कोरबा SP ने सुनी जनता की समस्याएं:साइबर क्राइम पर जाहिर की चिंता, कहा- जनता सहयोग करे तो फ्रॉड पर लगाएंगे अंकुश

- Advertisement -

आधारभूत पुलिसिंग को लेकर कोरबा जिले में तेजी से काम किए जा रहे हैं। थाना और चौकी प्रभारी को फील्ड में नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस का अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जनता से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सीएसईबी चौकी में दरबार लगाकर लोगों से संवाद किया और समस्याओं का निराकरण किया।

एक महीने से इस अभियान पर कोरबा जिले में पुलिस काम कर रही है। जनता का विश्वास जीतने और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में पुलिस ने अपने स्तर पर कोशिश शुरू की है। आरक्षी केदो का जायजा लेने के साथ आसपास कीपुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने अभियान के अंतर्गत सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर दरबार लगाया और लोगों से बातचीत की। उनकी समस्या जानी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम अपने आप में बड़ी चुनौती है। जनता से मिलकर उनकी शिकायत सुनना और उसका निराकरण करना भी इस अभियान का हिस्सा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -