कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई मिनी बस; 13 लोगों की मौत

- Advertisement -

बेंगलुरु : कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे और वे बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -