रायपुर:सोशल मीडिया में एक वीडियो (VIDEO)जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें भाजपा कार्यकर्ता एडिशनल एसपी से जमकर बहस करते नजर आ रहे हैं.यह वीडियो कवर्धा का बताया जा रहा हैं.कवर्धा के एडिशनल एसपी आईपीएस विकास कुमार से भाजपा तू तू मैं मैं में उतर गए.भाजपाई काफी आक्रोशित लग रहे हैं.इतना ही नहीं उनके द्वारा एडिशनल एसपी को यह भी कहा जा रहा हैं कि हां, देख लेना… देख लेंगे, आपके जैसे कई अधिकारी आये और गये…

जानकारी के मुताबिक कवर्धा शहर के बूथ में भगवा गमछा पहनकर जाने से एडिश्नल एसपी ने कार्यकर्ताओं को मना किया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। एडिश्नल एसपी के साथ भाजपा कार्यकर्ता हुज्जतबाजी करने लगे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता सौरभ व अन्य कार्यकर्ता ने एडिश्नल एसपी को ये कह दिया कि आपके जैसे कई अधिकारी आये और चले गये। हालांकि भाजपा नेताओं ने ही बीच बचाव कर किसी तरह से विवाद को समाप्त किया।





