कोरबा korba accident breaking (ब्लैकआउट न्यूज़)कोरबा जिले के दीपका थाना अंतर्गत शक्ति नगर मार्ग में रविवार की रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। वे सभी विवाह समारोह से लौटते समय हादसे का शिकार हुए।
korba accident breaking

रात्रि लगभग 11 बजे दीपका मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार में सवार हिमांशु सिंह एवं शुभम सिन्हा की मौत हो गई। कार सवार दो लोगों को गंभीर रूप से घायल स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। मृतक शिक्षक सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में सेवा दे रहे थे।
स्कूल में अवकाश घोषित korba accident breaking

इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आज सुबह स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। मृतकों व घायलों की पहचान के बाद हादसे की सूचना सम्बन्धितों के परिजन को रात में ही दे दी गई थी।




