ओडिशा में बीजेपी कैंडिडेट पर EVM गिराने और मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -

ओडिशा पुलिस ने चिल्का विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार प्रशांत जगदेव को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मतदान के दौरान बूथ में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को गिराकर तोड़ने की कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद दो मतदान कर्मियों के साथ मारपीट भी की थी।

पुलिस ने बताया कि जगदेव ने शनिवार को मतदान के दौरान खोरधा जिले के बोलागढ़ ब्लॉक में बूथ नंबर 114 में जबरन घुसकर वहां नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने वहां मौजूद मतदान कर्मियों के साथ ही एक महिला के से भी हाथापाई की। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी लाल का कहना है कि सीसीटीवी से मिले सुबूतों के आधार पर यह साफ देखा जा सकता है कि जगदेव ने उस मेज पर लात मारी जिसपर ईवीएम रखी हुई थी।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि जगदेव वहां से फरार होने की कोशिश में थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके ऊपर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनमें हमला करना, गाली-गलौज करना, चुनावों पर अनुचित प्रभाव डालना, महिला की गरिमा को भंग करना आदि धाराएं शामिल हैं। हालांकि, जगदेव के समर्थकों का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ये आरोप केवल राजनीतिक एजेंडा के तहत लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पीठासीन अधिकारी ने बूथ पर कई मतदाता कर्मियों के साथ बदसलूकी की, साथ ही जगदेव के साथ भी ऐसा ही किया। समर्थकों की मांग है कि घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए।

आपको बता दें कि राजदेव पर पहले भी ऐसे हिंसा से जुड़े आरोप लग चुके हैं। 2022 में जब वे बीजू जनता दल के सदस्य थे, तब उन्होंने कथित तौर पर खोरधा जिले के बानापुर इलाके में अपनी गाड़ी भाजपा के समर्थकों पर चढ़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -