Murder in Korba Rural : कोरबा ग्रामीण क्षेत्र में पति ने पत्नी की कर दी हत्या क्षेत्र में दशरथ का माहौल

- Advertisement -

कोरबा। ( संतोष कुमार सारथी ) Murder in Korba Rural : बालको थाना क्षेत्र के मुड़धुवा गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Murder in Korba Rural 

Murder in Korba Rural 
Murder in Korba Rural

मृतका की पहचान गीता तिर्की ग्राम मुड़धुवा (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति फूलजेन तिर्की गोवा में काम करता था और बीती रात घर लौटा था। घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

- Advertisement -

Murder in Korba Rural

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -