Rahul Gandhi set to contest from Amethi: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय, राहुल के नाम से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया; कल नॉमिनेशन की आखिरी तारीख

- Advertisement -

Rahul Gandhi set to contest from Amethi लखनऊ: अमेठी से राहुल गांधी(Rahul Gandhi) का चुनाव लड़ना लगभग तय है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी के नाम से अमेठी से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया है। वह कल नामांकन कर सकते हैं। गुरुवार सुबह को अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा- गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा।

Rahul Gandhi set to contest from Amethi

Rahul Gandhi set to contest from Amethi
Rahul Gandhi set to contest from Amethi

 

- Advertisement -

 

जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल लड़ेंगे? उन्होंने कहा- सारी तैयारियां उनके ही लिए हैं। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। गुरुवार को गांधी परिवार के नामांकन का काम देखने वाले वकील केसी कौशिक पहले रायबरेली और फिर अमेठी पहुंचे।

अमेठी में कांग्रेस को बड़े रोड शो की इजाजत मिल गई है। कल नामांकन का आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे और रोड शो भी करेंगे। रोड शो में 100 कार और 150 बाइक ले जाने की मंजूरी मिली है।

ऐसे में कयास यह भी है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दे दिया है। वे 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

दिनेश कांग्रेस से 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार विधान परिषद सदस्य बने थे। 2018 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2022 में वह भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीतकर तीसरी बार MLC बने हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -