बिहार के डकैतों को कोरबा में पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में पीछा कर धर दबोचा

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ )कोरबा के व्यस्तम निहारिका क्षेत्र में स्थित सुभास चौक में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब पुलिस की एक टीम दो आरोपियों की घेरा बंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी तभी दोनों डकैती के आरोपी भागने लगे पुलिस ने गाड़ियों से पीछा कर फ़िल्मी स्टाइल में दोनों डकैतों को धर दबोचा और अपने साथ बिहार लेकर चली गई.

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई डेेर करोड़ की बड़ी डकैती के मामले में फरार दो मुख्य आरोपी सोनू और धीरज कोरबा में आकर अपने जीजा के घर छिपे हुए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोरबा पुलिस की क्राइम टीम ने 14 अगस्त को निहारिका क्षेत्र के सुभाष चौक में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को फिल्मी अंदाज में पकड़ लिया।

 

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 12:58 बजे डकैतों ने राजीव रंजन के देवीसराय स्थित घर में धावा बोला था। करीब 12 डकैतों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और पिस्टल का भय दिखाकर लाखों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। शिकायत के मुताबिक डकैत करीब 45 लाख रुपये नकद, लगभग 450 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 3 किलो चांदी लेकर फरार हुए थे।बताया गया कि वारदात के दौरान सभी डकैत स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे तथा कुछ ने लुंगी पहन रखी थी।

 

घटना के बाद बिहार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच आरोपियों के कोरबा में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्राइम पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और सुभाष चौक में घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -