Congress procession against inflation देश में बेतहशा बढ़ रही मंहगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला जुलुस 

- Advertisement -

कोरबा:- Congress procession against inflation छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण एवं शहर द्वारा मुड़ापार बाजार में देश में बेतहशा बढ़ रही मंहगाई को लेकर मार्च निकाला गया।

Congress procession against inflation

Congress procession against inflation
Congress procession against inflation

इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2014 तक कांग्रेस जिस युपीए सरकार के समय भारतीय जनता पार्टी के लोग घुम-घुम कर मंहगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते थे और कांग्रेस को कोसते थे। आज भाजपाइयों के मुंह में दही जम गया है।

- Advertisement -

सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि एक तरफ महंगाई की मार से जनता परेशान है। कांग्रेस शासन में जिन लोगों को रोजगार मिल गया था उनके रोजगार छिन गए है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आम जनता विशेषकर मध्यम एवं गरीब तबके के लोगों का जीना दूभर हो गया है।

Congress procession against inflation

Congress procession against inflation
Congress procession against inflation

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा की कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के भाव अत्यधिक कम थे। आज जिस भाव में इन वस्तुओं को आम उपभोक्ता खरीद नहीं पा रहा है। उज्जवला योजना के तहत जिन गरीब लोगों को गैस सिलेंडर दिया गया था। 90 प्रतिशत उपभोक्ता गैस सिलेंडर नहीं खरीद पा रहे है।

शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जगह-जगह घुम-घुम कर मंहगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करती थी। आज उनके मुह में ताला लग गया है। उन्हें जनता से कोई सरोकार नही रह गया है। आम जनता से वायदा किया था की अमेठी की जनता को 13 रूपये किलो शक्कर मिलेगा। सिलेण्डर 430 रूपये स्थान पर 1100 रूपये मिल रहा है।

Congress procession against inflation

Congress procession against inflation
Congress procession against inflation

महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान करते हुए कहा की मंहगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ता है। उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा का नारा याद दिलाते हुए कहा कि बहुत हुई मंहगाई की मार अबकी बार कांग्रेस सरकार का नारा दिया।

विकास सिंह ने कहा कि महंगाई से पूरे देश में आम जनता गरीब, मध्यम परिवार, कर्मचारी की कमर टूट चुकी है। केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार लगातार 10 साल से शासन करने के बाद भी आज तक महंगाई रोकने में असफल हो चुकी है। सत्ता हासिल करने के लिए महंगाई के नाम से चुनाव लड़ी थी। उन्होंने कहा था की सरकार ने आएंगे तो 100 दिन में महंगाई कम करेंगे, लेकिन आज सत्ता में आने के 10 साल बाद भी महंगाई कम नहीं हुआ है। बल्कि चार गुना बढ़ चुका है।

Congress procession against inflation

 

कार्यक्रम में सर्वश्री संतोष राठौर, बी.एन.सिंह, विकास सिंह, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुनील शर्मा, महेंद्र सिंह, आरिफ खान, पवन विश्वकर्मा, राजेंद्र सूर्यवंशी, सुजीत बर्मन, शकील अंसारी,अमित सिंह, निकिता खलखो, योगेश महंत, अनिल मांझी, रोहित कश्यप, उपेंद्र कश्यप, सुमेश दीवान, अश्विनी पटेल, आशीष राठौर, आकाश प्रजापति, जयदेव चंद्र, राजा खान, गिरधारी बरेठ, आंगन बाई, कंचन, गुलाब, चुन्नी, रेवती, अंजोरा, पदाधिकरी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -