निर्माण के अन्य 20 कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 26 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से व्यपवर्तन/जलाशय/एनीकट/जीर्णोद्धार के 08 कार्य, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 03 करोड़ 89 लाख 61 हजार की लागत से नवीन छात्रावास भवन, आश्रम छात्रावास तक पहुंच मार्ग
जैसे अन्य 08 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 70 लाख 21 हजार की लागत से विभिन्न वन परिक्षेत्रों में तालाब, रपटा, मिट्टी मुरूम निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य 13 कार्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 16 करोड़ 63 लाख की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक निर्माण के 01 कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं।
रायपुर। CG PSC Result 2024 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप टेन की लिस्ट में 7 लड़कियां शामिल है। जिसमें श्वेता दीवान पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर महिमा शर्मा, तीसरे नंबर पर निखिल साहू, चौथे पर प्रिय दर्शन गोस्वामी, पांचवे स्थान पर आयुषी शुक्ला, छठवां स्थान भामिनी राठी, सातवें नंबर पर नंदिनी पटेल, आठवां स्थान आरती ध्रुव, नौंवे स्थान पर अदिति शर्मा और दसवां स्थान द्विज सिंह सेंगर ने हासिल किया है।
CG PSC Result 2024
CG PSC Result 2024
छत्तीसगढ़ सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा-2023 के कुल 49 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद 151 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इनमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार 49 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची जारी की गई है। साथ ही अनुपूरक सूची भी जारी कर विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in में अपलोड की गई है।
home remedy for epileptic seizure इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मिर्गी का दौरा आने पर आपको सबसे पहले क्या काम करना चाहिए ताकि आप मरीज को उस समय ठीक किया जा सके.
मरीज की स्थिति का पता होना बेहद जरूरी home remedy for epileptic seizure
home remedy for epileptic seizure
मिर्गी की समस्या से पीड़ित लोगों को भी कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को तनाव बिल्कुल भी नही लेना चाहिए, साथ ही ऐसी जगह पर काम न करें जहां प्रेशर हो. जितना हो सके खुश रहें और अपने दिमाग को आराम दें. रिलैक्स होने से मांसपेशियों को भी काफी आराम मिलता है. अपने रुटीन में मेडिटेशन, योग को शामिल करें. डाइट में विटामिन बी
मिर्गी के दौरे से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं: home remedy for epileptic seizure
home remedy for epileptic seizure
मेधा वटी और अश्वगंधा कैप्सूल का सेवन करें
एक चम्मच बादाम रोगन दूध में मिलाकर पिएं
अमृत रसायन का एक चम्मच सेवन करें
रोज़ाना गाय के घी और मक्खन का सेवन करें
ब्राह्मी, शंखपुष्पी, वंशलोचन, मुलेठी, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन करें
पीपल या बरगद की जटा का काढ़ा पिएं
मुनक्का, अखरोट, बादाम, अंजीर को भिगोकर उसका पेस्ट बनाकर पिएं
पेठे का जूस रोज़ाना पिएं
कद्दू का जूस पिएं
तुलसी के पत्ते धोकर चबाने से मिर्गी के दौरे कम आते हैं
शहतूत और अंगूर का रस पिएं
सेब का रस पिएं
मिर्गी के दौरे से राहत पाने के लिए ये बातें भी ध्यान में रखें: मिर्गी का दौरा प.
Horoscope of 12 December 2024 आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो वह आपके कामों को लटका सकते हैं।
वृषभ Horoscope of 12 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आज आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको पूरी तवज्जो देंगे और आपके प्रमोशन की बात को भी आगे कर सकते हैं। यदि आपने किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
मिथुन Horoscope of 12 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।
कर्क Horoscope of 12 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके बॉस कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद दे सकते हैं। आप अपनी जॉब में भी चेंज करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजना बनाकर करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरी हो सकती हैं। सहयोगी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।
सिंह Horoscope of 12 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में यदि आपने इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचा है, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके कुछ नए विरोधी हो सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। आप अपनी किसी पारिवारिक समस्या को बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।
कन्या Horoscope of 12 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। आप शान-शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से आप खुश रहेंगे। परिवार में एकजुटता नजर आएगी। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें।
तुला Horoscope of 12 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में किसी परिजन से कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी।
वृश्चिक Horoscope of 12 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढे़ं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। यदि आपने कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपको समस्या दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।
धनु Horoscope of 12 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत पर ध्यान देना होगा। संतान के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मकर Horoscope of 12 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपने शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट का सोचा है, तो उसके लिए आप किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें। घर परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपको थोड़ी टेंशन तो देगी, लेकिन आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
कुंभ Horoscope of 12 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से सलाह लेनी पड़ेगी। बिजनेस में आपकी किसी पुरानी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
मीन Horoscope of 12 December 2024
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप कामों को करने में काफी जल्दबाजी दिखाएंगे। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।
रायपुर। CG Police Promotion Breaking छत्तीसगढ़ पुलिस में 9 सब इंस्पेक्टर अब इंस्पेक्टर बन चुके है। DGP अशोक जुनेजा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल सभी प्रमोटिंग पुलिसकर्मी प्रदेश के 7 अलग-अलग जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में रायपुर से स्वराज त्रिपाठी और नरेंद्र साहू है। फिलहाल सभी को थाना प्रभारी के तौर पर सेवाएं देने के लिए इंतजार करना होगा। आदेश के मुताबिक, पोस्टिंग के लिए एक अलग लिस्ट जारी होगी।
कोरबा /(ब्लैकआउट न्यूज़)JCI Legend’s awareness program कोरबा JCI लीजेन्ड एवं ट्रेनिंग का कार्यक्रम होटल महाराजा में आयोजित किया गया एक दिवसीय इस कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध स्पीकरों ने बेस्ट इन्वेस्मेंट एवं हेल्थ इन्सुरेंस से सम्बंधित टिप्स दिए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनीष फाइनेंशियल सर्विसेज के मनीष कुमार सोबती,(AMFI पंजीकृत म्यूचुअल फंड वितरक) मौजूद थे.
JCI Legend’s awareness program
JCI Legend’s awareness program
JCI लीजेन्ड के अध्यक्ष राजन बरनवाल ने बताया की JCI समाज में नयी जाग्रति लाने के लिए प्रतिबद्ध है इसी के तहत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जन जाग्रति एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करते हुए यह आयोजन किया गया.
JCI Legend’s awareness program
इस पर प्रदेश के ख्यातिलब्ध स्पीकरों क्रमशः
प्रवीण वेदुला -एचडीएफसी जीवन बीमा प्रशिक्षक,प्रकाश गुप्ता -टाटा जीवन बीमा प्रशिक्षक,सलमान खान -म्यूचुअल फंड एसआईपी प्रशिक्षक,तुषार गिरोलकर -शेयर -ट्रेडिंग रिलेशनशिप मैनेजर,रुक्सार बेगम -स्वास्थ्य बीमा प्रशिक्षक ने अपने विचार रखते हुए बेस्ट इन्वेस्टमेंट के जरिये भविष्य को सुरक्षित रखने सहित हेल्थ इन्सुरेंस के फायदे पर अपने विचार रखते हुए विभिन्न कंपनियों के हेल्थ इन्सुरेंस की खूबियों को गिनाया गया.
JCI Legend’s awareness program
कोरबा JCI लीजेन्ड
मनीष फाइनेंशियल सर्विसेज के मनीष कुमार सोबती के साथ HDFC बैंक के कोरबा ब्रांच मैनेजर अमित सिंह राठौर ने जवी लीजेन्ड के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए जहाँ की इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बहुत कम लोग ही आयोजित करते है JCI लीजेन्ड का हम तहेदिल से आभार व्यक्त करते है की उन्होंने लोगो के स्वास्थ एवं सुरक्षित भविष्य की चिंता करते हुए इस कार्यक्रम का आईजान किया.
कार्यक्रम में JCI लीजेन्ड के पदाधिकारियों सहित कोरबा के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे.
रायपुर: CG CEO transfer breaking राज्य शासन ने मंडल संयोजक से क्षेत्र संयोजक के पद पर पदोन्नत के साथ तबादला आदेश जारी किया है।करीब पचास से ज्यादा जनपद पंचायत सीईओ इस आदेश से प्रभावित हुए है।
Home remedies to increase hemoglobin शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. विटामिन सी आयरन अब्जॉर्प्शन बेहतर बनाता है, जिससे जल्द से जल्द हीमोग्लोबिन का स्तर मेंटेन होने लगता है. यही कारण है कि डॉक्टर आयरन की गोलियों को ऑरेंज जूस के साथ लेने की सलाह देते हैं.
हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर लोग डाइट में जरूरी बदलाव कर लें, तो दवाओं के बिना भी इस परेशानी को दूर किया जा सकता है. खाने-पीने की चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व यह काम करते हैं. कई फलों और सब्जियों के जूस भी हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं.
Home remedies to increase hemoglobin
Home remedies to increase hemoglobin
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:
Horoscope of 11 December 2024 आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृषभ Horoscope of 11 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रख-रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी काम को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी।
मिथुन Horoscope of 11 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
कर्क Horoscope of 11 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें। आपके परिवार में सदस्य को यदि नौकरी को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह उन्हें कहीं बाहर से कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे।
सिंह Horoscope of 11 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपसे वापस ले सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
कन्या Horoscope of 11 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कुछ पुराने गिले शिकवे को दूर करने की कोशिश करेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे आप पीछे नहीं हटेंगे। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।
तुला Horoscope of 11 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी उसे पूरा होने में समस्या आएगी। पिताजी आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके खूब काम आएगी। आप नौकरी में बदलाव के बारे में यदि सोच रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में लोगों को आपसे काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं।
वृश्चिक Horoscope of 11 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु Horoscope of 11 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ अजनबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। किसी की आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।
मकर Horoscope of 11 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने साथ-साथ और बाकी के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको थकान आदि का अनुभव होगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी की बातों पर भरोसा किया, तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ Horoscope of 11 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, उसे दोबारा ना दोहराएं। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी जो आपको खुशी देंगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि आपको बड़ी डील फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
मीन Horoscope of 11 December 2024
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान को करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जो नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई दूसरा मौका हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी भी काम में बहुत ही सोच समझकर हाथ डालें। आपको पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है।