भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ.सतेंद्र पाण्डेय बने संयोजक, कार्यकर्ताओ मे उत्साह का माहौल

- Advertisement -

रायपुर, 21 फरवरी 2026।भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक–सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर के लिए डॉ. सतेंद्र पाण्डेय को जिला संयोजक नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

- Advertisement -

नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. सतेंद्र पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा और समाज के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उनका उद्देश्य जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, जनजागरूकता अभियान चलाना और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करना रहेगा।

डॉ. पाण्डेय ने आगे कहा कि वे अपनी टीम के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से समाजहित में कई रचनात्मक पहल की जाएंगी। कार्यकर्ताओं ने भी नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -