4 CG Policemen Arrested in Guwahati गुवाहटी पुलिस ने छत्तीसगढ़ के चार पुलिस कर्मियों को किया गिरफ्तार

4 CG Policemen Arrested in Guwahati छत्तीसगढ़ की चार सदस्यीय टीम को असम के गुवाहटी में अरेस्ट किया गया है। पुलिस की टीम ने आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ा था। जिसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने अरेस्ट किया।

- Advertisement -

रायपुर: 4 CG Policemen Arrested in Guwahati : गुवाहाटी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की चार सदस्यीय टीम को हिरासत में लिया है। जिस पर साइबर अपराध के तीन आरोपियों से रिश्वत लेने का आरोप है। साइबर अपराध के तीन आरोपियों को असम से गिरफ्तार किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस टीम में एक निरीक्षक सहित चार कर्मी शामिल हैं।

 

- Advertisement -

पूछताछ के लिए पहुंची थी टीम 4 CG Policemen Arrested in Guwahati 

4 CG Policemen Arrested in Guwahati
4 CG Policemen Arrested in Guwahati

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दिसपुर थाने में रायपुर पुलिस के चार कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें पूछताछ के लिए मंगलवार रात हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘रायपुर पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ में हुए एक साइबर अपराध के सिलसिले में रविवार को गुवाहाटी पहुंची। उसने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बिहार निवासी तीन अन्य आरोपियों को सोमवार को गुवाहाटी से पकड़ा।’’

 

रिश्वत लेकर दो आरोपियों को रिहा किया 4 CG Policemen Arrested in Guwahati

4 CG Policemen Arrested in Guwahati
4 CG Policemen Arrested in Guwahati

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर दो आरोपियों को रिहा कर दिया और तीसरे को मांगी गई रकम के भुगतान तक हिरासत में रखा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें रिहा किए गए दोनों आरोपियों से इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसके बाद हमने कार्रवाई की और एक अभियान चलाया। पूरी टीम को कल रात पकड़कर दिसपुर थाने लाया गया।’’

जमानती धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई 4 CG Policemen Arrested in Guwahati

 

पुलिस ने बताया कि जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और शुरुआती पूछताछ के बाद टीम को नोटिस देकर थाने से जाने की अनुमति दी गई। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें नोटिस जारी किया और अग्रिम कार्रवाई के लिए उन्हें आज फिर पेश होने के लिए कहा है।’’ उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के साइबर अपराध मामले में एकमात्र आरोपी को ‘पीआर बॉन्ड’ के तहत रिहा कर दिया गया है। ‘पीआर बॉन्ड’ यानी व्यक्तिगत जमानत आरोपी की अस्थायी रिहाई का एक तरीका है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -