BREAKING : लिव-इन पार्टनर की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

- Advertisement -

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- प्रदेश की राजधानी रायपुर में लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती की लाश मिली है। युवती का नाम बसंती यादव बताया जा रहा है।जो राजधानी के ही एक बड़े प्राइवेट हॉस्पीटल में नर्स थी।

और पढ़िए –CG BREAKING : पथराव और हमले में पुलिसकर्मी घायल, एक की मौत

- Advertisement -

इस मामले में उसी अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नर्स और वार्ड ब्वाय राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर में पिछले तीन साल से रिलेशन में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में पुछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक महासमुंद की रहने वाली युवती रायपुर के निजी हास्पीटल में नर्स के तौर पर काम करती थी। उसी अस्पताल में तिल्दा के रहने वाला युवक वार्ड ब्वाय के रूप में काम करता था।

युवक-युवती का साथ रहते ही प्रेम संबंध हुआ और दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पिछले सात महीने से दोनों लालपुर के कालीनगर में रहने लगे थे। दो दिन पहले दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी।

हत्या के बाद भी युवक दो दिन तक लड़की के साथ ही रहा। इसी दौरान आसपास बदबू फैलने लगी, तो मकान मालिक ने घर खुलवाया, जिसके बाद मौत का पूरा राज सामने आया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। युवक से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी आ सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -