Youth Congress’s campaign to make toll free : कोरबा जिले मे पड़ने वाले टोल प्लाजा मे CG 12 को टोल फ्री करने युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा,सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) Youth Congress’s campaign to make toll free : कोरबा ज़िले में पड़ने वाले NH टोल प्लाजा में CG-12 पासिंग घरेलू वाहनो एव स्थानीय निवासियो के टोल फ़्री,NH पर हो रहे दुर्घटना के मामले में टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध करने एव टोल कर्मचारियों द्वारा आमजनों से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर उचित कार्यवाही को लेकर युवा कांग्रेस ने NHAI अधिकारी को सौपा ज्ञापन हैं.

Youth Congress’s campaign to make toll free

Youth Congress's campaign to make toll free
Youth Congress’s campaign to make toll free

युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व एव एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष मनमोहन राठौर,दीपक वर्मा के विशेष उपस्थिति में कोरबा ज़िले में संचालित टोल में CG-12 पासिंग घरेलू वाहन एव स्थानीय निवासियो को टोल फ़्री करने,NH पर हो रहे दुर्घटना के मामले में टोल कंपनी के ऊपर अपराध पंजीबद्ध करने एव टोल कर्मचारियों द्वारा आमजनों से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर उचित कार्यवाही की माँग साथ ही साथ अवैध रूप से ओवरलोड राखड़ गाड़ियो के परिवहन में मिलीभगत पर जाँच एव उचित कार्यवाही की माँग को लेकर NHAI अधिकारी को पत्र सौपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की माँग की गई एव निराकरण न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई..!

- Advertisement -

Youth Congress’s campaign to make toll free

Youth Congress's campaign to make toll free
Youth Congress’s campaign to make toll free

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास में कहा की – वैसे तो कोरबा ज़िला अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है उसमे से एक समस्या ज़बरदस्ती के लूट का है कोरबा ज़िला आदिवासी ज़िला के साथ साथ किसानों का भी ज़िला है यहाँ किसानों को लगातार छोटे छोटे कार्यों के लिये आस पास आना जाना पड़ता है जिसमें उन्हें अभी सबसे बड़ी तकलीफ़ उठानी पड़ रही है टोल को लेकर दिन में 5-10 बार आना जाना है और हर बार टोल कटवाना है वैसे में एक आम आदमी जाये तो जाये कहा कोरबा ज़िले में वर्तमान में संचालित टोल प्लाजा चोटिया,मदनपुर,बगदेवा,कोथारी,है.

Youth Congress's campaign to make toll free
Youth Congress’s campaign to make toll free

इन सभी टोल प्लाजा में टोल कर्मचारियों द्वारा तो ऐसे जवाब दिया जाता है की जैसे उनकी ज़मीन जायदाद माँग लिया हो ,अनावश्यक गाली-गलौच बत्तीमीजी की जाती है,सरकार द्वारा नई गाड़ी ख़रीदते समय रोड टैक्स के नाम पर पैसा लिया जाता है उसके ऊपर टोल का भार ठीक है व्यवसायिक उपयोग की गाड़ियो से ले वहा तक ठीक है परंतु घरेलू उपयोग की गाड़ी से टोल लेना समझ से परे है इसके अलावा टोल ठेकेदार द्वारा पैसा तो लेने के लिये आगे खड़े रहते है परंतु सुविधा के नाम पर ज़ीरो की स्थिति है सड़क पर लाइट कि व्यवस्था नहीं है आय दिन जानवरो के कारण दुर्घटना होते रहती है और तो और टोल के आस पास अवैध पार्किंग बनाकर वसूली का अलग खेल चलता है अवैध रूप से गाड़ियो को इधर उधर खड़ा करवाकर दुर्घटना को आमंत्रण दिया जाता है कुल मिलाकर टोल प्लाजा की स्थिति अत्यंत ख़राब चल रही है इसके अलावा टोल के कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके ओवरलोड राखड गाड़ियो को पैसों का लेनदेन करके अवैध रूप से पार भी करवाया जाता है.!

आपसे निवेदन है मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रूप से कोरबा ज़िले में स्थित टोल प्लाजा में CG-12 पासिंग एव स्थानीय निवासियो के टोल को फ़्री किया जाये साथ ही साथ टोल संचालक कंपनी के संचालन में लापरवाही के कारण हो रही सड़क दुर्घटना में लापरवाही का अपराध पंजीबद्ध किया जाये एव अवैध पार्किंग,ओवरलोड राखड परिवहन में इनकी मिलीभगत की जाँच करके उचित कार्यवाही करे जल्द से जल्द समस्या का समाधान एव उचित व्यवस्था नहीं करने के स्थिति में हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन..!

इस अवसर पर एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष मनमोहन राठौर,दीपक वर्मा ने कहा की – टोल कर्मचारी एव प्रबंधक अपने इन सभी हरकतों से बाज नहीं आता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा..!

 

इस अवसर असंगठित कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष बबलू मारवा,ज़िला सचिव धनंजय राठौर,अदनान मेमन,प्रमोद काकरे,यशवर्धन,साहिल,युवा कांग्रेस सचिव कमलकिशोर चंद्रा,हिटलर,प्रभात कुमार,राम चौहान,रोहनचौहान,विमल चौहान,रुपेश चौहान,परमेश्वर कौशिक,अमन चौहान,रामकिशन पटेल,सागर चौहान,कुणाल चौहान,शिवा चौहान,गोविन्दा साव,खगेश कर्ष,दीपांसु पटेल,आयुष जैन,दीपक यादव,मनीष यादव,यश महंत,रुपेश,विनायक,अनिकेत सारथी,आयुष यादव,और अनेक युवा कांग्रेसी साथी उपस्थित थे..!!

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -