KORBA : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दादा-पोते को कुचला, दोनों की मौत

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- जिले में रफ्तार के कहर ने एक तीन साल के मासमू बच्चे और उसके दादा जी की जान ले ली। बताया जा रहा हैं सुबह के वक्त दादा-पोता मंदिर गये हुए थे।

और पढ़िए –Godhan Nyaya Yojana : सीएम बघेल ने हितग्राहियों को किया 5 करोड़ का भुगतान

- Advertisement -

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी, वही बच्चे के दादा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उधर घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर धरना दे दिया हैं।

सड़क दुर्घटना का ये मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी क्षेत्र में डीशिंदे तांती बोरा खरीब-बिक्री का काम करता था। आज सुबह वह अपने 3 साल के नाती चिराग ताती के साथ पास के ही राम मंदिर गया हुआ था।

बताया जा रहा हैं कि बच्चा खेलते खेलते मंदिर के सामने सड़क पर चला गया था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को देखकर बच्चे के दादा डीशिंदे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े और ट्रैक्टर के चालक ने दोनों को चपेट में ले लिया।

इस दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल दादा-पोते को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत रास्त में हो गयी, वही बच्चे के दादाजी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी के बाद गुस्साये सीमामढ़ी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। लेकिन काफी समझाईश के बाद भी स्थानीय लोग पिछले 3 घंटे से चक्काजाम कर धरने पर बैठे हैं। जनाक्रोश और चक्काजाम के कारण कोरबा-चांपा मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चक्काजाम करने वाले लोगों को समझाईश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया हैं

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -