हाउस मेड की नौकरी करने विदेश गई महिला बंधक बनी, अब मदद की लगा रही गुहार

- Advertisement -

भिलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई की रहने वाली महिला को मुस्लिम कंट्री ओमान में बंधक बना लिया गया है। महिला ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक बंधक महिला का नाम जोगी दीपिका (29 साल) बताया जा रहा है। वो भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की रहने वाली है। वो हाउस मेड की नौकरी करने के लिए अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित एक मुस्लिम देश ओमान गई थी। वहां उसे बंधक बनाकर उससे काम लिया जा रहा है। अब वहां से छूटने के लिए दीपिका ने विडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दीपिका ने कहा है कि वह भिलाई शहर की है और ओमान में आकर के फंस गई है। उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर झूठ बोलकर यहां लाया गया। इसके बाद उसे वहां बंधक बना लिया गया। वह चाह कर भी वहां से वापस भारत नहीं लौट पा रही है। उससे मार पीट कर वापस जाने की एवज में दो से तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -