बाँकीमोंगरा मे जाम बाई एवं रीना महंत की जमानत ख़ारिज,नगर पालिका CMO की रिपोर्ट पर हुई कार्यवाही

जाम बाई एवं रीना महंत की जमानत याचिका खारिज़,शासकीय कार्य में रुकावट मामले में सीएमओ बाॅंकीमोंगरा की शिकायत में,एवं अवैध कब्जे मामले में दर्ज है अपराध...

- Advertisement -

बाॅंकीमोंगरा: विमल सिंह ब्लैकआउट न्यूज  : विगत दिनों बाॅंकीमोंगरा पालिका द्वारा गजरा में मंगल भवन निर्माण कार्य की नींव रखी जा रही थी,उस दौरान बस्ती की कुछ महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही उन्हीं महिलाओं द्वारा नगर पालिका परिषद बाॅंकीमोंगरा की महिला सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के साथ बदतमीजी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थी। जिसमें सीएमओ की शिकायत पर संबंधित महिला आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

- Advertisement -

इसी प्रकरण में महिला आरोपी जाम बाई एवं रीना महंत की जमानत याचिका आज 25/02/26 को अपर सत्र न्यायालय, कटघोरा द्वारा निरस्त कर दी गई। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत देने से इंकार कर दिया। यहाँ बताना लाजमी होगा कि इन दोनों महिलाओ पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले को ले कर भी अपराध दर्ज हुआ है साथ ही किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तोड़ भी दिया गया है।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता दिलीप झा ने प्रभावी पैरवी की।

SECL प्रबंधन ने भी थाने में दर्ज कराई है FIR

बतादे की इसके पूर्व भी जाम बाई एवं रीना महंत एवं माखन लाल यादव के खिलाफ अतिक्रमण वाले स्थल में पहुंचे सरकारी कर्मचारियों पर  गाली गलौज सहित मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ नामजद शिकायत 13-02-2026 को तुलसीराम साहू पिता स्व. दाताराम साहू सुरक्षा गार्ड प्रहरी सुराकछार द्वारा दर्ज कराई गई है जिसमें बताया गया कि Secl अस्पताल के सामने खसरा क्रमांक 151,171 लम्बाई 20 मीटर चौडाई 15 मीटर पर माखन लाल यादव,जामबाई,रीता महंत निवासी गजरा बस्ती बाॅंकीमोंगरा द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है,जिस पर अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध है

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -