कोरबा पुराने बस स्टैंड का एकमात्र शौचालय निगम ने किया बंद, महिलाओं के लिए बनाया गया था शौचालय

- Advertisement -

 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) कोरबा के पुराने बस स्टैंड में स्थित एकमात्र शौचालय को निगम ने बंद कर दिया है जानकारी मिल रही है की गीतांजलि भवन के ऊपरी तल को लाइब्रेरी हेतु आवंटित किया गया है जिसकी वजह से उक्त शौचालय को बंद कर दिया गया है.

- Advertisement -

ज्ञात होगी कोरबा का प्रथम पुराना बस स्टैंड जहां आज भी 30 से 40 वर्षों का आवागमन प्रतिदिन होता है जहां पूर्व में पार्षद शिव अग्रवाल के प्रयास से गीतांजलि भवन के छोटे से हिस्से में एक शौचालय के निर्माण कराया गया था जिसे विगत 4 – 6 माह पूर्व ही ₹500000 की लागत से उसका नवीनीकरण किया गया था वर्तमान में नगर पालिका निगम द्वारा शौचालय को बंद कर दिया गया है जबकि वह शौचालय मात्र महिलाओं के लिए ही था अब पुराने बस स्टैंड में एक भी शौचालय के नहीं होने से महिलाओं को शौचयालय जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा नगर निगम किस सोच के तहत इस शौचालय को बंद कर रही है यह तो वही जाने लेकिन यह तय है की नगरपालिका निगम जन सुविधाओं से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं गीतांजलि भवन में ऊपरी भवन को लाइब्रेरी हेतु दिए जाने के कारण ठेकेदार ने उक्त शौचालय को तोड़ दिया है अब सवाल यह उठता है की क्या नगर निगम में शौचालय को तोड़ने की अनुमति दी या फिर ठेकेदार स्वयं शौचालय को तोड़ दिया यह जांच का विषय है

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -