कोरबा जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के सदस्य, पूर्व सचिव एवं नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं प्रतिष्ठित पत्रकार जितेंद्र सिंह राजपूत की माताजी श्रीमती सुशीला देवी का आज दिनांक 17 जून 2026 को सायं लगभग 4:00 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया।
माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर होता है। उनके निधन से परिवार को हुई यह क्षति अपूरणीय है। इस दुःखद घड़ी में हम सभी शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।
दिवंगत पुण्यात्मा की अंतिम यात्रा उनके निवास राजपूत चौक, पुरानी बस्ती, कोरबा से गुरुवार, दिनांक 18 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे मोती सागर पारा मुक्तिधाम, कोरबा के लिए प्रस्थान करेगी।



