मंत्री लखन देवांगन के साथ धोखा,वेटिंग शेड की LED बोर्ड की बंद लाइट का करवा दिया लोकार्पण

- Advertisement -

 

कोरबा 25 अक्टूबर 2026/
वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा नगर विधायक लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सीएसईबी चौक पर जिला खनिज न्यास मद से 16.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित वेटिंग शेड का लोकार्पण किया। सीएसईबी चौक पर सिग्नल के दौरान इंतजार करने वाले लोगों को अब तेज धूप और बारिश से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

बुझी LED लाइट का लोकार्पण साँझ से परे 

अब सवाल यह उठता है की वेटिंग शेड के निर्माण के साथ ही उस पर लगे LED बोर्ड का भी लोकार्पण हो गया लेकिन मंत्री जी इस पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए की जिस वेटिंग शेड का निर्माण कराकर लोकार्पण कराया गया उसकी LED लाइट बुझी हुई है बुझी लाइट का लोकार्पण करवाकर अपनी पीठ थपथपाने और रील बनाने का जूनून इस कदर हावी है की की सड़क के दोनों और बने शेड का शिलान्यास मंत्री के हाथों एक साथ कराया गया था जबकि लोकार्पण एक ही दिशा का कराया गया क्योंकि दूसरे दिशा पर बन रहे शेड का निर्माण कार्य अधूरा है इसलिए एक तरफ की साइड का लोकार्पण मंत्री के हाथों करा दिया गया लेकिन उसमें भी एलईडी लाइट नहीं जल रही है इसके बावजूद हड़बड़ी में लोकार्पण का औचित्य समझ से पड़े हैं ऐसा मालूम पड़ता है की हड़बड़ी में किए गए लोकार्पण और एलइडी बोर्ड की लाइट का बुझा होने की जानकारी मंत्री लखन लाल देवांगन को नहीं है. यह जाँच का विषय है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -