KORBA : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़-जिले में एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिक्षक जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

और पढ़िए –इंटीरियर डिजाइनर किडनैप मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार,1 करोड़ की फिरौती

- Advertisement -

शिक्षक वेदराम कैवर्त अपनी पत्नी उमा देवी के साथ ग्राम तरदा में रह रही बेटी के घर गए थे। रात करीब 9 बजे वो अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर भैंसमा से तिलकेजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक भैंसमा कॉलेज के पास ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे डायल 112 की टीम के द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए निकट अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

और पढ़िए –BREAKING : 40 से ज्यादा कबाड़ियो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…

जानकारी के अनुसार, शिक्षक का कल ही जन्मदिन था। रात 9 बजे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा मार्ग पर उनकी बाइक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -