KORBA BREAKING : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के समारोह में स्काउट-गाइड के बच्चों को घटिया नास्ते का गंभीर आरोप देखें वीडियो

- Advertisement -

KORBA (ब्लैकआउट न्यूज़) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर घटिया नाश्ते की शिकायत—जवाबदेही तय होनी चाहिए.आज 15 अगस्त, स्वतंत्रतास्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के CSEB मैदान में आयोजित समारोह में परेड में शामिल जवानों, स्काउट-गाइड के बच्चों सहित उपस्थित लोगों को नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए।लेकिन इन पैकेटों में वितरित खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

KORBA BREAKING 
KORBA BREAKING

समाजसेविका मेघा जी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले को सामने लाया गया है। उनके द्वारा नाश्ते के पैकेट में रखी खाद्य सामग्री को वीडियो में दिखाया गया है, जो प्रथम दृष्टया ही बासी एवं घटिया गुणवत्ता की प्रतीत होती है।मेघा जी ने मांग की है कि समारोह में सप्लाई किए गए नाश्ते की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

KORBA BREAKING 
KORBA BREAKING

स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में देश की सेवा करने वाले पुलिस जवानों, स्काउट-गाइड के बच्चों और आम नागरिकों को यदि घटिया गुणवत्ता का भोजन वितरित किया गया है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

- Advertisement -

नास्ते की जिम्मेदारी किसने निभाई KORBA BREAKING

अब सवाल यह उठता है कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व पर स्काउट गाइड एवं पुलिस जवानों के लिए खान-पान की व्यवस्था की जिम्मेदारी किसे सौपी गई थी और किस फर्म ने नाश्ते की सप्लाई की थी नाश्ते की गुणवत्ता की जांच पहले कराई गई थी अथवा नहीं और अगर नहीं कराई गई थी तो क्या जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर इसकी जवाबदारी तय होगी.

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -