महात्मा गांधी रूरल में मिला उद्यमी बनने का मौका, रीपा में महिला उद्यमी कर रहीं बोरा निर्माण का काम

- Advertisement -

अम्बिकापुर/ब्लैकआउट न्यूज़-  सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क कुंवरपुर में प्रगति स्वसहायता समूह की महिलाएं वर्मी खाद की पैकेजिंग के लिए बोरा निर्माण का उद्यम चला रही हैं।

 

- Advertisement -

और पढ़िए –BJYM ने किया रोजगार कार्यालय का घेराव,बेरोजगारों को 1 लाख 35 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की मांग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन की ओर से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की मंशा यही है, कि स्थानीय स्तर पर ही उत्पादों को तैयार करना, उनकी मार्केटिंग के लिए जगह बनाना, उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिससे स्थानीय लोगों को काम मिले, वे आर्थिक रूप से मजबूत बने और इसी क्रम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो। अर्थव्यवस्था का एक सतत चक्र जिसमें उत्पादन, प्रसंस्करण व उत्पादों के विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सुदृढ़ लघु उद्यम स्थापित हो।

 

 

 

वर्ष 2020 में शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की शुरुआत हुई, जिसमें ग्राम पंचायत कुंवरपुर में गौठान से पशुपालकों, किसानों और गोबर विक्रेताओं से गोबर खरीदी शुरू की गई। गोबर खरीदी का उद्देश्य रहा जैविक कृषि को बढ़ावा देने जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करना। महिला समूहों को आजीविका से जोडऩे वर्मी खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और फिर महिलाओं ने वर्मी खाद गौठान में बनाना शुरू किया। वर्मी खाद को किसानों तक पहुंचाने सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का विक्रय शुरू हुआ और खाद के विक्रय से खाद निर्माण से जुड़ी समूह की महिलाओं को आय का जरिया मिला। खाद निर्माण के साथ ही महिलाओं ने बाड़ी विकास का भी काम किया जिससे उनकी आमदनी बढऩे लगी। हाथों में काम और कमाई मिली तो नया आत्मविश्वास जागा।

एक कदम आगे बढ़कर रीपा से जुड़ी महिलाएं, रीपा में 11 हज़ार बोरों का प्रोडक्शन, 6 हजार की सेल, 94 हजार तक कमाई : 

वर्ष 2023 में शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण औद्योगिक पार्क की शुरुआत की गयी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोडऩा है, इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उत्पादों के विपणन की व्यवस्था करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र अर्थव्यवस्था के केंद्र बिंदु बने। इसी कड़ी में जिले में हर विकासखंड में दो-दो रीपा यानी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की गई है।

ग्राम कुंवरपुर में स्थित रीपा से जुड़कर प्रगति महिला समूह ने एक कदम आगे बढ़कर बोरा निर्माण का उद्यम शुरू करने की मंशा जाहिर की। इस समूह में कुल 12 सदस्य है। समूह की अध्यक्ष अनीता और सचिव इंद्रा बाई हैं। समूह की ओर से वर्तमान में बोरा निर्माण का कार्य प्रति दिन किया जा रहा है। बोरा निर्माण की शुरुआत के 1 माह में ही समूह द्वारा करीब 11 हजार बोरा का निर्माण किया जा चुका है जिसमें से 6 हज़ार बोरों की सप्लाई करते हुए लखनपुर विकासखंड के 57 गौठानों में वर्मी खाद पैकेजिंग के लिए बोरे विक्रय किये गए हैं। अभी तक महिला उद्यमियों की ओर से 94 हजार रुपए तक की आय एक महीने में ही प्राप्त हो चुकी है। लगातार बोरों की सप्लाई जारी है। आने वाले समय में जिले के सभी 354 ग्रामीण क्षेत्र के गौठानों में बनाए जाने वाले वर्मी खाद की पैकेजिंग इसी रीपा से तैयार बोरे में की जानी है। इससे गांव में ही बोरा निर्माण का उद्यम स्थापित होगा और महिला उद्यमियों की आय के नए रास्ते खुलेंगे।

 

 

 

क्या कहती हैं समूह की सदस्य गीता सिंह : 

प्रगति स्व सहायता समूह की सदस्य गीता सिंह बताती हैं कि पहले काम के लिए बहुत घूमना पड़ता था, मेहनत भी ज्यादा होती थी पर आय कम थी। पर अब सीधे रीपा जाते हैं। घर परिवार का भी पूरा सहयोग है। रीपा में बोरा निर्माण का काम कर रहे हैं। रीपा में काम करते हुए सम्मानपूर्वक आजीविका का साधन मिला है। बेहद खुश है कि शासन की महत्वपूर्ण योजना के ज़रिए एक उद्यमी की तरह व्यवसाय की बारीकियां सीखने को मिल रही हैं और अपने गांव घर की आर्थिक मजबूती का हिस्सा बन पा रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -