VIDEO : मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh छत्तीसगढ़ी गीत पर झूमी,’पीरित के डोरी’ बोली- बहुत प्यारा गाना है

- Advertisement -

फेमस कॉमेडियन Bharti Singh को छत्तीसगढ़ी गीत ‘पिरीत के डोरी’ काफी पंसद आया। उन्होंने अपने बेटे गोला के साथ इस गाने पर इंस्टाग्राम रील भी बनाई है। भारती ने खुद ये वीडियो अपलोड कर लिखा है कि ये गाना बहुत ही प्यारा है। इस गाने पर मां-बेटे के बीच प्यार भी नजर आ रहा है। गोला भी अपनी मां भारती के साथ इस गाने पर मुस्कुराता दिख रहा है।

 

- Advertisement -

 

इस गाने को प्रदेश के यंग म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी तुषांत कुमार और मोनिका वर्मा ने तैयार किया है। छत्तीसगढ़ी फिल्म “ले चलहू अपन दुवारी के गाने पिरीत के डोरी नाम के इस गाने पर भारती को झूमता देख, छत्तीसगढ़ी म्यूजिक लवर्स भी हैरान हैं, बहुत से लोगों ने इस गाने पर इसी तरह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सोशल साइट्स पर ये गाना 1.2 मिलियन बार देखा जा चुका है।

CMO ने भी किया है शेयर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय की इंस्टाग्राम आईडी CMO पर भी इस गीत और वीडियो को शेयर किया गया है। लिखा गया- एक मां की लोरी जैसी मधुरता है, छत्तीसगढ़ के सुमधुर गीत-संगीत …बॉलीवुड में भी बहुत पसंद किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दी है। जो प्रदेश की समृद्ध विरासत को अपनी कला के माध्यम से विश्व भर में ख्याति दिला रहे हैं।

भारती जिस गीत पर झूम रहीं हैं। उसे गाया है मोनिका वर्मा ने, म्यूजिक कंपोजिशन पर तुषांत कुमार ने काम किया है। ये वही दो क्रिएटर्स है जिन्होंने पिछले साल छत्तीसगढ़ को उस साल का सबसे बड़ा गीत “मोहनी”बना कर दिया था। छत्तीसगढ़ी गीत “ मोहनी “ केवल छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया। अब तक इस गाने को 13 करोड़ 70 लाख बार देखा जा चुका है। भारत ही नहीं बल्कि इस गाने की चर्चा विदेशों में भी है। अफ्रीका के मशहूर कंटेंट क्रिएटर किली पॉल ने भी इस गाने पर डांस रील तैयार किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

पिरीत के डोरी गीत की कंपोजर, सिंगर और लिरिसिस्ट मोनिका वर्मा ने कहा मोहनी के बाद पीरित के डोरी को काफी पसंद किया गया है इसके लिये दिल से धन्यवाद। मैं हमेशा ऐसे गाने बनाने में लगी रहती हूं, जिसे छत्तीसगढ़ में तो पसंद किया जाये लेकिन छत्तीसगढ़ के बाहर भी लोग उसे सुन सके। हमारा काम बाहर के लोगों को भी पसंद आ रहा है यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

गीत के सिंगर तुषांत कुमार ने कहा है कि, गीत बाहरी राज्य में भी पसंद किया जा रहा है। यह ये दर्शाता है कि हम छत्तीसगढ़िया वाकई में किसी से भी कम नहीं है। हमारी मेहनत आप अब के सामने मोहनी और पीरित के डोरी के रूप में आ चुकी है। और जब आपके कार्य को लोगो की सराहना मिले तो मेहनत करने मे और भी मजा आता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -