BIG BREAKING: सीएम बघेल का ऐलान, बिरनपुर में मारे गये भुनेश्वर साहू के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी

- Advertisement -

रायपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों में हुई झड़प में मारे गये युवक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख रूपए सहायता राशि देने की बड़ी घोषणा की है।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –CG BREAKING : पथराव और हमले में पुलिसकर्मी घायल, एक की मौत

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की थी।

 

 

वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दुर्ग कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

 

 

शनिवार को भड़की हिंसा में बेमेतरा के बिरनपुर में 22 वर्षीय युवक की हत्या हो गयी थी। हत्या के बाद बेमेतरा के बिरनपुर में विवाद बढ़ गया था। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार 10 लाख रू सहायता राशि भी देगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -