Home remedies to increase hemoglobin शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. विटामिन सी आयरन अब्जॉर्प्शन बेहतर बनाता है, जिससे जल्द से जल्द हीमोग्लोबिन का स्तर मेंटेन होने लगता है. यही कारण है कि डॉक्टर आयरन की गोलियों को ऑरेंज जूस के साथ लेने की सलाह देते हैं.
हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर लोग डाइट में जरूरी बदलाव कर लें, तो दवाओं के बिना भी इस परेशानी को दूर किया जा सकता है. खाने-पीने की चीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व यह काम करते हैं. कई फलों और सब्जियों के जूस भी हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं.
Home remedies to increase hemoglobin
Home remedies to increase hemoglobin
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:
Horoscope of 11 December 2024 आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृषभ Horoscope of 11 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रख-रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी काम को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी।
मिथुन Horoscope of 11 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
कर्क Horoscope of 11 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें। आपके परिवार में सदस्य को यदि नौकरी को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह उन्हें कहीं बाहर से कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे।
सिंह Horoscope of 11 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपसे वापस ले सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
कन्या Horoscope of 11 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कुछ पुराने गिले शिकवे को दूर करने की कोशिश करेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे आप पीछे नहीं हटेंगे। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।
तुला Horoscope of 11 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी उसे पूरा होने में समस्या आएगी। पिताजी आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके खूब काम आएगी। आप नौकरी में बदलाव के बारे में यदि सोच रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में लोगों को आपसे काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं।
वृश्चिक Horoscope of 11 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु Horoscope of 11 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ अजनबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। किसी की आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।
मकर Horoscope of 11 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने साथ-साथ और बाकी के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको थकान आदि का अनुभव होगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी की बातों पर भरोसा किया, तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ Horoscope of 11 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, उसे दोबारा ना दोहराएं। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी जो आपको खुशी देंगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि आपको बड़ी डील फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
मीन Horoscope of 11 December 2024
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान को करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जो नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई दूसरा मौका हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी भी काम में बहुत ही सोच समझकर हाथ डालें। आपको पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है।
कोरबा 10 दिसम्बर 2024/ CM on Korba visit on 12th कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गुरूवार 12 दिसम्बर को सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित भमिपूजन, लोकार्पण और सामग्री वितरण कार्यक्रम सहित सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल होने की जा रही तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
CM on Korba visit on 12th
CM on Korba visit on 12th
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेरिकेडिंग के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
CM on Korba visit on 12th
CM on Korba visit on 12th
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्हीआई प्रवेश, मुख्य मंच, सामूहिक विवाह आयोजन की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधा, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
CM on Korba visit on 12th
CM on Korba visit on 12th
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉल के संबंध में भी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय का कोरबा के सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में 12 दिसम्बर 2024 को आगमन प्रस्तावित है। वे यहां करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।
रायपुर/appointed secretary in charge मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं।
संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
CG appointed secretary in charge
CG appointed secretary in charge
सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू को दुर्ग, श्रीमती ऋचा शर्मा को रायपुर, श्री मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव श्री रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव श्री अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव श्री प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव श्री अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव सुश्री आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव श्री रजत कुमार को रायगढ़,
सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव श्री एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव श्री अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव श्री भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव श्री एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
CG appointed secretary in charge
CG appointed secretary in charge
सचिव सुश्री शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव श्री यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव श्री भीम सिंह को कोण्डागांव,
सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त श्रीमती किरण कौशल को सक्ती, संचालक श्री सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक श्री सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव श्री जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव श्री सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक श्री रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
कोरबा। KORBA accident breaking कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि हादसा धूल के चलते हुआ है. मौके से भारी वाहन का चालक फरार हो गया है. घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोढ़ी के पास की है.
KORBA accident breaking
मिली जानकारी के अनुसार, गोढ़ी के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौक पर ही मौत हो गई. मृतक करण सिंह चौहान (29 वर्षीय) कुरुडीह का निवासी था. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ग्वालियर/Engineer beaten with slippers मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक इंजीनियर को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चप्पल से पिटाई का सामना करना पड़ा.
Engineer beaten with slippers
Engineer beaten with slippers
आरोप है कि इंजीनियर ने महिला को नौकरी देने का झांसा देकर उसके साथ गलत व्यवहार किया. इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों और महिला के परिजनों ने इंजीनियर को पकड़ लिया और उसे सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर पिटाई की.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना रविवार को घटी और इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोपी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की पहचान दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह के रूप में हुई है, जो डबरा में सब इंजीनियर के पद पर तैनात है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नौकरी के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने उसे नौकरी देने के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि इंजीनियर ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन बाद में उस वादे का पालन करने के बजाय उसने महिला के साथ शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. महिला ने जब इसका विरोध किया और मामले की शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की. इसके बाद महिला ने इस घिनौने कृत्य के खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया और अपने परिजनों और स्थानीय लोगों से मदद ली.
Engineer beaten with slippers
Engineer beaten with slippers
स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी इंजीनियर को पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसे चप्पल से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरी घटना की गंभीरता सामने आई. मामले की जानकारी मिलते ही ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी इंजीनियर के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
Engineer beaten with slippers
फिलहाल, ग्वालियर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे और आरोपित को जल्द ही सजा दिलवाने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.
बलरामपुर। AE arrested for embezzlement of Rs 8 crore छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पुलिस ने शासकीय राशि गबन करने वाले जल संसाधन विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर AE को गिरफ्तार किया है। जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर ने नियम विरुद्ध तरीके से दस्तावेजों के साथ कूट रचना कर 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 526 रुपए गबन कर लिया था।
AE arrested for embezzlement of Rs 8 crore
AE arrested for embezzlement of Rs 8 crore
आरोपी पिछले 1 साल से फरार चल रहा था, जिसे रायगढ़ से रामानुजगंज की पुलिस ने अब दबोचा है। संजय कुमार ग्रायकर ने जल संसाधन विभाग रामानुजगंज में एसडीओ के पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर शासकीय राशि का गबन किया था। आरोप है कि, भू अर्जन की राशि में हेर- फेर किया और फरार हो गया था। एक साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Horoscope of 10 December 2024 आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपकी समस्याएं बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।
वृषभ Horoscope of 10 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आप जीवनसाथी से बेवजह उलझ सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
मिथुन Horoscope of 10 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। बिजनेस में भी आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके आसपास में आपका किसी बात को लेकर बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
कर्क Horoscope of 10 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका किसी नये घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी अपनी संपत्ति में इजाफा होने से आपको खुशी होगी। आपको किसी नई स्कीम का पता चल सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो इससे कोई नुकसान होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
सिंह Horoscope of 10 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी आपके काफी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिस पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरा ध्यान दें और यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
कन्या Horoscope of 10 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उन्हें खुशी होगी।
तुला Horoscope of 10 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आपके काफी काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों से आपकी खूब पटेगी, जिससे आपको यदि कोई समस्या भी आएगी, तो उसे भी आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे मित्र की याद सता सकती है, जिससे आप मिलने जा सकते हैं।
वृश्चिक Horoscope of 10 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी किसी बात को लेकर परिवार में सदस्यों से बेवजह बहसबाजी होने की संभावना है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपको अपनी पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।
धनु Horoscope of 10 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी आपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशियां रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
मकर Horoscope of 10 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए दीर्घकालिक योजना को गति दिलाने वाला रहेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस कामों से बहुत खुश रहेंगे, जो आपके प्रमोशन की बात को आगे बढ़ा सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, उसके भी पूरा होने की संभावना है।
कुंभ Horoscope of 10 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार को संयम रखने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको किसी काम को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई करना पड़ सकता है।
मीन Horoscope of 10 December 2024
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी शान शौकत पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें खर्चा भी खूब करेंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें भी आपके कष्ट बढ़ सकते है। आपके घर पर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी काम को लेकर आप अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं।
कोरबा 09 दिसंबर 2024/KORBA Teachers residence will be constructed जिले के दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक अक्सर आवास के लिए जूझते हैं। आवास नहीं होने की वजह से वे या तो कई किलोमीटर दूर तक सफर कर स्कूल पहुंचते हैं या फिर मजबूरी में स्कूल के आसपास किसी तंग कमरे में अथवा किराए में रहते हैं। स्कूल के आसपास कमरा नहीं मिलने पर लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचने से शिक्षकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
KORBA Teachers residence will be constructed
कोरबा शिक्षक आवास
शारीरिक थकावट के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। थके हुए हालातों में उनका मन भी विद्यार्थियों को ठीक से पढ़ाने में नहीं लगता। कुछ इसी तरह की शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की पहल कोरबा जिले में की जा रही है। अनुसूचित जिले में शिक्षा के महत्व को ध्यान रखकर जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों के आसपास डीएमएफ से 20 रेसिडेंशियल हॉस्टल (शिक्षक आवास) स्वीकृत किए हैं।
KORBA Teachers residence will be constructed
कोरबा शिक्षक आवास
लगभग 09 करोड़ 12 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी गई है। आने वाले दिनों में शिक्षकों को अपने आसपास के विद्यालयों में आवास मिलने पर वे नियमित रूप से अपनी उपस्थिति स्कूल में दे पाएंगे। इस व्यवस्था से विद्यालयों में विद्यार्थियों को भी समय पर शिक्षा मिलेगी।
जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिक्षक आवास की व्यवस्था भी जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर साबित होगी। शिक्षकों के लिए जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास से 20 रेसिडेन्शियल हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की है। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा, पाली, करतला ब्लॉक अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिये आवास की पूर्ति होने पर उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
KORBA Teachers residence will be constructed
कोरबा शिक्षक आवास
इन रेसिडेन्शियल हॉस्टलों में नजदीकी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षक रूक पाएंगे। कोरबा विकासखण्ड के संकुल श्यांग, संकुल अजगरबहार, संकुल लेमरू, संकुल कुदमुरा, करतला विकासखण्ड अंतर्गत संकुल बरपाली, संकुल करतला, संकुल कोरकोमा, संकुल रामपुर, कटघोरा विकासखण्ड अंतर्गत संकुल रंजना, संकुल कटघोरा में रेसिडेन्शियल हॉस्टल का निर्माण कार्य हेतु 10 स्थानों पर ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को एजेंसी नियुक्त करते हुए प्रत्येक संकुलों के लिए राशि 4169000 के मान से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी तरह लोक निर्माण विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत संकुल पसान, संकुल मोरगा, संकुल जटगा, संकुल कोरबी तथा पाली विकासखण्ड के संकुल जेमरा, संकुल तिवरता, संकुल उतरदा, संकुल चोढ़ा, संकुल सिल्ली और संकुल सपलवा में रेसिडेन्सियल हॉस्टल के निर्माण हेतु प्रत्येक के लिए अलग-अलग 49 लाख 60 हजार के मान से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
आने वाले कुछ दिनों में शिक्षक आवास बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। शिक्षक आवास बनाए जाने की पहल को जिले के शिक्षकों ने सराहा है। उनका कहना है कि आवास की कमी दूर होने से शिक्षकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़गा।
कोरबा 09 दिसम्बर 2024/ korba collector held a meeting कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे त्वरित और पारदर्शी तरीके से लंबित मामलों का समाधान करे।
korba collector held a meeting
Korba Collector ajit vasant IAS
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब न हो, साथ ही लंबित प्रकरणों का तत्काल समीक्षा कर समाधान किया जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से प्रकरणों का निपटान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने की बात कही। जिससे लोगों को राहत मिल सके और प्रशासन की छवि मजबूत हो। कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्यों की समीक्षा और निगरानी की प्रक्रिया को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे।
korba collector held a meeting
Korba Collector ajit vasant IAS
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को धान विक्रय में कोई असुविधा न हो और केंद्रों में कोचिए बिचौलियों के अवैध धान आवक पर भी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर धान की फसल लेने वालों की विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए धान की जब्ती करने का निर्देश दिया।
korba collector held a meeting
बैठक में कलेक्टर ने भू अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए हरदीबाजार, इमलीछापर, पाली सिल्ली में भू अर्जन के प्रकरण में शीघ्रता से अवार्ड पारित करने के निर्देश दिए। साथ ही कोरबा नगर के सुनालिया नहर अंडरब्रिज निर्माण में भू व्यवस्थापन के प्रभावितों को 1 सप्ताह के भीतर मुआवजा वितरित करने हेतु एसडीएम को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अविवादित नामांतरण और बंटवारा के मामलों का आवेदन दर्ज होने के 45 दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए साथ ही विवादित नामांतरण और बंटवारा के मामलों का निराकरण 3 महीने के भीतर करने हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने भूमि व्यपवर्तन और वृक्ष कटाई के प्रकरणों का भी समय सीमा के भीतर समाधान करने की बात कही। ई-कोर्ट से संबंधित मामलों में उन्होंने शून्य आदेश वाले प्रकरणो को सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों को अपडेट करने और पेशी की तारीखों को समयबद्ध रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ई कोर्ट में 1 वर्ष से अधिक समय से कोई राजस्व प्रकरण लंबित न रहे।
नक्शा बटांकन के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अपेक्षाकृत कम उपलब्धि वाले तहसीलों को नक्शा बटांकन कार्य 70 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरण को समय सीमा में पूर्ण करने और इससे संबंधित रिपोर्ट को संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान किताब में आधार सीडिंग की प्रविष्टि भी समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से मसाहती ग्रामों का सर्वे कार्य भी शीघ्र पूरा करने की बात कही।
उन्होंने वन अधिकार पट्टों की प्रविष्टि को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी राजस्व प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए और कहा कि इन कार्यों के त्वरित और समयबद्ध समाधान से जिले में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, सभी एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख, अधीक्षक भू अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।