छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में फेरबदल की तैयारी:प्रभारी बदले गए अब जिला स्तर तक पदाधिकारी बदलने की चर्चा

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी अब सचिन पायलट होंगे। कुमारी सैलजा को इस पद से हटा दिया गया है। विधानसभा चुनाव में हार के 20 दिन बाद पार्टी आलाकमान ने फैसला किया। अब चर्चा है कि जल्द ही प्रदेश के कई पदाधिकारियों को भी बदला जा सकता है।

पार्टी के लोगों की माने तो कांग्रेस में मचे घमासान का नतीजा था कि प्रदेश प्रभारी को हटाया गया। आने वाले दिनों में भी प्रदेश स्तरीय समेत जिला स्तर तक के पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

- Advertisement -

सूत्रों की माने तो कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर सर्जरी के बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं की बारी है। कई बड़े नाम हैं जिन्हें बदलने की तैयारी है, लेकिन शुरुआत जिला स्तर की इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। शनिवार को ही कोरिया जिले की इकाई की नई सूची भी जारी की गई है। आने वाले दिनों में ऐसी कई नई सूची जारी होगी।

नहीं बदले जाएंगे पीसीसी चीफ

नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल को बढ़ाने का पत्र जारी किया था। साफ है कि लोकसभा तक बैज अपनी जिम्मेदारी पर बने रहेंगे। लेकिन उनके अलावा संगठन के कई पदाधिकारी हैं, जिनको हटाएं जाने की चर्चाएं तेज हो गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -