अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा करोड़ों का प्लॉट, जानें क्या है राम नगरी में जमीन की कीमत

- Advertisement -

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस तारीख तो राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। माना जा रहा है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में सामने आना वाला है। सरकार और जनता को यहां बड़ी आर्थिक गतिविधियों की उम्मीद है। इस कारण यहां की जमीनों की कीमत भी आसमान छू रही हैं। ऐसे में दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में एक बड़ा प्लॉट खरीदा है। आइए जानते हैं इस प्लॉट के बारे में सबकुछ।

कितना प्लॉट, कितनी कीमत?

अमिताभ बच्चन ने  मुंबई के एक डेवलपर कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के जरिए अयोध्या में प्लॉट खरीदा है। ये प्लॉट 7 स्टार मल्टी-परपरज एक्लेव- द सरयू में स्थित है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के प्लॉट का साइज 10 हजार वर्गफुट है और इसके लिए उन्होंने 14.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

- Advertisement -

अयोध्या का दिल में विशेष स्थान- अमिताभ

अयोध्या में प्लॉट खरीदने को लेकर अमिताभ बच्चन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। कालातीत आध्यात्मिकता और अयोध्या की सांस्कृतिक समृद्धि ने एक भावनात्मक संबंध बनाया है जो भौगोलिक सीमाओं से परे है। यह अयोध्या की आत्मा में एक हार्दिक यात्रा की शुरुआत है, जहां परंपरा आधुनिकता मूल रूप से सह-अस्तित्व में है। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी अयोध्या में अपना घर बनाने के लिए उत्सुक हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -