BREAKING : छात्रा से 12 लाख की डिमांड, पुलिस की गिरफ्त में आया ब्लेकमेलर प्रेमी

- Advertisement -

बिलासपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- स्कूली छात्रा के साथ 17 साल के लड़के ने रेप करके ​न्यूड वीडियो बनाया। और फिर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तब लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की डिमांड की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –BREAKING : राइस मिल में रखे डेढ़ करोड़ का सामान जलकर राख, आग लगने से मचा हड़कंप

 

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया।

 

 

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी।

 

 

लेकिन, आरोपी युवक उसका पीछा नहीं छोड़ा। छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तब आरोपी युवक ने उसके दो साल पुराने वीडियो को वायरल करने की धमकी देता है। इसके साथ ही उससे 12 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -