नक्सलियों ने मोबाइल टावर में की आगजनी, पद्मश्री हेमचंद्र माझी को लेकर फेंके पर्चे, देश से भगाने की बात

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने अपने मौजूदगी दर्ज कराते हुए जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने ग्रामीण इलाके में लगे दो अलग-अलग बीएसएनएल के मोबाइल टावर में आग लगा दी है। इसके साथ ही मौके पर कई पर्चे फेक हैं। जिनमें पद्मश्री हेमचंद्र माझी को कॉरपोरेट दलाल बताया गया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने पर्चा फेंकते हुए पद्मश्री हेमचंद मांझी को देश से मार भगाने की बात लिखी है।

अबूझमाड़ में बीते दिनों हुई मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद अब नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दिखाते हुए दो मोबाइल टावर को आग लगा दिया है। यह घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी के बाद छोटेडोंगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि चमेली गांव और गोवरदण्ड में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही इलाके में कई बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं जिसमें यहां के निवासी और पद्मश्री हेमचंद्र माझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से भागने की बात कही गई है।

- Advertisement -

इस घटना की‌ पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि थाना छोटेडोंगर के ग्राम गौरदण्ड व ग्राम चमेली में रात करीब 12 बजे नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आगजनी की है।‌ दोनों टावर को जल्द से जल्द शुरू करने का काम किया जा रहा था। लेकिन उससे पहले नक्सलियों ने मोबाइल कनेक्टिविटी को नुकसान पहुंचाते हुए टावर में आगजनी की घटना की है। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में जिला पुलिस बल और आईटीबीपी का सर्च अभियान जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -