CM on Korba visit on 12th कलेक्टर-एसपी ने मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा,मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा आदि के संबंध में दिए निर्देश

- Advertisement -

कोरबा 10 दिसम्बर 2024/ CM on Korba visit on 12th कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गुरूवार 12 दिसम्बर को सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित भमिपूजन, लोकार्पण और सामग्री वितरण कार्यक्रम सहित सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल होने की जा रही तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

CM on Korba visit on 12th 

CM on Korba visit on 12th 
CM on Korba visit on 12th

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेरिकेडिंग के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

CM on Korba visit on 12th 

CM on Korba visit on 12th 
CM on Korba visit on 12th

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्हीआई प्रवेश, मुख्य मंच, सामूहिक विवाह आयोजन की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधा, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

CM on Korba visit on 12th 

CM on Korba visit on 12th 
CM on Korba visit on 12th

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉल के संबंध में भी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का कोरबा के सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में 12 दिसम्बर 2024 को आगमन प्रस्तावित है। वे यहां करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -