Home Blog Page 115

Horoscope of 27 December 2024 इन 3 राशि वाले जातको का आज रहेगा सितारा बुलंद, बाकि राशि वाले जाने अपना हाल 

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Horoscope of 27 December 2024

Horoscope of 27 December 2024 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope of 27 December 2024 आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है।

वृष Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे, जिसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स तैयारी भी कर सकते हैं।

मिथुन Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में यदि अपने सहयोगियों से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कर्क Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान करने के लिए रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपाकर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढाएं, क्योंकि उसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

सिंह Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपकी सोचसमझ से काम पूरे होंगे। दीर्घाकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सरकारी नौकरी के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिससे सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न भी हो सकती है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

कन्या Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर आपकी कुछ समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप कुछ टेस्ट भी करवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं के पूरा करने में भी समस्या आएगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।

तुला Horoscope of 27 December 2024 

 

Horoscope of 27 December 2024 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने माता-पिता की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव अवश्य आएगा, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। आप यदि किसी से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक Horoscope of 27 December 2024 
Horoscope of 27 December 2024 
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उनमें समस्याएं आएंगी। आपका आलस्य आपको समस्या देगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से ध्यान हटने से उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

धनु Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिसे आप अपने बिजनेस को भी आगे तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी आपको कोई नया काम करने की सलाह दे सकते हैं। नौकरी में आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी सहयोगी के साथ जाने का मौका मिलेगा।

मकर Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। भाई-बहनों से यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है, तो उसमें आप अपने बड़े सदस्यों से सलाह अवश्य करें। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है।

कुंभ Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं को लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी बिजनेस पार्टनर से कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको किसी कानूनी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको निराश हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी में आप बहुत ही सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन Horoscope of 27 December 2024 

Horoscope of 27 December 2024 
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राजनीति में कदम बढ़ाना आपके लिए कुछ नई समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी के कहने ने में आकर कोई कदम ना उठाएं।

Horoscope of 27 December 2024 
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

27 दिसंबर को नहीं होगा महापौर का आरक्षण, अब इस दिनांक को होगा आरक्षण आदेश जारी 

रायपुर- छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका निगमों के महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के पदों का आरक्षण अब 27 दिसंबर की बजाय 7 जनवरी को होगा.

 

Christmas celebrated with energy लाईफ इन क्राईस्ट चर्च उरगा ने धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

कोरबा: Christmas celebrated with energy ऊर्जा नगरी में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर धर्म गुरुओं द्वारा विशेष प्रार्थना आयोजित करते हुए प्रभु यीशु के त्याग और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए प्रभु यीशु को धन्यवाद दिया। कहा कि वह जनमानस के कल्याण के लिए दुनिया में आए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। शहर में कई जगहों पर सांता क्लॉस ने बच्चों को गिफ्ट बांटे।

Christmas celebrated with energy

Christmas celebrated with energy 
Christmas celebrated with energy

उरगा के लाईफ इन क्राईस्ट चर्च में धूमधान से क्रिसमस उत्सव मनाया गया। भारी संख्या में विश्वासी चर्च में शामिल हुए। बुधवार को चर्च के फादर राजेंद्र मसीह ने विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु का जन्म का संदेश पढ़कर सुनाया और उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु सभी की मनोकामना पूरी करते हैं और सभी से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने मानवता की भलाई के लिए बहुत कष्ट सहे। क्रिसमस पर्व के अवसर पर पास्टर अमन दास, पास्टर अरविंद भारद्वाज, डिकन, डिक्नेश सहित कई मसीही विश्वासी मौजूद रहे।

Christmas celebrated with energy 

Christmas celebrated with energy 
Christmas celebrated with energy

इस पर्व पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व अन्य संस्थाओं में विविध कार्यक्रम हुए। जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे। क्रिसमस पर कोरबा मेनो नाइट चर्च के साथ-साथ कोसाबाड़ी के निर्मला चर्चों सहित घरों को भी रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। बुधवार को सभी चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए।

Christmas celebrated with energy 
Christmas celebrated with energy

केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। गिरिजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी सजाई गई थीं। बच्चों सहित महिलाएं और बड़े बुजुर्गो ने कार्यक्रम में भाग लिया।रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया।

Special train for CG Maha Kumbh महाकुम्भ मेले के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेंनें, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट

रायपुर। Special train for CG Maha Kumbh प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान संगम में स्नान के लिए आने वाले यात्रियों को सुविधा और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण रेलवे से संचालित पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर के रास्ते चल रही हैं। इन ट्रेनों के परिचालन का उद्देश्य यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ की सुविधा प्रदान करना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महाकुंभ के दौरान तीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो रायगढ़, दुर्ग और बिलासपुर से वाराणसी के बीच संचालित होंगी।

Special train for CG Maha Kumbh

Special train for CG Maha Kumbh
फाइल फोटो

ये ट्रेनें तीन फेरे में यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगी। इनमें रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल (08251/08252), दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल (08791/08792) तथा बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल (08253/08254) शामिल हैं।

Special train for CG Maha Kumbh

Special train for CG Maha Kumbh
फाइल फोटो

ये गाड़ियां बिलासपुर, कटनी और प्रयागराज के रास्ते संचालित होंगी। इनकी जानकारी रेलवे ने पहले ही जारी कर दी है। इसी तरह विशाखपट्टनम से चलने वाली कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों—रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया—पर ठहराव के साथ संचालित होंगी। इनमें विशाखपट्टनम–पंडित दीनदयाल उपाध्याय–विशाखपट्टनम स्पेशल (08530/08529) तथा विशाखपट्टनम–गोरखपुर–विशाखपट्टनम स्पेशल (08562/08561) मालूम हो कि महाकुंभ के दौरान रेलवे की ओर से 13,000 से अधिक गाड़ियां चलाई जाएंगी, जिनमें 3,000 विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।

 

Drinker BEO suspended शराबी BEO निलंबित ड्यूटी के दौरान नशे मे पाया गया BEO

दंतेवाड़ा(ब्लैकआउट न्यूज़)Drinker BEO suspended  सरकारी शिक्षकों के स्कूल समय मे मधपान की घटना आये दिन घटते रहती है, जिस पर कई शिक्षक निलंबित भी होते रहते हैं! पर अबकी जो मामला आया है वो बीईओ का है। जो कार्यालयीन समय मे शराब के नशे में धुत्त पाए गए, जिस पर सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Drinker BEO suspended 

Drinker BEO suspended 

यह पूरा मामला दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक का है, जहां के बीईओ पुष्कर वर्मा कार्यालयीन समय मे शराब के नशे में धुत्त पाए गए, जिस कारण कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी ने संभागायुक्त डोमन सिंह के अनुमोदन के पश्चात विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्कर वर्मा (मूल पद व्याख्याता) को निलंबित कर दिया है।

वहीं कलेक्टर के आदेश के अनुसार सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन रावटे को आगामी आदेश तक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Drinker BEO suspended

Drinker BEO suspended 
Drinker BEO suspended

निलंबन अवधि में बीईओ पुष्कर वर्मा (मूल पद व्याख्याता) का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दंतेवाड़ा नियत किया गया है, वहीं उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Home Remedies from Giloy गिलोय का इस्तेमाल, फायदा और नुकसान, कैसे करें इस्तेमाल, पढ़ें पूरी जानकारी एक क्लिक मे

Home Remedies from Giloy एक ऐसा पौधा जिसने कोरोना काल में खूब सुर्खियां बटोरी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गिलोय की, जिसने कोरोना के समय लोगों के लिए दवाई का काम किया है। प्राचीन काल से ही गिलोय को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है जिसकी तना, पत्तियां और जड़ें तीनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके कई शारीरिक रोगों से बचाने का काम करती है। आइए जानते हैं, गिलोय जूस के फायदे क्या है, गिलोय किन किन बीमारियों में काम आती है, गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए, इत्यादि।

गिलोय के फायदे क्या है?Home Remedies from Giloy

Home Remedies from Giloy 
Giloy गिलोय

क्या आप जानते हैं, गिलोय किन किन बीमारियों में काम आती है? गिलोय कभी न सूखने वाली एक बड़ी लता है, जिसकी टहनियां, पत्तें और जड़े सभी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। आइए जानते हैं, गिलोय के फायदे निम्नलिखित है:-

इम्यूनिटी को बढ़ाता है Home Remedies from Giloy

Home Remedies from Giloy 
Giloy गिलोय

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय जूस के फायदे बहुत हैं। गिलोय हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर रक्त को प्यूरिफाई करती है साथ ही खराब बैक्टीरिया से लड़ने का काम करती है। यदि आप भी अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो गिलोय के रस का नियमित रूप से सेवन करें।

पाचन को ठीक करता है Home Remedies from Giloy

Home Remedies from Giloy 
Giloy

यदि आप पाचन समस्याएं जैसे- गैस, अपच या कब्ज से परेशान हैं तो गिलोय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। गिलोय का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने के साथ कई बीमारियों को भी दूर करती है।

खांसी में गिलोय के फायदे Home Remedies from Giloy

 

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे अनगिनत है। गिलोय का इस्तेमाल खांसी के इलाज में भी किया जाता है। इसमें एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते हैं जो खांसी को ठीक करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में गिलोय के फायदे Home Remedies from Giloy

 

डायबिटीज के रोगी के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद है। गिलोय शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने में सहायता करता है और इंसुलिन की प्रभावशीलता को बढ़ता है।

गठिया में गिलोय काफी कारगर है Home Remedies from Giloy

 

गिलोय एक ऐसा पौधा है जो कई औषधीय गुण से भरपूर होती है। इसमें एंटीअर्थराइटिस गुण भी पाए जाते हैं जो गठिया से आराम दिलाने में मदद करते हैं। ऐसे में जो लोग ज्वाइंट पेन या गठिया से परेशान है उनके लिए बहुत कारगर है।

त्वचा के लिए गिलोय Home Remedies from Giloy

 

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए गिलोय एक गुणकारी औषधी का काम करता है। यह स्किन इंफेक्शन, एलर्जी इत्यादि को ठीक करने में मदद करता है। यह आर्टिकेरिया में स्किन रैशेज या चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स को दूर भगाने में सहायक है।

एनीमिया में गिलोय के फायदे Home Remedies from Giloy

एनीमिय एक ऐसा रोग है जो शरीर में खून की कमी से होता है और यह ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है। ऐसे में एनीमिया से जूझ रही महिलाओं के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद होते हैं। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ आपकी प्रतिक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।

 

डेंगू में गिलोय कारगर होता है Home Remedies from Giloy

किसी भी व्यक्ति को डेंगू होने पर तेज बुखार होता है और गिलोय में पाया जाने वाला एटीपायरेटिक गुण बुखार को ठीक करने में सहायक होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बुस्टर का भी काम करता है।

गिलोय के नुकसान क्या है?

Home Remedies from Giloy 
Giloy गिलोय से नुकसान

क्या आप जानते हैं, गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए? गिलोय के फायदे जानने के बाद ऐसा न सोचें कि यह सिर्फ फायदा ही करता है। किसी भी चीज का आवश्यकता से ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। आइए जानते हैं गिलोय के नुकसान कब और क्यों होते हैं:-

ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा

गिलोय का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत तो होती है लेकिन कई बार प्रतिरक्षा प्रणाली ज्यादा एक्टिव होने से ऑटोइम्यून बीमारियो का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में ऑटो इम्यून बीमारियां जैसे कि मल्टीप्ल स्केरेलोसिस या रुमेटाइड आर्थराइटिस आदि से पीड़ित रोगियों को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर में गिलोय के नुकसान

 

कुछ लोग पहले से लो ब्लड प्रेशर से ग्रसित होते हैं, वैसे लोगों को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए। गिलोय का सेवन ब्लड प्रेशर कम करने का काम करती है और ऐसे में रोगी की स्थिती और बिगड़ सकती है। यदि आपकी किसी चीज की सर्जरी होने वाली है तब भी गिलोय का सेवन करने से बचे क्योंकि यह बीपी को कम करती है और मुश्किलें बढ़ सकती है।

प्रेग्नेंसी में गिलोय

 

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफिडिंग महिलाओं को भी गिलोय के सेवन से बचना चाहिए। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श किए बिना गिलोय का सेवन न करें।

Horoscope of 26 December 2024 इन 3 राशि वाले जातकों को मिलेगा खूब मान सम्मान 

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope of 26 December 2024 आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं।

वृष Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024 of 25 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, उसे पूरा करने में आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको समझौता करने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

मिथुन Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024 of 25 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे विरोधी होंगे, जो मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपके मन को काफी शांति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे।

कर्क Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपके बॉस आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी टेंडर के मिलने से आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता मिल सकता है।

सिंह Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। माताजी को भी यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टो में भी काफी हद तक कमी आएगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो आप उसे कर सकते हैं। आपको अपने काफी कर्जा से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मश्वरा न लें।

कन्या Horoscope of 26 December 2024
Horoscope of 26 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।

तुला Horoscope of 26 December 2024
Horoscope of 26 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। गलत खानपान आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ाएगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी इन्वेस्टमेंट का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका भाई आपसे किसी काम की शुरुआत करने के लिए धन उधार मांग सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके मन में कुछ काम को लेकर उलझन रहेगी।

वृश्चिक Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसके लिए आप अतिरिक्त आय कमाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज आप अपने कार्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हैं। आप किसी के कहने में ना आएं, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे के आने के कारण खटपट होने की संभावना है। आपको अपने रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी। आप अपने किसी परिजन से उधार ले सकते हैं।

मकर Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ Horoscope of 26 December 2024

Horoscope of 26 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर संदेह बना हुआ है, तो उस काम को आप बिल्कुल ना करें। जीवनसाथी से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की वजह बने। पारिवारिक समस्याएं आपको कमजोर बनाएंगी, इसलिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।

मीन Horoscope of 26 December 2024
Horoscope of 26 December 2024
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

Horoscope of 26 December 2024
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

CG teacher sacked शिक्षा विभाग ने लापरवाह 3 शिक्षकों को किया बर्खास्त और 1 को निलंबित

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : CG teacher sacked शिक्षा विभाग ने लापरवाह शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई कार्रवाई की है। जहां 3 शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है, तो वहीं एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का है, जहां गौरेला ब्लॉक में पदस्थ एक प्रधान पाठक और पेंड्रा ब्लॉक में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है।

 

प्रधान पाठक बर्खास्त CG teacher sacked 

CG teacher sacked 
CG teacher sacked

शिकायत के मुताबिक गौरीशंकर दिनकर, प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला डोगरगढ़ी 18 जून 2014 से बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के स्कूल से नदारद थे। नोटिस देने के बाद भी किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है. लंबी अवधि से और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, गौरीशंकर दिनकर की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।

सहायक शिक्षक बर्खास्त CG teacher sacked 

CG teacher sacked 
CG teacher sacked

उसी तरह से पेंड्रा ब्लॉक के कोटमी कला स्कूल में पदस्थ निवेदिता लदेर, सहायक शिक्षक एल वी प्राथमिक शाला कोटमीकला पर भी एक्शन लिया गया है। 1 जुलाई 2022 से बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर ये कार्रवाई की गई है। नोटिस का कोई भी जवाब नहीं देने पर निवेदिता लदेर को भी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण एक्शन हुआ है.उनकी सेवाएं समाप्त करते हुए तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी किया गया है.

जबकि पेंड्रा ब्लॉक के ही बारीम राव स्कूल में पदस्थ रानू मसराम की भी सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। सभी कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जांच और जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

एक शिक्षक को किया गया निलंबित CG teacher sacked 

जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही जे पी शास्त्री ने इस मामले में आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मरवाही ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी में पदस्थ कन्हैया कौशिक को स्कूल में अमर्यादित, अशोभनीय हरकत और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के बाद निलंबित किया गया है। वहीं

 

BJP Minority Front केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

 

बिलासपुर (ब्लैकआउट न्यूज़) BJP Minority Front BJP Minority Front आज बिलासपुर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

BJP Minority Front 

BJP Minority Front 
BJP Minority Front

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन की गतिविधियों और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए पार्टी के प्रयासों की जानकारी दी। चर्चा में देश की एकता, सामाजिक समरसता और विकास के प्रति भारतीय जनता पार्टी के समर्पण पर भी विशेष रूप से बल दिया गया।

BJP Minority Front 
सय्यद मक़बूल अली बिलासपुर

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

BJP Minority Front

BJP Minority Front 

भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) की इस मुलाकात का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रमुख नेता जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, महामंत्री डिंपल सिंह उपेजा, नवीन मसीह , प्रभारी यूसुफ रज़ा बरकाती, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज, राजू भाई , हाजी ज़ुबैर , हाफिज ख़ान , जावेद ख़ान ,सिकन्दर ख़ान , प्रदीप शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

CG CSPTCL Transfer Braking विद्युत मण्डल मे अभियंताओं का थोक मे तबादला देखें सूची

रायपुर। CG CSPTCL Transfer Braking छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (सीएसपीटीसीएल) में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कुल 70 अभियंताओं के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इन तबादलों में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सहित अन्य उच्च अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में कार्यरत अभियंताओं को उनकी कार्यकुशलता और संगठन की आवश्यकता के अनुसार नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

CG CSPTCL Transfer Braking

देखें सूची……

CG CSPTCL Transfer Braking

CG CSPTCL Transfer Braking