Pasan : पसान क्षेत्र में हाथी के बाद तेंदुए का आतंक,कोठार में घुसकर बैल पर हमला,मौत

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र में हाथी के बाद तेंदुए ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ कोठार में जा घुसा। उसने कोठार में बंधे बैल पर हमला कर दिया। घटना में मौके पर ही बैल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

 

- Advertisement -

घटना शनिवार की रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम लैंगी में मनोज सिंह गोंड़ निवास करता है। वह खेती किसानी का काम करता है। उसने घर में मवेशी भी पाला हुआ है। मनोज ने प्रतिदिन की तरह अपने बैल को कोठार में बांध दिया था। देर रात जंगल से भटककर एक तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। वह मनोज सिंह के कोठार में जा घुसा। तेंदुए ने कोठार में बंधे बैल पर हमला कर दिया। बैल की आवाज सुनकर मनोज सिंह कोठार में

 

जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल बैल खुन से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके करीब ही तेंदुआ बैठा हुआ था। मनोज तेंदुए को देख करीब जाने की हिम्मत नही जुटा सका। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं वन विभाग को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

 

 

इस बीच तेंदुआ जंगल की ओर कुच कर चुका था। गौरतलब है कि पसान वन परिक्षेत्र में लंबे समय से हाथियों का झुंड डेरा डाला हुआ है। हाथी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर लगातार मकान को ध्वस्त कर रहे हैं। हाथियो के बाड़ी और खेत में लगी फसल निवाला बनाए जाने से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

बीते कुछ समय पहले पोड़ी कला में रामायण सिंह के गाय को तेंदुए के द्वारा मारा गया था जिसकी पुष्टि पगमार्क को ट्रेस करने से हुआ था

 

आरिफ खान पसान

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -