Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again,जुड़वा बच्चों में से एक की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का लगा गंभीर आरोप

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ )Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again :  कोरबा के आयुष्मान चिकित्सालय शारदा विहार में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे को समय पर उचित इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची।

Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again

Korba's Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again
Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again

परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने 17 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के लगभग 16 साल बाद घर में बच्चों के आने से परिवार में खुशी का माहौल था। जन्म के समय दोनों बच्चों का वजन सामान्य था। हालांकि, जन्म के कुछ घंटों बाद ही एक बच्चे के शरीर पर पीलिया के लक्षण दिखाई देने लगे। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों को दी।

- Advertisement -

परिजानों का आरोप- डाक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again

Korba's Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again
Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद डॉक्टरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें आश्वासन दिया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई। जब स्थिति अत्यधिक खराब हो गई, तब परिजनों के दबाव में आकर अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को रेफर किया।

बच्चे को आनन-फानन में दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ओझा परिवार का कहना है कि यदि समय रहते बच्चे को बड़े अस्पताल भेजा जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और मरीजों की गंभीरता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल प्रबंधन बोला-पीलिया के लक्षण दिखे तो रिफर किया Korba’s Ayushman Hospital in the spotlight for controversy again

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नवजात की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पीलिया के लक्षण दिखते ही उचित उपचार शुरू किया गया था और स्थिति गंभीर होने पर ही बच्चे को रेफर किया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -