Home Blog Page 1069

BREAKING : घर से चोरी कर बच्चे को नदी में फेंका,6 माह के मासूम का शव; अपहरण का मामला दर्ज

दुर्ग /ब्लैकआउट न्यूज़- 6 माह के मासूम बच्चे को चोरी कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं। दुर्ग पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

और पढ़िए –KORBA : स्व. बिसाहूदास महंत की 99वीं जयंती

सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर से मिली जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी।

Vedanta Group : बालको ने किया 21 सामुदायिक जल संरचनाओं का नवीनीकरण

बालकोनगर/ब्लैकआउट न्यूज़- वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2023 में अपने आसपास के गांवों के 21 सामुदायिक जल संरचनाओं का नवीनीकरण कर स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। यह कंपनी के सामुदायिक विकास परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ के अंतर्गत संपन्न हुआ जिसका उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने, फसल उत्पादन में वृद्धि, किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने के साथ जल और मृदा प्रबंधन को उत्कृष्ट बनाना है।

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़िए –KORBA : स्व. बिसाहूदास महंत की 99वीं जयंती
‘जल प्रबंधन’ प्रबंधन के साथ परियोजना का मुख्य घटक कृषि, जल प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बाड़बंदी, वनोपज एवं वन संरक्षण और लाख की खेती शामिल है। कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए बालको की प्रतिबद्धता के अनुरूप बोरवेल (सौर संचालित), कुआं, तालाब, चेक डेम का निर्माण एवं नवीनीकरण के माध्यम से सुरक्षित सिंचाई को सुनिश्चित कर, बिजली और डीजल पंपों के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली और सौर संचालित पंपों को बढ़ावा देकर किसानों को जल प्रबंधन पालन के प्रति जागरूक और कृषि प्रणाली के प्रति संवेदनशील बनाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बालको द्वारा जल प्रबंधन को सदैव ही सर्वोपरी स्थान देने पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि ‘पानी एक अनमोल प्राकृतिक संसाधन है जिसे हम अपने स्थानीय समुदायों और जैव विविधता के साथ साझा करते हैं‘ इसलिए स्थानीय समुदाय के साथ काम करके क्षेत्र में जल प्रबंधन एवं उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रिचार्ज जल संरचनाओं से क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बालको सतत विकास के लिए पानी के कुशल उपयोग को प्राथमिकता देने तथा कम पानी की खपत वाली तकनीकों की खोज कर पानी के फुटप्रिंट को कम करने के तरीके खोजता है।

 

 

 

 

 

 

बालको ने बीते दशक में 1.25 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक की कुल क्षमता वाली 151 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जिससे वर्ष में एक से अधिक फसल के पैदावार होने से लगभग 32 से अधिक पड़ोसी गांव लाभान्वित हुए हैं। इन संरचनाओं ने मिट्टी की नमी को बढ़ाने और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी योगदान दिया है जिससे क्षेत्र में कृषि पारिस्थितिकी तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक नेट वाटर पॉजिटिविटी को हासिल करना है।

 

 

 

 

 

 

 

वर्तमान में मोर जल मोर माटी परियोजना 32 गांवों में 1400 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 2400 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। इस परियोजना के तहत 70% से अधिक किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिसमें सिस्टमेटिक राइस इंटेंसीफिकेशन (एसआरआई), ट्रेलिस, जैविक खेती, जलवायु अनुकूल फसल, सब्जी और गेहूं की खेती आदि जैसी आजीविका बढ़ाने वाली गतिविधियों में लगे हुए हैं। लगभग 15% किसान आजीविका के लिए कृषि से साथ पशुपालन, बागवानी और वनोपज जैसी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। किसानों के औसत वार्षिक आय में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि और लागत में प्रतिशत की कमी आई है।

KORBA : स्व. बिसाहूदास महंत की 99वीं जयंती

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़-छत्तीसगढ़ के जननेता, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र महंत बिसाहूदास के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त कथन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थित स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में आयोजित उनकी 99वीं जयंती के अवसर पर विचार रखते हुए व्यक्त किया।

 

 

 

 

और पढ़िए –Suicide : बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, मकान मालकिन ने पुलिस को दी जानकारी

अग्रवाल ने कहा कि बिसाहू दास महंत जनप्रिय राजनेता थे चार बार मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नही जा सकता। वे कबीर पंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक थें। सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हर हमेशा जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे। सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे।

 

 

 

 

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने स्व. बिसाहूदास महंत जी को याद करते हुए कहा बिसाहूदास महंत जी बहुत अच्छे संसदविज्ञ थे। अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे।

 

 

 

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने स्व. बिसाहूदास महंत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ की कल्पना, छत्तीसगढ़ी भाषा की कल्पना, हंसती खिलखिलाती संस्कृति का सपना देखा था स्व. बिसाहूदास महंत ने। उन्होने आगे कहा कि आज बिसाहूदास महंत जी हमारे बीच नही है लेकिन हम सबको उनके त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वे राजनीति को सेवा कार्य मानते थे। विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति उनका लगाव था। आज जरूरत है महंत जी के लोक आदर्शों से प्रेरणा ग्रहण करने की।

 

 

 

 

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बिसाहूदास महंत जी की 99वीं जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी की स्मृतियों को सहेजना और उनके मानवीय संवेदना के पक्ष को अजागर करना आवश्यक है क्योकि वे जनसेवक और छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादूर थे।

 

 

 

 

 

 

कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने अपने विचार मे बताया स्व. बिसाहूदास महंत जी के विचार, सिद्धांत एवं अनुशासन आज भी सामुदायिक कल्याण के परिपेक्ष्य में सर्वथा प्रासंगिक है। उन्होने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग मानव सेवा के लिए विशेष कर पीड़ितो के लिए किया। वे जितने धीर और गंभीर थे उतने ही विनोद प्रिय थे। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित जनों ने स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर, वरिष्ठ नेता सुरेश सहगल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, महामंत्री बी. एन. सिंह, पूर्व अध्यक्ष उषा तिवारी, एल्डरमेन रूपा मिश्रा, शशीलता पाण्डेय, सूरज महंत, राजेन्द्र पालीवाल, भुनेश्वर राज, विकास डालमिया, प्रदीप पुरायणे, रूबी तिवारी, प्रदीप राय, द्रोपती तिवारी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, महेश अग्रवाल, फुलदास महंत, रश्मि सिंह, हरीश परसाई, अजीत दास महंत, किरण चौरसिया, राजेश यादव, दिनेश सोनी, रफीक मेमन, अनुज चंद्रा, धनवर्षा कंवर, गोविंद राम कंवर, एफ डी मानिकपुरी, प्रभात डड़सेना, अमरूदास महंत, लक्ष्मी महंत, तुलसी केंवट सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

KORBA : छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 प्रारंभ: कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे का किया निरीक्षण

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- शासन की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए आज 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। कोरबा जिले में कलेक्टर  संजीव कुमार झा के दिशानिर्देश में सभी विकासखण्डो में सर्वेक्षण टीम गाँव-गाँव जाकर घरों में सर्वे कर निर्धारित प्रपत्र और एप्प में जानकारी भर रही है।

 

 

 

 

 

और पढ़िए –Suicide : बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, मकान मालकिन ने पुलिस को दी जानकारी

 

 

कलेक्टर झा ने एसडीएम और जनपद सीईओ के साथ जाकर स्वयं भी फील्ड में सर्वे कार्य को देखा और सर्वे कर रहे प्रगणकों को निर्देशित किया कि सर्वे में कोई भी परिवार छूटे न और सर्वे में सभी शामिल हो। सर्वे के दौरान मकानों का नम्बर ऑयल पेंट से मोटे अक्षरों में लिखा जाए ताकि यह जल्दी ही न मिटे। उन्होंने कहा कि सर्वे किए गए परिवार के मुखिया का फोटो मकान नम्बर के साथ लिया जाए। सर्वे प्रपत्र में मुखिया का हस्ताक्षर या अँगूठा अनिवार्यता लिया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर झा ने सर्वे कार्य में समय की बचत और ग्रामीणों की उपस्थिति के लिए गाँव में पहले से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुए ग्रामीणों की सहभागिता पर जोर दिया। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस सर्वे को महत्वपूर्ण बताया।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर झा ने आज कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुदुरमाल, देवरमाल, कटबितला और उरगा में जाकर सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सर्वे कार्य को बहुत ही सावधानी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रगणक दलों को पूरी गंभीरता से त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वेक्षण की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की चूक न की जाए। कलेक्टर ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सर्वे कार्य में सहयोग लेने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्राम कटबितला में कलेक्टर ने सरपंच श्री रामाधार कँवर से चर्चा करते हुए पंच और मितानिनों को इस कार्य में सहयोग देने तथा मुनादी के लिए कहा।उन्होंने प्रगणकों को कार्य में किसी तरह की परेशानी आने पर सुपरवाइजर या उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा की और सर्वे टीम के आने पर अपनी जानकारी साझा करने कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, जनपद सीईओ विकास चौधरी, डिप्टी कलेक्टर रुचि शार्दूल, बीईओ संजय अग्रवाल, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

 

 

 

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर और एसडीएम कर रहे निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के सभी पाँच विकासखंड में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य अपर कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी सर्वे कार्य का निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रगणकों की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वे सर्वे कार्य सावधानी से सम्पन्न कराये। उन्होंने घरों में ऑयल पेंट से मोटे अक्षरों में नम्बरिंग करने, प्रपत्र के अलावा रजिस्टर में एंट्री कर जानकारी दर्ज करने, राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं ,सरपंच, पंच,

 

 

 

 

 

मितानिनों से सहयोग लेने, गाँव में सर्वे कार्य से पूर्व मुनादी कराने, राशनकार्ड, आधारकार्ड आदि दस्तावेज के आधार पर व्यक्ति की वास्तविक जानकारी को प्रपत्र में दर्ज करने, घरों के नम्बरिंग के साथ व्यक्ति का फोटो लेने, एप्प के अलावा हार्डकॉपी में जानकारी दर्ज करने आदि निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र कुमार पाटले द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का ग्राम पंचायत धवईपुर विकास खंड कटघोरा, कांजीपानी और विकासखंड पाली का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रगणकों से सर्वे की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और उन्हें आ रही समस्या का समाधान किया। अपर कलेक्टर ने सरपंचों को इसकी व्यापक मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा

KORBA BREAKING – नाराज शिक्षकों ने DEO के खिलाफ खोला मोर्चा,बर्खास्त करने की मांग

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- कोरबा जिले में चर्चित हेड मास्टर प्रमोशन के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए असंतुष्ट प्रधान पाठकों ने मोर्चा खोल कर जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज वह संबंधितों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से की है। इससे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।

 

 

 

 

और पढ़िए –Unemployment allowance : 4 युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

 

बुधवार को कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू को असंतुष्ट पदोन्नत प्रधान पाठकों ने ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज को बर्खास्त करने एवं हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार मूल शाला में वापस भेज कर ऑनलाइन काउंसलिंग करने संबंधी मांग की गई। जिला मुख्यालय पहुंचे लगभग 50 की संख्या में उपस्थित असंतुष्ट प्रधान पाठकों ने अपना गुस्सा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ केआर डहरिया पर उतारा।

 

 

 

 

असंतुष्ट प्रधान पाठकों ने 6 महीना में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर भी आक्रोश जताया। श्रीमती सुशील साहू ने बताया कि उनके जगह कनिष्ठ को हेड मास्टर बना कर कार्य लिया जा रहा है। शिक्षिका हेमा शर्मा ने बताया कि उनके साथ भी पदोन्नति में गलत हुआ है।

 

 

 

 

 

 

ऐसे दर्जनों असंतुष्ट प्रधान पाठकों का समूह जस्टिस फॉर एचएम और भ्रष्टाचार खत्म करो जैसे स्लोगन के साथ कलेक्टर कार्यालय में रैली की शक्ल में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। अपर कलेक्टर ने समस्त 1145 प्रधान पाठकों की नियमानुसार पदस्थापना करने का आश्वासन दिया है। असंतुष्ट पदोन्नत प्रधान पाठकों ने कहा है कि मांग पत्र पर 7 दिवस के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो एक प्रमुख मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करेंगे।

 

 

 

असंतुष्ट पदोन्नत प्रधान पाठकों का आरोप है कि इस पूरे मसले के कारण ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चों की शिक्षा 6 महीना में प्रभावित हुई है एवं शिक्षकों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ा है। यहां बता दें कि पिछले दिनों इस पदोन्नति से संतुष्टि जाहिर करते हुए प्रधान पाठकों के एक दल ने जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया था लेकिन भीतर ही भीतर असंतुष्टि की चिंगारी सुलग रही थी जो अब भड़क कर सामने आ गई।

KORBA : खेल को खेल भावना से खेले:राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा /ब्लैकआउट न्यूज़- मुख्य अतिथि राजस्व आपदा प्रबंधन,पंजीयन पुनर्वास एवं स्टाम्प मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने आज प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में कृषि विभाग अंतर्गत आयोजित किए जा रहे मिलेट्स कप खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

 

 

 

 

और पढ़िए –Unemployment allowance : 4 युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। कोरबा की पहचान एक औद्योगिक जिला के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी है। यहाँ उपलब्ध सुविधाओं और खेल मैदानों की वजह से ही खेल का माहौल अनुकूल है।

 

 

 

 

 

राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने अपने घोषणाओं के अनुरूप कार्य किया। इससे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी खिलाड़ियों को मिल रहा है। श्री अग्रवाल ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित मिलेट्स कप से विभाग के साथ कोरबा का नाम बढ़ने की बात कहते हुए

 

 

 

 

 

प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने की बात कही। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद भी उपस्थित थे। राजस्व मंत्री और महापौर ने मिलेट्स कैलेंडर, पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने मैदान में बल्लेबाजी और बॉलिंग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 

 

 

 

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी मनोज कुमार चौहान संयुक्त संचालक और उप संचालक अजय अनन्त ने मिलेट्स के संबंध में जानकारी देते हुए इनके फायदे को बताया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। इस दौरान कृषि विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

BREAKING : सॉफ्टड्रिंक के गोदाम में पड़ा खाद्य विभाग का छापा,जांच के लिए भेजे गए सेम्पल

बलौदाबाजार/ब्लैकआउट न्यूज़- खाद्य व औषधीय प्रशासन विभाग ने भाटापारा के राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारकर स्टींग एनर्जी नाम से सॉफ्टड्रिंक को सीज किया है. ‌खाघ एवं औषधीय प्रशासन को शिकायत मिलने पर कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. साथ ही सेंटर को लेबोरेट्री जांच के लिए भेजा गया है

 

 

 

और पढ़िए –Unemployment allowance : 4 युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

 

खाद्यान्न एवं औषधीय प्रशासन विभाग के जिलाधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि बढ़ती गर्मी में जहां पेय पदार्थ की जरूरत बढ़ जाती है. वहीं अमानक पेय पदार्थ भी बाजार मे बिक्री के लिए आ जाते हैं. ऐसे ही कुछ शिकायत खाघ एवं औषधीय प्रशासन विभाग को मिली थी, जिस पर कमिश्नर के निर्देश पर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा एसडीएम के नेतृत्व मे खाघ एवं औषधीय प्रशासन विभाग की टीम बनाकर भाटापारा के राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारा गया

 

 

 

 

 

 

यहां पर स्टींग एनर्जी नामक सॉफ्टड्रिंक बड़ी मात्रा में मिला है. जिसे अधिकारी द्वारा सीज किया गया है. साथ ही सेंपल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. तब तक व्यापारी को इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है

BREAKING : बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिलाएं समेत 3 की हालत गंभीर

कोटा/ब्लैकआउट न्यूज़-बिलासपुर जिले में एक बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल में सवार दो महिला सहित 3 माह का बच्चा सड़क पर गिर गए। घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना की सूचना डायल 112 को मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा कोटा-रतनपुर मार्ग के इंटरनेशनल ढाबा के आगे हुआ। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

 

 

और पढ़िए –Unemployment allowance : 4 युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करही निवासी 55 वर्षीय हर कुँवर मधुकर, ग्राम पोड़ी निवासी 35 वर्षीय प्रमिला कुर्रे और उसका तीन माह का बेटा अभिषेक कुर्रे बाइक में सवार होकर शुक्रवार को रतनपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के शादी कार्यक्रम में गए थे। वहां से जब यह लोग वापस ग्राम पोड़ी जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए इन्हें टक्कर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

घटना में तीन माह के बच्चे सहित दो महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची डायल 112 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन माह के बच्चे को बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया है।

KORBA : दुनियां का सब से लंबा विषधर किंग कोबरा, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू

संतोष सारथी /कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- लम्बे समय बाद फिर कोरबा में किंग कोबरा दिखाई दिया। कोरबा मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ग्राम सोलवा पंचायत के छुईढोढा में लोग अपने घरों के समीप महुआ बिनने के साथ बाड़ी में काम कर रहे थे। इस दौरान विशालकाय किंग कोबरा (पहरचित्ती) सांप वहां पहुंचा जो फन फैलाए बैठ गया।

 

 

और पढ़िए –Unemployment allowance : 4 युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

 

 

उसे देख सभी अपना काम छोड़ कर भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद इस सांप को देखने के लिए लोग इकट्ठा होने लगे। सूचना बाद वन अमला रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेन्द्र सारथी के साथ मौके पर पहुंचे। आखिरकार 11 फीट किंग कोबरा को रेस्क्यू कर गांव से दूर जंगल में छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे लम्बा किंग कोबरा है।

 

 

डीएफओ अरविंद पी एम ने कहा है कि कोरबा का जंगल जैव विविधता से भरा हुआ हैं जिसको बचाना हम सभी का कर्तव्य हैं। साथ ही वन विभाग लोगों से अपील करता हैं की वन्य जीव संरक्षण और रेस्क्यू के लिए विभाग को जानकारी दें, ताकि उनको रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ जा सके।

 

 

 

0 रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
जितेन्द्र सारथी ने बताया कि सांप दिखे तो वन विभाग के रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर 8817534455, 7999622151 पर कॉल कर सूचना देवे।

Unemployment allowance : 4 युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चार पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना को उन्होंने युवाओं के हित में विधानसभा सत्र में घोषणा की थी और आज वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन उसे लागू भी कर रहे हैं ताकि पात्र युवा इसका लाभ ले सकें।

 

 

और पढ़िए –Suicide : बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, मकान मालकिन ने पुलिस को दी जानकारी

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एक अप्रेल से बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अप्रेल माह के किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन करने और पात्र होने पर एक अप्रेल से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमेशा बेरोजगार न रहें इसके लिए उनके रोजगार मूलक प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गयी है।

 

 

 

 

 

ताकि बेरोजगारी भत्ते का लाभ लेने वाले युवा प्रशिक्षण हासिल कर आने वाले समय में रोजगार भी हासिल कर सकें। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवा बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजना शुरू की है जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना भविष्य संवारने का संबल मिलेगा।