Naxalite Attack : छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोटिंग खत्म,कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर में मुठभेड़,कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर,3 जवान घायल

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के पहले चरण की 20 सीटों पर मंगलवार शाम 5 बजे मतदान खत्म हो गया है। दोपहर 3 बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुकमा में दो अलग-अलग IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं।वहीं कांकेर, सुकमा, बीजापुरऔर नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की 4 घटनाएं भी सामने आई हैं। सुकमा के मीनपा में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, तीन जवान घायल हुए हैं।

  • सुकमा Naxalite Attack 

  • ताड़मेटला और दुलेड के बीच CRPF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगल में तैनात थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में कुछ जवानों के घायल होने की आशंका है। वहीं चिंतलनार क्षेत्र के लक्खापाल के पास नक्सली फायरिंग और IED ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है।
  • Naxalite Attack 

  • इससे पहले नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दूरमा और सिंगाराम के जंगल में बीजीएल भी दागे। टोडामर्का में भी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया।
  • Naxalite Attack :
    Naxalite Attack सुकमा में नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट की चपेट आकर घायल हुए जवान का कैंप में उपचार करते साथी जवान।
  • कांकेर : बांदे क्षेत्र के माड़पखांजूर और उलिया के जंगल में BSF और बस्तर फाइटर्स के जवानों से नक्सलियों की भिड़ंत हुई है। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। एक बड़े कैडर के नक्सली के घायल होने का दावा है। मौके से AK -47 रायफल बरामद की गई है। मुठभेड़ में एक किसान गोली लगने से घायल हुआ है।
Naxalite Attack
Naxalite Attack
नक्सलियों ने पर्चे फेंककर कांग्रेस प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई और निर्दलीय प्रत्याशी मंतुराम पवार को धमकी दी है।
  • वहीं मतदान के बीच बांदे क्षेत्र में अंतागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई और निर्दलीय प्रत्याशी मंतुराम पवार को नक्सलियों ने धमकी दी है। नक्सलियों ने धमकी भरे पत्र भेजे हैं। इसमें जन अदालत में सजा देने का किया ऐलान किया है।
  • बीजापुर : जिले के गंगालूर मार्ग के बीच भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। CRPF 85 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के बाद नक्सलियों को 2-3 शव उठाकर भागते देखा गया है। मौके पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले हैं।
  • नारायणपुर: नारायणपुर में भी ओरछा के तादुर के जंगल में STF जवानों से हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।
दंतेवाड़ा में पोलिंग पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED को जवानों ने बरामद कर नष्ट किया।
दंतेवाड़ा में पोलिंग पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED को जवानों ने बरामद कर नष्ट किया।
  • दंतेवाड़ा : जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने मतदान दल को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट किया था। इसे जवानों ने बरामद कर लिया है। मतदान दल की सुरक्षा में CRPF 111 बटालियन सी कंपनी के जवानों को लगाया गया है। अरनपुर से सोमापारा के बीच जवानों ने 2 किलो की 2 प्रेशर IED बरामद की है
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -