Korba Road Accident : SECL के निदेशक तकनीकी अरुण कुमार त्यागी की सडक हादसे मे मौत

- Advertisement -

कोरबा : Korba Road Accident : गेवरा से कोयला जगत को झकझोर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। SECL गेवरा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक और हाल ही में निदेशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे त्यागी की अचानक मौत से पूरे कोयलांचल में मातम पसर गया है।

Korba Road Accident 

Korba Road Accident 
अरुण कुमार त्यागी

जानकारी के मुताबिक, अरुण कुमार त्यागी अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए सिंगरौली (NCL) रवाना हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे चोटिया मार्ग के पास उनकी इनोवा वाहन की पार्सल वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Korba Road Accident 

अरुण कुमार त्यागी को SECL में एक कुशल प्रशासक, तकनीकी विशेषज्ञ और सौम्य व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उनके नेतृत्व में गेवरा माइंस ने उत्पादन के कई रिकॉर्ड बनाए। अधिकारी से लेकर श्रमिक तक, हर वर्ग में उनकी अलग पहचान और सम्मान था।

हादसे की खबर मिलते ही गेवरा, दीपका और कोरबा के कोयला क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में सुबह से अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। हर आंख नम दिखी और हर कोई उनके व्यवहार, नेतृत्व और कार्यशैली को याद कर भावुक नजर आया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -